जो बच्चों का पेट भरती हैं… आज इनका दर्द कौन सुनेगा? 💔
@RESMA_7 पहले भी इनकी की आवाज उठा चुका है जिसकी बदौलत न्यूज़ वालों ने भी इनकी पीड़ा सामने रखी है और हम अब भी इनकी वाजिब मांग सरकार के सामने रख रहे है।
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में हजारों महिलाएं रोज सुबह जल्दी उठकर बच्चों के लिए भोजन बनाती हैं, ताकि कोई बच्चा भूखा न रहे, पढ़ाई से वंचित न रहे।
लेकिन विडंबना देखिए… इन्हीं महिलाओं को पूरे दिन की मेहनत के बदले सिर्फ 82 प्रतिदिन मिलते हैं। 😢
न समय पर मानदेय,
न छुट्टियों का भुगतान,
न सम्मानजनक मजदूरी…
कई जगह तो 2-2 महीने तक भुगतान अटका रहता है।
क्या इतने कम पैसों में कोई परिवार चल सकता है?
ये महिलाएं सिर्फ खाना नहीं बनाती…
ये हर बच्चे के भविष्य में अपना पसीना मिलाती हैं।
इनके हाथों की रोटी में ममता भी होती है और जिम्मेदारी भी।
सरकार से विनम्र निवेदन है कि इन कुक कम हेल्पर बहनों का मानदेय बढ़ाया जाए, समय पर भुगतान हो और इनके सम्मान व अधिकारों की रक्षा की जाए।
जो बच्चों का पेट भर रही हैं… उनका घर भी भरना जरूरी है। ❤️
#CookCumHelper #MidDayMeal #Rajasthan #WomenWorkers #Education #RespectWorkers #SocialJustice #GovernmentSchool #PublicVoice #RaiseTheIssue
@RajCMO@BhajanlalBjp@Sumit_Godara11
जयपुर जिले की झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में स्थित आसलपुर–जोबनेर रेलवे फाटक दिन में कई बार बंद होने से आमजन को भारी जाम और परेशानी का सामना करना पड़ता है, आज राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नागौर सांसद श्री @hanumanbeniwal जी ने इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज नहीं किया और सजगता तथा संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके की स्थिति को समझा और सरकार को हकीकत का आईना दिखाया,चूंकि यह सिर्फ एक मुद्दा नहीं, बल्कि हजारों लोगों की रोज़मर्रा की परेशानी है और ऐसे समय में ही एक सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान होती है। श्री बेनीवाल जी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर समस्या के विस्तृत विवरण के साथ रेल मंत्री जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकर्षित किया |
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp
को जनहित में इस रेलवे क्रॉसिंग पर ROB बनाने के लिए जल्द से जल्द स्वीकृति निकालनी चाहिए |
@RailMinIndia@GMNWRailway
नेताजी को लगा आम जनता परेशान हो रही हैं
यहां से चुना हुआ विधायक जो आज सरकार में मंत्री हैं
अफसोस वो खामोश है जनता पर कोई ध्यान नहीं है
बेनीवाल तुरन्त एक्शन मोड में रेल मंत्री सहित मुख्यमंत्री को अपने एक ट्वीट के माध्यम से नाप लिया
@hanumanbeniwal@Ra_THORe@RajCMO
आसलपुर-जोबनेर रेलवे फाटक पर ROB की मांग, हनुमान बेनीवाल ने दी आंदोलन की चेतावनी
RLP सुप्रीमो और सांसद हनुमान बेनीवाल ने जयपुर के झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र स्थित 'आसलपुर-जोबनेर रेलवे फाटक' की समस्या को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि घंटों तक फाटक बंद रहने से लगने वाले भारी जाम के कारण कई बार एंबुलेंस में मरीजों की जान तक चली जाती है। बेनीवाल ने आरोप लगाया कि लगातार बीजेपी को वोट देने के बावजूद स्थानीय जनता को ROB (रेलवे ओवरब्रिज) बनाने का सिर्फ झूठा आश्वासन दिया जा रहा है, जो विकास नहीं बल्कि जनता के साथ बड़ा अन्याय है। उन्होंने राज्य सरकार और रेलवे से जल्द समन्वय बनाकर ROB स्वीकृत करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) इस मुद्दे पर बड़ा जन आंदोलन करेगी।
CET 2026 को लेकर बड़ी खबर..... 📌
CET स्नातक स्तर/ग्रेजुएशन परीक्षा नवंबर 2026 में (आवेदन फॉर्म जून में भरें जाएंगे)
CET 12th स्तर परीक्षा दिसंबर 2026 में ( आवेदन फॉर्म जुलाई में में भरें जाएंगे)
अभ्यर्थी पुराने सिलेबस के अनुसार ही तैयारी करें, सिलेबस में थोड़ा नाममात्र का
बांगड़ जिला अस्पताल, डीडवाना में हुई लापरवाही के खिलाफ अब आवाज बुलंद करने का समय है। (RLP) के सभी कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर इस अन्याय के खिलाफ साथ दें। @hanumanbeniwal@JATbera1@rb_jaat@RLPINDIAorg
#नागौर जिले के डेगाना क्षेत्र के रलियावता गांव में निर्माणाधीन गौशाला के पास वीर तेजाजी महाराज के चबूतरे को खंडित किए जाने की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। ऐसी घटनाएं हमारी आस्था और सामाजिक सद्भाव को आहत करती हैं, जिन्हें किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। पुलिस प्रशासन इस मामले में त्वरित प्रभाव से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करें व सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करें | प्रशासन आंदोलित लोगों के साथ तत्काल वार्ता करके उनकी मांगो पर सकारात्मक कार्यवाही करावें |
मैंने प्रकरण को लेकर उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की है |
@PoliceRajasthan@NagaurPolice
कमर्शियल सिलेंडर लगभग 1000 रुपये महंगा हुआ।
आज से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 993 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद दिल्ली में एक 19 किलोग्राम का सिलेंडर अब 3071 रुपये का हो गया है।
इसका सीधा असर होटल-रेस्टोरेंट में आप जो खाना खाते हैं, उस पर पड़ेगा-बाहर की थाली महंगी पड़ेगी।
चुनाव के बाद अंदेशा था कि फ्यूल के दामों में बढ़ोतरी होगी। अभी कमर्शियल सिलेंडर बढ़े हैं, देखना है पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस का क्या होता है।
भगवान गौतम बुद्ध का जीवन और उनके उपदेश हमें सत्य,अहिंसा और करुणा का मार्ग दिखाते हैं। आज का यह पावन दिवस हमें आत्मचिंतन, शांति और सद्भावना का संदेश देता है।
आप सभी को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं |
#बुद्ध_पूर्णिमा