एनएचएम नर्स, राजमेस के विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया की सूचना के संबंध में उच्च अधिकारियों से मुलाकात की।
NHM के MD महोदय 22 व 23 जून को जयपुर से बाहर हनुमानगढ़ में अन्य जिलों के दौरे पर थे तथा कल पंचायती राज की बैठक होने के कारण NHM ऑफिस में कल लंच के बाद करीब 1 घंटे के लिए और आज भी थोड़ी देर के लिए ही विभाग को समय दे पाए। अगले तीन दिन का अवकाश होने के कारण उन्होंने एनएचएम संविदा नर्स की पदस्थापन/नियुक्ति सूची अगले सप्ताह सोमवार से बुधवार, यानी 29 जून से 1 जुलाई के बीच जारी करने का विश्वास दिलाया है।
संविदा नर्स भर्ती 2007-08 के अभ्यर्थियों द्वारा GNM एवं बीएससी Nursing योग्यता की किसी भी भर्ती को 2007-08 भर्ती के समाधान के बाद ही करवाने संबंधी कोर्ट स्टे मामले में समाधान कर न्यायालय में जवाब प्रस्तुत किया जा चुका है तथा कंप्लायंस ऑर्डर की प्रक्रिया भी पूर्ण की जा रही है। इसके साथ ही संविदा नर्स भर्ती 2025 एवं CHO 2025 भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
साथ ही 2007-08 भर्ती का पूरा मामला अधिकारियों को दोबारा समझाया गया। इसके बाद न्यायालय के आदेश की पालना अलग तरीके से करने के संबंध में समिति की पुनः बैठक अगले सप्ताह की शुरुआत में बुलाई जा रही है। 2007-08 के चयनित अभ्यर्थियों को भी न्याय दिलाकर रहेंगे।
NHM के अन्य सभी कैडर, जिनमें एक्सपीरियंस मांगा गया था, उनकी परिवेदनाओं के समाधान के लिए अगले सप्ताह दो बैठकें बुलाई गई हैं। अभी उनके एक्सपीरियंस संबंधी बने हुए असमंजसों के समाधान के बाद ही चॉइस फिलिंग व नियुक्ति आदेश जारी हो सकेंगे। इसमें अभी थोड़ा समय लगेगा।
राजमेस जॉइनिंग के लिए समय बढ़ाने के संबंध में आज फिर मुलाकात की गई। समय सीमा पुनः बढ़ा दी गई है क्योंकि बहुत से साथियों ने अब तक जॉइन नहीं किया है। लगभग 31 अंतिम रूप से चयनित साथियों के नाम नियुक्ति/पदस्थापन सूची में नहीं थे। मेरा प्रयास है कि अगले सप्ताह तक उनकी नियुक्ति सूची भी जारी करवा दी जाए।
NHM व राजमेस भर्ती में कोई भी साथी योग्य होते हुए यदि वंचित रह गया है या अन्य कोई भी समस्या है, तो मेरे हेल्पलाइन नंबर 93093 93793 पर अपनी डिटेल्स व्हाट्सएप करें, ताकि हम विभाग को अवगत करवाकर समाधान कर सकें।
अन्य सभी कैडर, जो पदस्थापन सूची यानी नियुक्ति आदेशों का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए भी मुलाकात की गई है। अधिकारियों ने अगले सप्ताह के अंत तक उनका चॉइस पोर्टल खोलने का विश्वास दिलाया है।
विस्तृत जानकारी के साथ वीडियो कल सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाल दिया जाएगा।
#bharatbeniwal