'सा विद्या या विमुक्तये'
दुनिया की सबसे समृद्ध ज्ञान परंपरा और बौद्धिक धरोहर भारत की पहचान रही है। आज मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान भी उसी गौरवशाली परंपरा का विस्तार है।
मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग की केंद्र एवं राज्यस्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं प्रधानाचार्यों के सम्मान हेतु आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
सभी अभिभावकों एवं प्रधानाचार्यों का अभिनंदन एवं देश की युवा ऊर्जा के प्रतीक छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
तंबाकू का सेवन न केवल असाध्य बीमारियों का कारण बनता है, बल्कि यह परिवार पर गंभीर आर्थिक एवं सामाजिक प्रभाव भी डालता है।
आइए, विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर हम सभी तंबाकू से दूर रहने का संकल्प लें तथा एक स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण हेतु दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करें।
भारतीय इतिहास में 'न्याय और शक्ति' के मणिकांचन संयोग की पर्याय, धर्मनिष्ठा और जनकल्याण की प्रतीक 'लोकमाता' अहिल्याबाई होलकर जी की 301 वीं जन्मजयंती पर आदरपूरित श्रद्धांजलि।
#महारानी_अहिल्याबाई_होलकर
*आसमान में गूंजा महादेव का नाम! IPL के फाइनल में जब आधुनिक तकनीक ने सनातन संस्कृति को प्रणाम किया, तो नजारा देखने लायक था।*
ड्रोन शो के जरिए भगवान शिव का रूप साक्षात चमत्कार जैसा लगा।
*हर-हर महादेव! 🙏*