प्रभू मुद्रिका म्हेली मुख माई
जलधि लांघ गये अचरज नाही
दुर्गम काज जगत के जेते
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते !
#जय_श्री_राम#जय_बजरंगबली
श्री बगीची वाले हनुमान जी सदा कल्याण करे 🙏
सूक्ष्म रूप धरि सियहि दिखावा
विकट रूप धरि लंक जरावा
भीम रूप धरि असुर सँहारे
सियाराम जी के काज सँवारे !
#जय_श्री_राम#जय_बजरंगबली
श्री बगीची वाले हनुमान जी सदा कल्याण करे 🙏
राजस्थान के जन-जन के प्रिय, यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री भजनलाल शर्मा जी को वैवाहिक वर्षगाँठ की अनंत शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दोनों का यह पावन साथ सदैव अटूट रहे आपका जीवन आपसी स्नेह, उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहे। @BhajanlalBjp
अरे बहिन, @RubikaLiyaquat जी
जो कह रहे है कि आप के 70% सांसद ED, CBI से डरकर भाजपा में गये है, उनसे पूछ लीजिए इन सातों सांसद में से भृष्ट कितने थे ?
#RaghavChadda#Punjab
जब जब संकट आता भक्तो पर, बाबा दौड़े आते है!
हर संकट को हरने वाले, संकटमोचक कहलाते है!.
#जय_श्री_राम#जय_बजरंगबली
श्री बगीची वाले हनुमान जी सदा करे कल्याण 🙏
शाहपुरा वासियों आप सबके लिए हर्ष का विषय है l
कुछ लोग कहते थे कि दिल्ली तिराहा पुलिया का काम नहीं होगा और मैं उनको कहना चाहता हूं कि दिल्ली तिराहा (देवन तिराह) पर मिट्टी का और दीवार का कार्य शुरू हो चुका है और मई तक इस पुलिया का कार्य भी पूरा हो जाएगा l
और मई-जून महीने में दिल्ली तिराहा पुलिया के ऊपर से आमजन जाएंगे l
और आमजन,व्यापारी दुकानदारो को जाम से हमेशा के लिए राहत मिल जाएगी l
और मेरा शाहपुरा की जनता से किया गया वादा भी पूरा हो जाएगा l
आप सबके सहयोग से पहले जयपुर से दिल्ली जाने वाली पुलिया चालू करवाई जिससे जाम से काफी राहत मिली है
और जयपुर तिराहा से मंडी की तरफ जाने वाली सड़क (रास्ता) खुलने से साढ़े 3 साल बाद व्यापारी, दुकानदार के चेहरों पर खुशियों लौटी है l
दिल्ली से जयपुर जाने वाली पुलिया पर डामरीकरण का कार्य कुछ दिन पहले बंद हो गया था वह आज फिर से डामरीकरण का कार्य शुरु हो गया है और अप्रैल यानी अगले महीने में दिल्ली से जयपुर जाने वाली पुलिया आमजन के लिए शुरू हो जाएगी l
पुलिया के नीचे सीसी सड़क और सर्विस लाइन सड़क का सीसी निर्माण का कार्य भी करवाया जाएगा l
और जयपुर तिराहा सुलभ शौचालय का कार्य जारी है जिससे आमजन व्यापारी विद्यार्थी और महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी l
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी,
आपका पत्र प्राप्त हुआ। भारत के संसदीय लोकतंत्र के नियमों, प्रक्रियाओं और परंपराओं के प्रति आपका हमेशा अटूट विश्वास रहा है। आपका पत्र लोक सेवा के उन उच्चतम नैतिक मूल्यों को व्यक्त करता है, जिन्हें आपने अपने दीर्घ सार्वजनिक जीवन में जिया है; वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में तथा इससे पूर्व गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में।
आप सदैव संसद की मूल प्रकृति - संवाद, तर्क और विचार-विमर्श में गहरा विश्वास रखते हैं। आप संसद में उठने वाली प्रत्येक आवाज़ को लाखों भारतीय नागरिकों की आवाज़ के रूप में सम्मान देते हैं। आप हमेशा संसदीय कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं और संसद में उठाए गए प्रत्येक मुद्दे का समाधान निकालने का प्रयास करते हैं।
आपका यह संदेश दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर संसद, राज्य विधानमंडल तथा स्थानीय निकायों के सभी जनप्रतिनिधियों को प्रेरित करेगा और हमारे स्वतंत्रता सेनानियों तथा संविधान सभा के सदस्यों द्वारा स्थापित लोकतंत्र के सशक्त नैतिक आधार को और सुदृढ़ करेगा। आपके प्रेरणादायी शब्दों के लिए हार्दिक आभार।
रंग से रंग मिलाया अंग से अंग
फिर भी पूरी न हुई मन की उमंग
वाकई पप्पू ने @Pawankhera और @SupriyaShrinate को फिर दिखा दिया कि तुम्हे सिर्फ दरवाजे पर भौकने को रखा है!
