@Universal_Sompo
आपके द्वारा दी जा रही वाहन बीमा की सुविधा अत्यंत घटिया है। सर्वेयर द्वारा जानबूझकर वाहन क्षतिग्रस्त दावा का इतना कम सर्वे किया जाता है जिससे बीमा कंपनी को कम से कम भुगतान किया जा सके। एवं समस्त भार ग्राहक को ही झेलना पड़े।
शर्मनाक।
@RailMinIndia@wc_railway
कम से कम यदि ट्रेन प्लेटफार्म पर आए तो उसका कोच पोजिशन एवं अनाउंसमेंट यथासमय किया जाना चाहिए।
साथ ही यदि ट्रेन प्लेटफार्म पर आए तो उसकी कोच पोजिशन भी यथासमय प्रदर्शित होनी चाहिए।
कृपया सतना रेलवे प्रबंधन को सलाह दी जावे।
@RailMinIndia@wc_railway
ट्रेन का 3 घंटे लेट होना समझ में आता है, किंतु सतना रेलवे स्टेशन MP द्वारा अनाउंसमेंट में पिछले 1 घंटे से सिर्फ दांत मंजन एवं इंस्टिट्यूट का प्रचार किया जा रहा है, ना तो ट्रेन की जानकारी और ना ही प्लेटफार्म पर कोच की पोजीशन शो किया जा रहा है।
समस्त कार्मिकों के अटूट परिश्रम,लगन,निष्ठा एवं प्रबंधन के कुशल,केंद्रित एवं दूरदर्शी नेतृत्व के कारण हमारी मातृ संस्था मध्यांचल ग्रामीण बैंक को 2022-23 में पुनः लाभार्जन प्राप्त करने पर समस्त हितधारकों को अनंत बधाई एवं वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु अशेष शुभकामनाएं।
#MGB
🌷🌷
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम शौर्य, संयम, धैर्य एवं मर्यादा पालन के प्रतीक है। रामनवमी का यह पर्व सभी के लिए मंगलकारी हो।
श्रीरामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
जय श्रीराम!
🌷🌷
नव संवत्सर, विक्रम संवत-2080 की आपको सपरिवार हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि यह नववर्ष नई चेतना, नई उमंग के साथ आपके जीवन को सुख, समृद्धि एवं आरोग्यता से अभिसिंचित करे।
🌷🌷
प्रेम, सद्भाव, समरसता और रंगों से भरा होली का यह पावन पर्व नकारात्मकता और द्वेष का दहन कर आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।
होली की अशेष शुभकामनाएं!
🌷🌷
भारत माँ के मुकुट का सबसे अनमोल रत्न, श्री नरेंद्र मोदी जी के रूप में समकालीन भारत का सबसे बड़ा हीरा देने वाली व उन्हें त्याग,संघर्ष के प्रेरक संस्कारों से तराश कर भारत माँ के मुकुट का सबसे अनमोल रत्न बनाने वाली पूज्य माता हीरा बा जी के देहावसान पर हार्दिक संवेदना व श्रद्धांजलि..
@policybazaar आदरणीय पॉलिसी बाजार,
मोटर क्षतिपूर्ति वास्तविक दावा का मात्र 10% ही भुगतान किया गया होगा,तथापि आपके द्वारा इस प्रकार का विश्वास भरा संदेश आहत करता है।
@Universal_Sompo द्वारा दी गई घटिया सेवाओं का कटु अनुभव भविष्य में ध्यान रखेंगे।
थैंक्स @Universal_Sompo
थैंक्स @policybazaar
@policybazaar मेरा रजिस्टर नंबर वही है सर आप संपर्क तो करें।
वैसे भी @Universal_Sompo पॉलिसी देने के बाद अपने ग्राहकों को भूल जाती है।
वैसे सुना तो पहले भी था लेकिन अब @Universal_Sompo ग्राहक सेवा निकृष्ट उदाहरण देख भी लिया।