देश की 70% फीसदी आबादी गांवों में रहती है। जब सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी ही धरने पर होंगे तो फिर गांधी जी के ग्राम स्वराज का सपना कैसे पूर्ण होगा? सरकार हठधर्मी रवैया छोड़कर आंदोलनरत संरपचों एवं ग्राम विकास अधिकारियों से किये वादे को अतिशीघ्र पूरा करें।
@RajCMO
गांव की सरकार कहे जाने वाले सरपंच और गांवों में विकास कार्यों को धरातल पर उतारने वाले प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी ग्राम विकास अधिकारी विगत 1 माह से सरकार से हुए समझौते की पालना नहीं होने के कारण प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार करने को मजबूर है। जिस वजह से गामीण विकास अवरुद्ध हो गया है।