#राज्यसभा में मत झांकना 🤗🤣
सुनो चमचो,
जब तुम्हारी काँग्रेसी सत्ता थी तब तुम्हारा विधायक कुछ न कर सका और आज @narendramodi जी और @BhajanlalBjp जी की डबल ईंजन सरकार में क्रेडिट लेना चाहता है ?
काम सिर्फ विधानसभा में बैठने से नही होता है!
भाजपा प्रत्यासी @TheUpenYadav की तरह जनता के बीच रहकर जनता का दर्द समझकर करवाना पड़ता है !
जनता के लिए सड़को पर अधिकारियों की फौज भी उतारनी पड़े तो उतार दे !,
जयपुर तिराहा, शाहपुरा पुलिया पर NHAI के RO, PD एवं टेंडर कंपनी के निदेशक के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करवाया।
उन्होंने आश्वासन दिया हैं कि दिल्ली से जयपुर जाने वाली दूसरी पुलिया की मिट्टी का कार्य जल्द पूरा हो जाएगा और जयपुर दिल्ली पुलिया का बचा हुआ लगभग 50 मीटर का सड़क का कार्य पूरा करके होली से पूर्व जयपुर से दिल्ली जाने वाली पुलिया पर यातायात सुचारू रूप से प्रारंभ कर दिया जाएगा।
वहीं, 31 मार्च 2026 तक दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाली पुलिया का कार्य पूर्ण करने की बात कही गई है।
मई माह तक दिल्ली तिराहा की पुलिया का निर्माण कार्य भी पूरा करने का आश्वासन दिया गया है।
दाड़ी वाले बाबाजी कहना आसान है, बनने में जिंदगी खप जाती है!
चिकित्सा मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर जी से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा के उपजिला अस्पताल को जिला अस्पताल में क्रमोन्नत करने की मांग रखी।
इसके अतिरिक्त 👇🏻👇🏻
▪️क्षेत्र के टोड़ी, सुराणा एवं करीरी में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में क्रमोन्नत किए जाने हेतु मांग पत्र सौंपा।
▪️क्षेत्र के ग्राम पंचायत, देवन के लोबडावास में उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग रखीं।
▪️ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मनोहरपुर में भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटन करके बजट स्वीकृत करने की मांग रखीं।
▪️ विधानसभा क्षेत्र में जनाना अस्पताल स्वीकृत करने की मांग रखीं, ताकि महिलाओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकें।
▪️ क्षेत्र के तिगरिया, खोरी, उदावाला, पिपलोद नारायण, देवीपुरा, परमानपुरा एवं गुलाबबाड़ी स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत किया जाएं।
इससे पहले माननीय मुख्यमंत्री जी से भी मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न जनहितकारी मांगों को बजट में शामिल किए जाने को लेकर आग्रह किया गया था।
हर संकट का समाधान करते है मेरे बाबा !
राम भक्तो का हर काम करते है मेरे बाबा !
राम नाम के रसिया , राम सुमिरन करते
रामकथा सुनते ही दौड़े आते मेरे बाबा !
#जय_श्रीराम#जय_बजरंगबली
जय श्री बगीची वाले हनुमान 🙏
22 जनवरी,अयोध्या में भगवान श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगाँठ पर एक गीत:- *सकल विश्व परित्राण की*...
वर्ष पाँच सौ बाद राम की,पुनः प्रतिष्ठा प्राण की।
सूचक थी वह श्रीरघुवर के,जग व्यापी परिमाण की।।
याद रखें बाईस जनवरी,दो हजार चौबीस को।
धर्म सनातन की मंगलमय,उस वेला इक्कीस को।।
विजय प्राप्त कर अवध धाम पर,
प्रभु के परम् प्रयाण की...
वर्ष पाँच सौ बाद राम की..
लोभ मोह से प्रमुख वचन है,
बता दिया इस मर्म को।
मर्यादाएँ हमें सिखाई,पाल सनातन धर्म को।।
ऊँच नीच का भेद मिटा चिंता की सबके त्राण की...
वर्ष पाँच सौ बाद राम की..
पत्थर शिला अहिल्या को भी,
मुक्त किया था श्राप से।
केवट और जटायु भक्त को,बचा दिया हर ताप से।।
समरसता शबरी घर देखी,वांछा नहीं प्रमाण की..
वर्ष पाँच सौ बाद राम की..
रक्षा करें विभीषण की वे, शरणागत जन जानकर।
अधम असुर रावण जैसों का,वंश मिटाते ठानकर।।
राम आगमन की वे घड़ियाँ,
सूचक जग कल्याण की..
वर्ष पाँच सौ बाद राम की,पुनः प्रतिष्ठा प्राण की।
राममन्दिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
#जय_जय_श्री_राम
#GodMorningThursday
#Jaipur#शाहपुरा: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नवीन के पदभार ग्रहण पर कार्यकर्ताओं में हर्ष
शाहपुरा के खोजावाला स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय में जश्न, भाजपा नेता उपेन यादव के नेतृत्व में पटाखे चलाकर व मिठाई बांटकर खुशी जताई
#jaipur#shahpura#nitinnavin#cm#BJP4IND