पहला सवाल था: कौन है प्रशांत किशोर?
उम्मीद है आपके तथाकथित गढ़, दुर्ग या किला में शालीनता के साथ हमलोगों ने ये जवाब दे दिया है कि कौन है प्रशांत किशोर।
दूसरा सवाल था: हमारी लड़ाई RJD से है, ये हैं कहां?
उम्मीद है BJP को अब ये अहसास हो गया होगा कि RJD का जमानत शायद नहीं बचेगा! बांकीपुर के लोगों ने ये किया है...
तीसरा सवाल: इनके पास संगठन कहां है? ये सोशल मीडिया पे हैं और बूथ पर कहां हैं?
ये है हमारा संगठन! बांकीपुर के सभी 422 बूथों पर लगने वाले 844 पोलिंग की ट्रेनिंग मैंने की थी। ऐसी ही ट्रेनिंग, वही ट्रेनिंग जो जमशेदपुर (पूर्वी) में सरयू राय जी के लिए किए थे।
तीन अलग अलग जगह पर 248, 324 एवं 272 पोलिंग एजेंट की पॉइंटेड ट्रेनिंग मैंने व प्रशांत किशोर जी ने मिल कर की थी..
जन सुराज के वरीय नेता व कार्यकर्ता जिन्होंने बांकीपुर के 24 वार्ड की जिम्मेदारी संभाली या ऐसे लोग जो परदे की पीछे चुप चाप लगातार काम करते रहे ये संगठन तैयार करने का पूरा का पूरा Credit उनका है। शानदार कार्य...
जन सुराज का एक कार्यकर्ता अपने सर्वोच्च नेता और पार्टी के लिए समर्पित रहे। "जन सुराज संघर्ष वाहिनी" के प्रदेश अध्यक्ष अनूप मैथिल के नेतृत्व में मेरे वाहिनी के नेता/ कार्यकर्ताओं ने भी उत्कृष्ठ कार्य करते हुए बांकीपुर की असलियत जनता के सामने रखी जिसे काउंटर कर पाना BJP के लिए नामुमकिन था।
काउंटिंग में भी बेइमानी नहीं करने देंगे, क्योंकि बांकीपुर के सब 422 बूथ पर पीठासीन पदाधिकारी का sign किया Form 17 (C) हमारे पास है। प्रत्येक बूथ पर हमारा संगठन और हमारे ये रणबांकुरे Polling Agents अंत तक जमे और डेट रहे हैं।
खुलेआम प्रशासन और पुलिस का नांग नाच और जब जान गए की RJD लड़ाई से बाहर है तो 12 बजे के बाद से बूथ पर फर्जी मतदान की कोशिश को Jan Suraaj ने मजबूती के साथ यह प्रयास किया कि रोक जाए। थोड़ा बहुत आप सफल हुए लेकिन ज्यादातर जगहों पर आपसे लोहा लिया गया है।
अब Counting में भी आप बाज नहीं आएंगे, ये पता है लेकिन मुकाबला @PrashantKishor और उनकी सेना से है जो आपके सभी तिकड़म का जवाब देना जानती है।
#बांकीपुर में 3 अगस्त को बिहार का एक नया इतिहास लिखा जाएगा और उसके लिए बांकीपुर की जनता जिसने सब प्रकार की चुनौतियों से परे जन सुराज और प्रशांत किशोर जी को यहां मजबूती से अपना आशीर्वाद दिया है उन्हें करबद्ध प्रणाम है 🙏
बाकीपुर की जागरूक जनता को दिल से धन्यवाद! 🙏
आज लोकतंत्र के इस महापर्व में बदलाव की उम्मीद को मजबूत करने और आदरणीय प्रशांत किशोर जी के नेतृत्व में नए बिहार के संकल्प को अपना समर्थन देने के लिए बाकीपुर की हर जागरूक बहन, भाई, युवा और बुज़ुर्ग को हृदय से धन्यवाद।
एक जन सुराजी होने के नाते आज पूरे दिन जो कुछ देखने और सुनने को मिला, उसने कई गंभीर सवाल खड़े किए। मतदान प्रक्रिया के दौरान सामने आए विवादों और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियो ने चुनाव की निष्पक्षता को लेकर लोगों के मन में चिंताएँ पैदा की हैं। लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है कि हर शिकायत की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जाँच हो, ताकि जनता का विश्वास लोकतांत्रिक व्यवस्था पर अटूट बना रहे।
