Seva Teerth, Kartavya Bhavan 1 and 2 mark an important milestone in India’s journey towards Viksit Bharat. These reflect our commitment to citizen-centric governance and national progress. https://t.co/vCeE8Uyz69
देशवासियों की सेवा के अटूट संकल्प और 'नागरिक देवो भव' की पावन भावना को साथ लेकर, आज ‘सेवा तीर्थ’ को राष्ट्र को समर्पित करने का सौभाग्य मिला।
‘सेवा तीर्थ’ कर्तव्य, करुणा और ‘राष्ट्र प्रथम’ के लिए हमारी प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है।
मेरी कामना है कि यह आने वाली पीढ़ियों को निःस्वार्थ सेवा और जन-जन के कल्याण के लिए समर्पित होकर आगे बढ़ने को प्रेरित करता रहे।
अहमदाबाद का फ्लावर शो लगातार तीन वर्षों से विश्व स्तर पर अपनी नई पहचान बना रहा है। मोदी जी के प्रकृति और संस्कृति को साथ लेकर चलने के संकल्प की दिशा में यह शो बहुत ही महत्त्वपूर्ण सिद्ध हो रहा है और देश के विज्ञान, खेल व उत्सवों के प्रसार का माध्यम भी बन रहा है।
इस वर्ष के फ्लावर शो में विश्व का सबसे बड़ा कमल पुष्प मंडल और सरदार पटेल जी का फ्लावर पोर्ट्रेट बनाकर अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किए हैं, जिसके लिए AMC को हार्दिक बधाई।
विकसित भारत अपनी संस्कृति पर करेगा।
इसलिए हम अपने तीर्थंकरों की शिक्षाओं को सहेजते हैं।
जब भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण महोत्सव का समय आया तो हमने देश भर में उसे मनाया।
आज जब प्राचीन मूर्तियां विदेश से वापस आती हैं, तो उसमें हमारे तीर्थंकर की प्रतिमाएं भी लौटती हैं।
आपको जानकर गर्व होगा कि बीते वर्षों में 20 से ज्यादा तीर्थंकरों की मूर्तियां विदेश से वापस आई हैं।
- पीएम @narendramodi