सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री महोदय,
राजस्थान सरकार,
जयपुर (राजस्थान)
विषय: राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 में पदों की संख्या बढ़ाने, भर्ती की विसंगतियाँ दूर करने एवं योग्य अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने बाबत।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी कंप्यूटर अनुदेशक (Basic एवं Senior) भर्ती 2026 का हजारों अभ्यर्थी पिछले लगभग चार वर्षों से इंतजार कर रहे हैं। वर्तमान भर्ती विज्ञापन में कई ऐसी विसंगतियाँ सामने आई हैं, जिनके कारण बड़ी संख्या में योग्य अभ्यर्थियों के साथ अन्याय होने की आशंका है।
स्टाफिंग पैटर्न के अनुसार राज्य में लगभग 6903 से अधिक पदों की आवश्यकता बताई जा रही है, जबकि वर्तमान भर्ती में पदों की संख्या काफी कम है। साथ ही बैकलॉग पदों, क्षैतिज आरक्षण, TSP एवं Non-TSP पदों के वितरण तथा अन्य तकनीकी विसंगतियों के कारण अनेक वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए अवसर सीमित हो गए हैं।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि—
स्टाफिंग पैटर्न के अनुसार रिक्त पदों की संख्या बढ़ाई जाए।
सभी बैकलॉग पदों को वर्तमान भर्ती में शामिल किया जाए।
भर्ती की सभी विसंगतियों को दूर कर संशोधित विज्ञप्ति जारी की जाए।
TSP एवं Non-TSP क्षेत्रों में पदों का न्यायसंगत एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित किया जाए।
योग्य अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए।
पदों की संख्या में वृद्धि किए जाने के साथ-साथ परीक्षा तिथि को भी यथोचित अवधि तक आगे बढ़ाया जाए, ताकि संशोधित भर्ती प्रक्रिया के अनुरूप सभी अभ्यर्थियों को पर्याप्त तैयारी का अवसर मिल सके।
माननीय महोदय,
हजारों योग्य युवाओं के भविष्य एवं राजस्थान के विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा को ध्यान में रखते हुए आपसे विनम्र आग्रह है कि उपरोक्त मांगों पर संवेदनशीलता के साथ शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर भर्ती में व्याप्त विसंगतियों को दूर करें तथा योग्य अभ्यर्थियों को न्याय प्रदान करें।
सधन्यवाद।
भवदीय,
मदन लाल धाकड़
राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती अभ्यर्थी
दिनांक: 26/07/2026
स्थान: राजस्थान
#bci_भर्ती_में_न्याय_दो
@madandilawar@RajCMO@BhajanlalBjp@DainikBhaskar@RANJEETSIN89133@rpbreakingnews@AlkaMundra
@BhajanlalBjp@RajCMO माननीय मुख्यमंत्री महोदय से निवेदन है कि आपके दुवारा बजट में की गई 22 न घोषणा 09-04-2026 आपके पास पेंडिंग है कृपया निदेशालय गठन का आदेश जारी कराने की कृपा करावे ।
@alokrajRSSB माननीय श्री आलोक राज जी,
कृपया कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में प्राप्त कुल आवेदन संख्या एवं GEN, OBC, EWS, MBC, SC, ST तथा Ex-Servicemen श्रेणीवार आवेदन आंकड़े सार्वजनिक करवाने की कृपा करें।
साथ ही श्रेणीवार आवेदन संख्या की जानकारी भी प्रदान करने की कृपा करें—
@alokrajRSSB
@RajCMO
माननीय मुख्यमंत्री महोदय, राजस्थान कृपया मंत्रालयिक संवर्ग का स्वतंत्र निदेशालय बनाने एवं कनिष्ठ सहायक पद की योग्यता स्नातक करते हुए स्टेट पैरिटी के आधार पर ग्रेड पे -3600 एल-10 कर अनुगृहित करें ।
मदनमोहन व्यास, प्रदेश संरक्षक
अखिल राजस्थान बाबू एकता मंच बीकानेर