हमारे अभिभावक श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार ने विकास, सुशासन और न्याय के नए मानक स्थापित किए हैं।
उनका काम आंकड़ों में नहीं, लोगों के दिलों में बसता है। उनके साथ काम करने का अनुभव अविस्मरणीय रहा है। हम चाहते थे कि कुछ दिन और उनके साथ काम करने का अवसर मिले, लेकिन ऐसा हो न सका।
फिर भी, बिहार इस ‘नीतीश युग’ को हमेशा याद रखेगा।
उनके प्रति सम्मान, विश्वास और आभार की भावना को समर्पित यह विशेष संगीत वीडियो आप सभी के साथ साझा कर रहा हूँ।
@NitishKumar@Jduonline #Bihar
आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एन०डी०ए० सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो- सभी के लिए काम किया गया है। हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो। महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है।
इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है। अगले पाँच वर्षों यानि 2025 से 2030 के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है। इससे और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा। बिहार के विकास में केन्द्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नमन करते हैं। बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है। इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है। हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। अब नई सरकार यहाँ का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।
सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ तथा शुभकामनाएं देता हूँ।
20 साल का साथ…
बिहार की बदलती कहानी के नाम।
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपने नेतृत्व में बिहार को निराशा और अंधकार के दौर से निकालकर विकास, सुशासन और विश्वास की राह पर आगे बढ़ाया।
कानून-व्यवस्था की बहाली से लेकर सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया, हर क्षेत्र में उन्होंने एक मजबूत नींव रखी। महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में किए गए उनके प्रयासों ने बिहार की पहचान को एक नई दिशा दी।
उन्होंने सत्ता को कभी साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम माना और यही उनके सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी विशेषता रही।
आज भले ही एक पद का अध्याय पूरा हो रहा है, लेकिन उनका मार्गदर्शन और दृष्टि आगे भी बिहार के विकास की दिशा तय करती रहेगी।
एक अध्याय पूरा हुआ लेकिन यात्रा जारी है।
@NitishKumar@Jduonline
जाने को तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी इस पद को छोड़ गए, पर अपने समर्थक एवं आलोचक सबको भावुक कर गए।
कितने लोग कटाक्ष करते थे, अशब्द कहते थे, लिमिट क्रॉस कर जाते थे। पर कभी नीतीश कुमार ने इन पर कार्रवाई नहीं की। लोकतंत्र में आम लोगों की बोलने की स्वतंत्रता इनके समय में फ्री थी।
ऐसा न्यायप्रिय समाजवादी मुख्यमंत्री शायद ही अब कभी बिहार को मिले!
बिहार के नए सम्राट को हम बहुत बहुत बधाई देते हैं । उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं ।
परन्तु इन बधाइयों और शुभकामनाओं के साथ हम उनसे TRE - 4 अभ्यर्थियों के लिए मांग भी करते हैं कि शपथग्रहण के बाद इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी दें और TRE - 4 की घोषणा करें । धन्यवाद !
क्या बिहार के नए मुख्यमंत्री TRE - 4 अभ्यर्थियों के प्रति सहानुभूति दिखाएंगे ?
हम तो यही चाहेंगे कि नए मुख्यमंत्री का पहला उदघोष TRE - 4 को लेकर हो ......
Education Department: BPSC TRE 4.0 को लेकर कब होगा बड़ा ऐलान? Student Leader Dilip Kumar ने बताया,आंदोलन होगा नहीं तो !
https://t.co/w9Ubztke7X
#Bpsc#Bpsctre4#NitishKumar#BiharNews
बिहार की एनडीए सरकार में अंधकार, अराजकता, नैतिकता और भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पार!
