सोमनाथ की भव्य और दिव्य पावन धरा पर महादेव के चरणों में महापूजा और कुंभाभिषेक का परम सौभाग्य प्राप्त करना जीवन के अत्यंत भावपूर्ण और अविस्मरणीय क्षणों में से एक है। ईश्वर रूपी जनता जनार्दन का स्मरण करते हुए महादेव के दर्शन और पूजन का यह अलौकिक अवसर, हृदय को अनंत आध्यात्मिक ऊर्जा, श्रद्धा और शिवमय चेतना से अभिभूत कर गया है।
📍 चित्तौड़गढ़
या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
नवरात्रि के पावन अवसर पर आज चित्तौड़गढ़ #दुर्ग स्थित प्रमुख शक्ति पीठ कालिका माता जी मंदिर में कालिका माता जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया एवं क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की और उपस्थित सभी धर्मप्रेमियों को “शक्ति उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
#ChittorgarhFort
#नवरात्रि
#Navratri
#HappyBdayPMModi
140 करोड़ भारतीयों की आशाओं-आकांक्षाओं के संवाहक, वैश्विक मंच पर 'नए भारत' को अग्रिम पंक्ति में प्रतिष्ठित करने वाले, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, हम सभी के मार्गदर्शक, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की संकल्पना को साकार करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!
राष्ट्र सर्वोपरि और लोक-कल्याण की भावना को जीवन-साधना में उतारने वाले आपके अप्रतिम पुरुषार्थ, संवेदनशील नेतृत्व और अखण्ड कर्मनिष्ठा ने 'नए भारत' को आशा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।