एक दिन मेरे पास एक 57 साल की पेशेंट आए... जिन्हें अचानक Brain Stroke हो गया था।
उनके परिवार वाले काफी परेशान थे। उन्होंने मुझसे पूछा, "डॉक्टर साहब, कल तक तो ये बिल्कुल ठीक थे, फिर अचानक ऐसा कैसे हो गया? भगवान ने हमारे साथ ऐसा क्यों किया?"
मैंने उनसे कहा, "देखिए, Stroke अचानक ज़रूर दिखाई देता है, लेकिन इसकी वजह कई बार सालों से शरीर में बन रही होती है।"
मैंने पूछा, "इनका BP चेक होता था?"
परिवार वालों ने कहा, "हाँ डॉक्टर साहब, BP थोड़ा बढ़ा रहता था, लेकिन कोई खास परेशानी तो होती नहीं थी। इसलिए कभी-कभी दवाई लेते थे और कभी छोड़ देते थे।"
बस, यही सबसे बड़ी गलती है!
देखिए, जब आपका BP लगातार बढ़ा रहता है, तो इसका असर धीरे-धीरे आपके दिमाग की नसों पर भी पड़ता है।
दिमाग की कोई नस फट सकती है या उसमें खून का थक्का जमने से नस ब्लॉक हो सकती है। और इसी वजह से Brain Stroke हो सकता है।
और सबसे खतरनाक बात क्या है?
High BP में अक्सर कोई लक्षण नहीं दिखते। आपको लगता है कि आप बिल्कुल ठीक हैं, लेकिन अंदर ही अंदर आपकी नसों को नुकसान पहुँच रहा हो सकता है।
इसलिए सिर्फ BP की दवाई खा लेना ही काफी नहीं है। समय-समय पर BP चेक करना, डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाई लेना, रोज़ थोड़ा चलना-फिरना, नमक कम खाना और वजन कंट्रोल में रखना भी बहुत ज़रूरी है।
Medical Science आज बहुत आगे बढ़ चुकी है। हम Stroke का इलाज कर सकते हैं, अच्छी से अच्छी दवाइयाँ दे सकते हैं और कई बार मरीज की जान भी बचा सकते हैं।
लेकिन अगर दिमाग को एक बार गंभीर नुकसान हो गया, तो हर मरीज पहले की तरह पूरी तरह ठीक हो जाए, इसकी गारंटी नहीं होती।
किसी को जिंदगी भर चलने-फिरने में परेशानी हो सकती है, किसी को बोलने में, तो किसी को दूसरों पर निर्भर रहना पड़ सकता है।
और मरीज के साथ-साथ पूरा परिवार भी इस तकलीफ से गुजरता है।
इसलिए जो काम आप आज कर सकते हैं उसे कल पर मत टालिए। अपना BP कंट्रोल में रखिए....
#GoodMorning
This feeling of loneliness after a big festival can be clearly seen in senior citizens around us. Nobody talks about it.
Kudos to @SNEHFoundation to play activity for managing post festival loneliness.