दलित, शोषित,पीड़ित,मजदूर, किसान, जवान, बेरोजगार
युवाओं को न्याय दिलाने के लिए यथासंभव प्रयासरत एक युवा जो खुद लाखों की भीड़ में रोजगार तलाशने निकला हुआ है ।
राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर द्वारा गर्भवती महिलाओं के संदर्भ में दिया गया बयान बेहद निंदनीय, असंवेदनशील और उनके पद की गरिमा के विपरीत है। जिस व्यक्ति के कंधों पर प्रदेश की माताओं, बहनों और मरीजों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी हो, उससे ऐसी टिप्पणी की अपेक्षा नहीं की जा सकती।
यह बयान केवल एक महिला का अपमान नहीं है, बल्कि मातृत्व और नारी सम्मान के प्रति भाजपा सरकार की सोच को भी उजागर करता है। सत्ता के मद में चूर मंत्री यदि जनता की पीड़ा को समझने के बजाय उसका उपहास उड़ाने लगें, तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
मुख्यमंत्री को इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए स्वास्थ्य मंत्री को सार्वजनिक रूप से जनता से माफी मांगने हेतु निर्देशित करना चाहिए |
@PMOIndia@BhajanlalBjp@RajCMO
मिस्टर शंकर गौरा आपको समझना चाहिए कि Hanuman Beniwal जी को शब्दों की परिभाषा सिखाने से पहले अपना खुद का राजनीतिक महिमामंडन देख लें।
जब तुम पाठशाला में बोलना लिखना सीख रहे थे, तब हनुमान बेनीवाल जी राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव जीतकर युवाओं की आवाज़ बन चुके थे !
मर्यादित आचरण और संस्कारों की नसीहत देने वाले BJP के प्रदेश अध्यक्ष @madanrrathore ,आखिरकार विधायक निधि के एवज में 40% कमीशन खाने वाले अपनी ही पार्टी के विधायक की ढाल बनकर क्यों खड़े हो गए ?
#bjpindia#bjp
राजस्थान हाईकोर्ट ने SI भर्ती 2021 की पुनः परीक्षा 2026 को लेकर महत्वपूर्ण सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ताओं को बड़ी राहत दी है।
कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि जब भर्ती की पुनः परीक्षा आयोजित की जा रही है तो केवल appearing candidates को ही अवसर देना नियमों व अभ्यर्थियों के मौलिक अधिकारों के खिलाफ है।
माननीय न्यायालय ने RPSC को निर्देश दिए हैं कि जिन अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में फॉर्म भरा था, उन सभी याचिकाकर्ता को पुनः परीक्षा में शामिल किया जाए। यह फैसला हजारों मेहनतकश युवाओं के अधिकार, समान अवसर और न्याय की जीत है।
“न्याय वो ही होता है, जहाँ हर मेहनतकश युवा को समान अवसर मिले।” ✊
#si_भर्ती_2021
पहली बात तो कलेक्टर और SP को सड़क पर बुलाकर ज्ञापन देना और ज्ञापन भी रात के 4 बजे देना; मेरी नजर में हिंदुस्तान में हनुमान बेनीवाल के अलावा ऐसा करने की ताकत किसी में भी नहीं है....@hanumanbeniwal@dineshbohrabmr@du_jat#BARMER