Big Breaking,
जगदगुरु परमहंस आचार्य ने NEWS ON से बात करते हुए कहा कि वो 12 दिसंबर को अयोध्या की धरती पर UP के सबसे बड़े नेता @yadavakhilesh का स्वागत करेंगे,
और उन्हें आशीर्वाद देंगे,
अखिलेश यादव का विरोध करने वाले संत के चोले में भाजपा कार्यकर्ता हैं,
पूरा इंटरव्यू कल सुबह NEWS ON पर,
आजम खान समाजवादी पार्टी में बहुत बड़े मुस्लिम नेता हैं.
2009 के लोकसभा चुनाव से पहले अमर सिंह ने कल्याण सिंह को समाजवादी पार्टी लाया.
इस बात से आजम खान नाराज हुए और उन्होंने कल्याण सिंह के खिलाफ विद्रोह का बिगुल बजा दिया.
मुलायम सिंह यादव को मजबूरन आजम खान को पार्टी ने बाहर निकालना पड़ा.
कल्याण सिंह ने लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का प्रचार किया लेकिन बदले में समाजवादी पार्टी को अचार मिला.
मुस्लिम वोट बैंक नाराज हो गया. 2004 में 36 सांसदों वाली पार्टी इस बार केवल 23 सीट जीत पाई. सपा ने कल्याण सिंह से दूरी बनाई गई.
2010 में ढोल बजा बजाकर आजम खान को वापस समाजवादी पार्टी में लाया गया. 2012 में समाजवादी पार्टी को UP विधानसभा में बहुमत मिला और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने.
यह है आजम खान की ताकत. क्या इसी राजनीतिक ताकत के कारण उन्हें युद्धबंदी बनाया गया है ?
@ABHISHEKJOURNO2 इस बार कुछ नहीं होगा बिहारी लाबी से ज्यादा मजबूत गुजराती लाबी साथ में गुजराती लाबी के साथ भी बिहार के बहुतों नेता उनके साथ इसीलिए गुजराती लाबी इस बार बिहार में कामयाब होगी ये अलग बात है, कि अगला चुनाव के बाद लालू और नीतीश जी वापसी कर जाएं।इस कार्यकाल में कुछ न होगा।
ये समाचार मिला है कि आदरणीय आज़म ख़ान साहब को प्रशासन द्वारा गाजियाबाद की डासना जेल से किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया जा रहा है, ये प्रशासन की ज़िम्मेदारी है कि उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए, कोई भी लापरवाही न बरती जाए।
@RJDforIndia@yadavtejashwi लालू जी के तरह पार्टी भी आखिरी सांस ले रही हैं राजनीति रूप से हर दिन एक यादव की मर्डर हो रही हैं ,लेकिन महाराज आने व्यक्तिगत जिंदगी के ऐसो आराम वाली चीज़ों के बीच व्यस्त है,बस कुछ दिनों का मेला हैं उसके आराम करते रहेंगे इस बार विपक्ष अगली पूर्ण रूप से जनता फ्री कर देगी।
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित "श्री कृष्ण सदर सम्मेलन" शामिल हुआ। हम लोग सदा से धर्म और सत्य का पालन करते है। हमेशा अन्याय और अत्याचार के ख़िलाफ़ खड़े होते है। परिस्थितियां कैसी भी हो, हम लोग लड़ने से डरते नहीं। अगर कोई हमें छेड़ता है तो फिर हम किसी को छोड़ते नहीं।
यादव समाज के अपमान पर कड़ा विरोध एवं घोर निंदा
भाजपा नेता संगीत रागी, जो स्वयं को दिल्ली विश्वविद्यालय का प्रोफेसर बताते हैं और जिनकी विचारधारा आरएसएस से जुड़ी हुई है, उनके द्वारा यादव समाज के लिए ‘अनपढ़’, ‘गँवार’ और ‘जाहिल’ जैसे अपमानजनक एवं आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
वर्तमान में पवित्र कार्तिक मास चल रहा है। पूरे ब्रजधाम में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और आराधना में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण, जिनकी महिमा और लीलाओं का गुणगान संपूर्ण विश्व करता है, उन्हीं भगवान श्रीकृष्ण के वंशज यादव समाज के प्रति इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी करना करोड़ों लोगों की आस्था और भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला कृत्य है।
यादव समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। यह वही यदुवंश है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण ने अवतार लिया। श्रीमद्भागवत महापुराण में भी यदुवंश की महिमा का वर्णन मिलता है। ऐसे गौरवशाली वंश और समाज के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करना किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकता।
मैं संगीत रागी की इस आपत्तिजनक टिप्पणी की घोर निंदा करता हूँ। स्वयं को प्रोफेसर बताने वाले व्यक्ति को किसी समाज के बारे में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने से पहले उस समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और योगदान का अध्ययन करना चाहिए। शिक्षा और पद की गरिमा व्यक्ति के विचारों और भाषा में भी दिखाई देनी चाहिए।
मैं स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूँ कि यादव समाज के सम्मान और स्वाभिमान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। किसी भी व्यक्ति को किसी जाति या समाज को अपमानित करने का अधिकार नहीं है।
मेरी मांग है कि संगीत रागी तत्काल यादव समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और अपनी अपमानजनक टिप्पणी को वापस लें।
यादव समाज का अपमान, भगवान श्रीकृष्ण के वंश और करोड़ों लोगों की भावनाओं का अपमान है।
जय श्रीकृष्ण! 🙏
जय यादव! जय माधव!
