योगी जी लगता है छात्रों को हल्के में ले रहे हैं।
हम कोई गलत मांग करे तो दूसरी बात है एक तो वैकेंसी 5 साल बाद आई वो भी चुल्लू भर और उसमें ये भी नहीं पता चलेगा कि हम कितने नंबर पाए हैं और पूरी सीट भी नहीं भरेंगे
#UPSI_INCREASE_2000_POST#UPSI_GIVE_SCORECARD#UPSI_GIVE_WAITING_LIST
सेवा में,
श्रीमान एस. बी. शिरोड़कर जी,
चेयरमैन ऑफ @upprpb
लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
विषय: UPSI भर्ती 2025 (विज्ञापन संख्या-पीआरपीबी-बी (उपनिरीक्षक संवर्ग)-03/2025) में रिक्त पदों की संख्या बढ़ाने, लिखित परीक्षा परिणाम के साथ ही स्कोरकार्ड/अंकपत्र जारी करने और अंतिम चयन परिणाम के बाद खाली पदों के रहने की स्थिति में वेटिंग लिस्ट जारी कर पद भरने के संबंध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि हम उत्तर प्रदेश के प्रतियोगी छात्र हैं। हम पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर (SI) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित UPSI 2025-26 परीक्षा में शामिल हो चुके हैं। जो 14 और 15 मार्च 2025 को संपन्न हो चुकी है। महोदय हम आपके संज्ञान में वर्तमान में जारी भर्ती प्रक्रिया में पदवृद्धि और अन्य खामियों हेतू कुछ महत्वपूर्ण चीजें लाना चाहते है,
1. भारी कंपटीशन: इस वर्ष लगभग 16.5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने मात्र 4543 पदों के लिए आवेदन किया है, जो बताता है कि कंपटीशन बहुत ज्यादा है।
2. काफी समय से भर्ती न होना: यह भर्ती 05 वर्षों बाद आई है, जिसकी वजह से लाखों फॉर्म भरे गए और लगभग 10 लाख 77 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है।
3. रिक्त पदों की उपलब्धता: उत्तर प्रदेश पुलिस में अभी भी सब-इंस्पेक्टर के कई पद रिक्त हैं जिन्हें वर्तमान में प्रक्रियाधीन भर्ती में पदवृद्धि कर भरा जा सकता है।
4. पिछली बार UPSI भर्ती 2020-21 में कुल पदों की संख्या 9534 थी लेकिन इस बार लगभग 05 वर्षों के बाद 2025-26 भर्ती में 4543 पदों के लिए भर्ती हो रही है किन्तु पदों की संख्या पिछली बार से आधी से भी कम है। जो भारी कंपटीशन होने के कारण बहुत ही कम है। यदि वर्तमान परीक्षा में पदों की संख्या बढ़ाई जाती है, तो यह योग्य युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर होगा।
5. पुलिस भर्ती बोर्ड की पूर्व परीक्षाओं में देखा गया है कि केवल सफल उम्मीदवारों की सूची जारी की जाती है, जिससे बहुत से अभ्यर्थी यह जानने से वंचित रह जाते हैं कि वे कितने अंकों से अनुत्तीर्ण हुए हैं। अतः आपसे करबद्ध प्रार्थना है कि UPSI भर्ती 2025 का लिखित परीक्षा परिणाम घोषित करते समय DV/PST रिजल्ट के दौरान ही सभी अभ्यर्थियों (सफल और असफल) का स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाए। परिणाम के साथ ही नॉर्मलाइज्ड अंक (Normalized Marks) और विषयवार अंक (Sectional Marks) भी प्रदर्शित किए जाएं साथ ही सार्वजनिक रूप से सबक़ी रैंक लिस्ट जारी की जाए। इससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और छात्रों का बोर्ड पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा।
6. श्रीमान अंतिम चयन परिणाम के बाद मेडिकल प्रक्रिया के बाद और कुछ चयनित उम्मीदवारों द्वारा जोइनिंग न लेने के कारण कुछ सीटें खाली रह जाती है। जिन्हें उसी भर्ती के अन्य अभ्यर्थियों में से वेटिंग लिस्ट जारी कर भरा जाना चाहिए जिससे कोई सीट खाली न जाए और कुछ अन्य अभ्यर्थियों को मौका मिल जाएं।
श्रीमान आपसे हम सभी UPSI भर्ती 2025-26 के परीक्षार्थियों का विनम्र निवेदन है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा युवा बेरोजगारों को रोजगार देने के उद्देश्य से, UPSI भर्ती 2025-26 की जारी भर्ती प्रक्रिया में सरकार से शासनादेश लेकर पदों की संख्या 4543 से बढ़ाकर उसे कम से कम 6500-7000 करवाने, लिखित परीक्षा के स्कोरकार्ड और रैंक लिस्ट दिखाएं जाने तथा अंतिम चयन परिणाम के बाद खाली पदों को वेटिंग लिस्ट से भरवाए जाने की कृपा करें। हम आपके सदा आभारी रहेंगे।
#UPSI भर्ती 2025-26 के परीक्षार्थियों की उत्तर प्रदेश सरकार से मुख्य 03 मांगे~
#UPSI भर्ती 2025-26 के परीक्षार्थियों की मुख्य 03 मांगे ~
पदों में बढ़ोत्तरी ~ वर्तमान में प्रक्रियाधीन UPSI भर्ती में कम से कम 2000 पदों की वृद्धि की जाए।
पारदर्शिता ~ रिजल्ट के साथ व्यक्तिगत स्कोरकार्ड और सार्वजनिक रैंक सूची जारी हो।
वेटिंग लिस्ट ~ चयन प्रक्रिया के बाद रिक्त रहने वाले पदों के लिए प्रतीक्षा सूची अनिवार्य रूप से आए।
निवेदक ~ लाखों #UPSI परीक्षार्थी..🙏🚩
#UPSI_INCREASE_2000_POST
#UPSI_GIVE_SCORECARD
#UPSI_GIVE_WAITING_LIST
#UPSI_GIVE_RANK_LIST
@CMOfficeUP@UPGovt@homeupgov@myogioffice@myogiadityanath@Rajeevkrishna69@ChiefSecyUP
लखनऊ के टेढ़ी पुलिया इलाके की झुग्गी-झोपड़ी में लगी भीषण आग के पीड़ितों के लिए सरकार तत्काल भोजन, पानी और घायलों को तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जाए व रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करी जाए। ग़रीबों के पक्ष को सुनकर इस बड़े अग्निकांड की हर पहलू से गहरी जाँच हो और जो लोग नहीं मिल रहे हैं, उनके बारे में हर आशंका को दूर किया जाए।
हम सभी से हर तरह की मदद पहुँचाने की माँग करते हैं।