बिहार बदलाव चाहता है। बिहार ईमानदार राजनीति चाहता है। बिहार शिक्षा, रोजगार, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था और सम्मानजनक भविष्य चाहता है। यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का संकल्प है।
एक बार फिर बाकीपुर की महान जनता को इस ऐतिहासिक भागीदारी के लिए दिल से धन्यवाद।
धन्यवाद! जय बिहार! जय-जय बिहार! 🙏✌️
@jansuraajonline@PrashantKishor
#बांकीपुर में पिछले एक महीने में बहुत कुछ हो गया है लेकिन सबसे ज़्यादा बुरा आज हुआ जब @MaithilAnup जी को अरेस्ट किया गया क्यूँकि यहाँ पर मैं एक बात तो बिल्कुल नहीं मान सकती हूँ की वो अभद्र है या गाली गलौज करने वाले या किसी भी तरह के आपराधिक सोच के क्यूँकि 5 सालो से मैं उनको जानती हूँ और इतने वक़्त में कौन क्या है कैसा है वो साफ़ साफ़ दिख जाता है ।
अति नहीं होनी चाहिए थी और वो भी एक सीट के लिए ।@BJP4India@BJP4Bihar आपकी पहले से ही बिहार में सरकार है तब ऐसी चीजे उचित नहीं थी ।बाक़ी और भी लोग अरेस्ट हुए है लेकिन मेरा इनलोगों से इंट्रेक्शन कभी नहीं हुआ तो उनके लिए मैं नहीं कह सकती लेकिन यहाँ तो ग़लत है बिहार सरकार और बिहार पुलिस ।
हमारे दो नेता/कार्यकर्ता (Ward 30:- सुजीत और गब्बर) को बेउर थाना अरेस्ट किया था। कोई चार्ज नहीं, बस ऐसे ही...
अभी जन सुराज के वरीय नेता आरके मिश्रा (पूर्व DG, बिहार) जी और मुंगेर के पूर्व कमिश्नर से सेवानिवृत्त ललन बाबू के साथ अपने दोनों Jan Suraaj के नेताओं/ कार्यकर्ताओं को छुड़वा लिया गया है ✊✌️
ये जानते हैं कि चुनाव हार गये हैं इसलिए पुलिस से डिस्टर्ब कर 03 बजे के बाद BJP के लोग Bogus करना चाहता है
डटे रहिए, जमे रहिए... हमलोग जीत चुके हैं!
70% एकतरफा वोटिंग हमारे पक्ष में चल रहा है।
#PrashantKishor #JanSuraaj #Bankipur #jsp
बांकीपुर की जनता के समर्थन से हम डरेंगे नहीं, लड़ेंगे!
बांकीपुर उपचुनाव: बूथ संख्या 106, 107 और 108 पर हंगामे की स्थिति क्यों है? BJP जीतने का दावा कर रही थी और अब खुद ये लोग बूथ डिस्टर्ब करते फिर रहे हैं।
'भाजपा समर्थक' मतदाताओं को प्रभावित कर रहे हैं। मौके पर जन सुराज प्रत्याशी प्रशांत किशोर जी स्वयं उपस्थित हैं।
#JanSuraaj #PrashantKishor #Bankipur #jsp
एक अकेला सब पर भारी...
हमारे इलेक्शन एजेंट अब तक 05 वार्ड के 26 बूथ घूम चुके हैं। #बांकीपुर में लहर नहीं सुनामी चल रहा है..
अंडर करेंट! चुप चाप स्कूल का बस्ता 🎒 छाप चल रहा है। यह स्थिति है कि पहली बार RJD नहीं BJP वाले बूथ डिस्टर्ब कर रहे हैं।
BJP के पहले वाले प्रत्याशी जिनका रणछोड़ दास चांचड़ हो गया था, बूथ पर दादागिरी कर रहे हैं।
#PrashantKishor #Bankipur #JanSuraaj #jsp