बिहारवासियों को जानकर घोर आश्चर्य होगा कि बिहार के 𝟕𝟔,𝟎𝟎𝟎 से अधिक प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में एक भी संगीत शिक्षक नहीं हैं लेकिन भ्रष्ट जदयू-बीजेपी सरकार ने संगीत के वाद्य-यंत्रों की खरीद पर ही 𝟏𝟓𝟖.𝟒𝟒 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं।
बताइए इस भ्रष्टाचारी सरकार ने वाद्य-यंत्रों जैसे सितार, सरोद, सारंगी, वाइलिन, बांसुरी, शहनाई, हारमोनियम, शंख, तबला, ढोलक, डमरू, घंटा इत्यादि की खरीद पर 𝟏𝟓𝟖.𝟒𝟒 करोड़ खर्च कर दिए।
हैरानी की बात यह है कि ना ही विद्यालयों के शिक्षकों ने इन उपकरणों की मांग की थी और ना ही उन्हें इसके उपयोग का कोई प्रशिक्षण दिया गया है। स्पष्ट है कि विद्यालयों में म्यूजिक टीचर उपलब्ध न होने के कारण ये वाद्य-यंत्र बजाने के लिए नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार रूपी म्यूजियम में सजाने के लिए खरीदे गए हैं।
‘बिना मांगे मोती मिले, मांगे मिले न भीख’ को इतनी सहजता से एनडीए सरकार चरित्रार्थ कर रही है जबकि शिक्षक अभ्यर्थी बेसब्री से वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं। हैरानी की बात है कि बिहार के विद्यालयों में म्यूजिक शिक्षक की कितनी रिक्तियां हैं, भाजपा-जदयू की सरकार के पास वर्तमान में कोई आंकड़ा नहीं है। बिना शिक्षक के स्कूलों में वाद्य-यंत्रों का क्या उपयोग है? क्या इन्हें केवल धूल फांकने और खराब होने के लिए खरीदा गया है?
ईमानदारी और सुशासन का चोला पहने मुख्यमंत्री और दो-दो उपमुख्यमंत्री जवाब दें कि बिना शिक्षक बहाली किए, बिना एक भी संगीत शिक्षक के, ये सैंकड़ों करोड़ के वाद्य-यंत्रों को क्या भ्रष्टाचार का बाजा बजाने के लिए खरीदा गया है?
इनकी खरीद में इतनी हड़बड़ी व अपारदर्शिता से स्वाभाविक रूप से सवाल उठते हैं कि क्या एनडीए के मंत्रियों और अधिकारियों ने अपने-अपने हिस्से के कमीशन को सेट करने के लिए इन वाद्य-यंत्रों की खरीदी की है? वैसे भी भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी सरकार और विभाग के लिए ये कोई बड़ी बात नहीं है! बिहारवासियों के साथ विश्वासघात कर तंत्र और यंत्र से बनी सरकार का तंत्र अब ऐसे यंत्र से ही अपना मेहनतनामा वसूलेगा।
#Bihar #MusicTeacherVacancy #RJD #TeacherRecruitment #TejashwiYadav
बिहार शिक्षक भर्ती #TRE 4 के लिए तेजस्वी यादव जी का भी लगातार अपील।
लेकिन शिक्षा मंत्री न अभ्यर्थियों का सुनते न नेता प्रतिपक्ष का।
ऑफिस-ऑफस का ड्रामा बंद करें और TRE 4 तुरंत निकाले BPSC
BPSC TRE 4 को लेकर तेजस्वी यादव आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर लिखा- भ्रष्ट डबल इंजन सरकार बारम्बार अकारण 𝐓𝐑𝐄-𝟒 परीक्षा टालकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है. अभ्यर्थियों की आयु सीमा पार हो रही है, उनका धैर्य जवाब दे रहा है.
#TejashwiYadav#BiharGovernment #BPSC #TRE4 #BPSCTRE4Exam #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities
प्रिय योगी जी @myogiadityanath
जूनियर में लाखों पद शिक्षक के खाली है जिससे शिक्षा व्यवस्था खराब हो रही है ✅
गणित, विज्ञान के शिक्षक ना के बराबर है तो देश कहां से आगे बढ़ेगा 🤔
वही हाल प्राइमरी में भी है जिसे ध्यान देने की जरूरत है 👏
UP LT & TGT के माध्यम से भर्ती करके 6-8 को नहीं पढ़ाया जा सकता, क्योंकि junior uptet/ctet उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, अतः 6-8 नई भर्ती निकाले जिससे डीएलएड & B.Ed को भी अवसर मिले ।
लाखों युवा बेरोजगार परेशान है 🥹 आपके एक आदेश से बच्चों और युवा दोनों का जीवन बदल जायेगा 👏✅
मुझे लगता है कि शिक्षा मंत्री आपको सही जानकारी नहीं दे रहे है 🫢
कृपया संज्ञान लेके उचित कार्रवाई करें ।
धन्यवाद 👏
@UPGovt #शिक्षक_भर्ती