तेज प्रताप यादव
राष्ट्रीय अध्यक्ष
जनशक्ति जनता दल @laluprasadrjd@yadavakhilesh@yadavtejashwi@shivpalsinghyad@_YogendraYadav@ramkripalmp@nityanandraibjp@AkhilbhartiyYad
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी जी ने आज यादव कम्युनिटी द्वारा मनाए जाने वाले पारंपरिक उत्सव "श्री कृष्ण सदर उत्सव" पर यादवों की दिल खोलकर तारीफ की।
यादवों के इतिहास को लेकर उन्होंने गोलकुंडा से लेकर काकतीय वंश तक की कहानी लोगों को सुनाई।
इसमें तेजस्वी यादव और सपा सांसद धर्मेंद्र यादव भी मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे।
यादव पूरे देश में हमेशा से प्रभावी रहे हैं लेकिन पता नहीं क्यों कुछ लोगों को समस्या होती है और उनको लेकर अपशब्द बोलते हैं।
सब एक दूसरे की पूजा करते रहे
कृष्णा ने किसी की पूजा ना की
कृष्णा ने कहा मैं ही भगवान हूं
मैं ही रचियता हूं
मैं ही संहारक हूँ
मैं ही मैं हूँ, दूसरा कोई नहीं है,
ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक समाचार है कि कोई राजनीतिक प्रश्रय प्राप्त ‘लघु-बंधु’ बनकर घूम रहा व्यक्ति सनातन समाज की एकता को तोड़ने का अति निंदनीय कार्य कर रहा है। ये गहरी जाँच का विषय है कि सनातनियों के बीच सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का षड्यंत्र कौन कर रहा है, क्या इसके पीछे कोई बाहरी शक्ति है या आंतरिक, इसकी पड़ताल अपरिहार्य है।
हमारे पूज्य अवतारों के बीच नकारात्मक भाव से जानबूझकर अपमानजनक तुलना की जा रही है। एक अवतार के मुक़ाबले दूसरे अवतार को बेहतर बताने की साज़िश सनातन समाज के विरुद्ध चली जा रही बहुत गहरी चाल है। हर सच्चा सनातनी इन दोनों अवतारों का उपासक होता है। नवमी-अष्टमी का भेद किसी के मन में नहीं होता है। इस अवांछित तुलना से सनातन समाज इतना आहत हुआ है कि दोनों अवतारों के नाम का उल्लेख करके हम उसे और आहत नहीं करना चाहते हैं। सनातन समाज के अतिरिक्त भी अन्य समाज और वैश्विक संगठन भी घोर आहत महसूस कर रहे हैं।
‘लोकरक्षक’ और ‘लोकरंजक’ दोनों ही एक ही के अवतार हैं, दोनों की लीलाएं अपने समय-काल के अनुरूप घटित हुई हैं फिर ऐसी गरिमाहीन तुलना का तर्क क्या है और उसके पीछे क्या मंसूबा है ये स्पष्ट किया जाए।
ईशनिंदा का अपराध करनेवाले ऐसे व्यक्ति के पीछे, उसके किसी संगी-साथी की कुटिल मंशा कार्यरत दिखती है। ऐसे निंदात्मक विषय पर तो हर राजनीतिक दल और उसके समर्थक भी इस तथाकथित वाचक के विरुद्ध एकजुट हो गये हैं। अगर इसे नहीं रोका गया तो इससे समाज में अशांति और असंतोष का वैमनस्यकारी वातावरण बनेगा। ये अक्षम्य पाप है, ऐसे व्यक्ति को समाज, सनातन, देश हित में निरुद्ध-अवरुद्ध करना ही एकमात्र उपाय है।
पूजनीय देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की मूर्ति का अपमान, मणिकर्णिका घाट का तोड़ा जाना, जगह-जगह मंदिरों को तोड़ना; परमपूज्य शंकारचार्य जी पर निकृष्टतम आरोप लगाना और उनके बटुकों पर प्रहार करना; जन्माष्टमी मनाने पर रोक लगाते हुए तोड़फोड़ करना; ये सब अनायास ही नहीं हो रहा है, इसके पीछे कोई तो है जो इस छल-कुचक्र को रच रहा है। अब वो सब कहाँ हैं जो अपने को सनातन का ठेकेदार मानते हैं, क्या वो अपने परंपरागत भूमिगत निवास में जाकर छिप गये हैं।
हर धर्म-मज़हब-संप्रदाय या उसके आराध्यों-महापुरुषों के प्रति किसी भी प्रकार का विष-वमन कदापि स्वीकार्य नहीं है।
सर्वोच्च स्तर पर संज्ञान लेकर दंडात्मक कार्रवाई हो।
पूर्व सांसद श्री आर. के. सिन्हा जी के निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा उनके परिजनों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!