सरकार होश में आओं ।
माननीय @Bhajanlalofc जी इन थर्ड ग्रेड शिक्षकों की ये पीड़ा आपको और आपके शिक्षा मंत्री को ले डूबेगी ।
सब संवर्गों को बराबर का मौक़ा तो थर्ड ग्रेड वालो की आठ सालों से उपेक्षा क्यों ?
वर्तमान में प्रदेश में सबसे बड़ी मांग तृतीय श्रेणी शिक्षकों के ट्रांसफर की है जिसको लेकर शहीद स्मारक पर पिछले दो दिन से शिक्षक साथी धरने पर है, अभी तक सरकार और शिक्षकों के बीच बात नहीं बन पाई है।
इस मांग को लेकर आज 4:00 बजे से
👇👇👇👇👇👇👇👇👇
#3rd_ग्रेड_ट्रांसफर_बहाल_करो
तृतीय श्रेणी शिक्षकों के आंदोलन में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल जी, इस आंदोलन में आपका हार्दिक स्वागत है, तृतीय श्रेणी शिक्षक को के ना बीजेपी ना कॉग्रेस सुन रही है, #तृतीय_शिक्षक_मांगे_तबादले#pti_transfer
तृतीय श्रेणी अध्यापकों के तबादलों की मांग को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक पर हजारों शिक्षक अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करने के बजाय उन्हें दबाने का प्रयास कर रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी से आग्रह हैं कि तृतीय श्रेणी अध्यापकों के लंबे समय से लंबित तबादला प्रकरण का शीघ्र संज्ञान लेकर स्थानांतरण प्रक्रिया प्रारंभ करें, ताकि शिक्षकों की मांग का समाधान हो सके और विद्यार्थियों की शिक्षा व्यवस्था भी सुचारु रूप से संचालित हो सके।
@BhajanlalBjp@RajCMO
तृतीय श्रेणी शिक्षकों की वर्षों से लंबित स्थानांतरण की न्यायोचित मांग को लेकर आज जयपुर के शहीद स्मारक पर हजारों शिक्षक लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठा रहे हैं।
प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों में वर्षों से सेवाएं दे रहे ये शिक्षक अपने परिवारों से दूर रहकर भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ विद्यार्थियों का भविष्य संवार रहे हैं। ऐसे में उनकी पारिवारिक एवं मानवीय परिस्थितियों को समझते हुए स्थानांतरण की मांग का समयबद्ध समाधान किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
राज्य सरकार से अनुरोध है कि शिक्षकों की जायज मांग के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय ले तथा पारदर्शी स्थानांतरण प्रक्रिया प्रारंभ करे। @BhajanlalBjp@RajCMO
तबादलों की मांग को लेकर तृतीय श्रेणी शिक्षकों का आंदोलन
सांसद हनुमान बेनीवाल ने शिक्षकों की मांग का किया समर्थन
सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सरकार से की मांग
तबादलों की मांग पर सकारात्मक फैसले लेने की मांग की
#EducationNagari@hanumanbeniwal
तृतीय श्रेणी शिक्षकों के ट्रांसफर होने चाहिए ।।
तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण अब और विलंबित नहीं होने चाहिए।
वर्षों से हजारों शिक्षक अपने परिवार से दूर रहकर शिक्षा की अलख जगा रहे हैं। उन्होंने हर परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारी निभाई, लेकिन अब समय है कि उनकी वर्षों पुरानी स्थानांतरण की प्रतीक्षा भी समाप्त हो।
शिक्षक भी परिवार का हिस्सा हैं, उनकी भी जिम्मेदारियाँ और भावनाएँ हैं।
सरकार से विनम्र आग्रह है कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण शीघ्र किए जाएँ, ताकि वे अपने घर-परिवार के साथ रहते हुए और अधिक समर्पण के साथ शिक्षा का कार्य कर सकें।
"सम्मान शिक्षक का, समाधान स्थानांतरण का।"
अब इंतज़ार नहीं, स्थानांतरण का अधिकार चाहिए।
#Kamal_Kanawaria
कहीं राजस्थान में भी जंतर-मंतर जैसे हालात न बन जाएं… सरकार को तृतीय श्रेणी शिक्षकों के आंदोलन को बिल्कुल हल्के में नहीं लेना चाहिए।
तृतीय श्रेणी शिक्षक वर्षों से अपनी जायज़ ट्रांसफर की मांग कर रहे हैं। अब हजारों शिक्षक जयपुर के शहीद स्मारक पर धरने पर बैठने को मजबूर हो गए हैं, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय संवेदनहीन भाजपा सरकार आवाज़ दबाने में लगी है। बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं तक बंद कर दीं गई हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
हमारी मांग है कि सरकार को गंभीरता के साथ तुरंत शिक्षकों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर इस मुद्दे का सकारात्मक समाधान निकालना चाहिए। अगर समय रहते संवाद नहीं हुआ, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की हठधर्मिता पर होगी।
@BhajanlalBjp@RajCMO
तृतीय श्रेणी शिक्षक लम्बे समय से स्थानांतरण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। आज अपनी इस जायज मांग को लेकर जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर उन्होंने धरना भी दिया |
जब शिक्षक ही अपनी मूलभूत प्रशासनिक समस्याओं के समाधान के लिए सड़कों पर उतरने को विवश हों, तो यह सरकार की संवेदनहीन कार्यप्रणाली को दर्शाता है।
मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से मांग करता हूँ कि इन शिक्षकों की पीड़ा को सुनते हुए जल्द से जल्द पारदर्शी रूप से तृतीय श्रेणी शिक्षकों का तबादला करने से जुड़ी मांग पर सकारात्मक निर्णय लिया जाये |
@RajCMO