किरोड़ीलाल मीणा vs हनुमान बेनीवाल!
राजस्थान के इतिहास में संभवतः दो नेताओं की लाइव टीवी पर ऐसी बातचीत पहले नहीं हुई होगी...!
HB - आपको सब जानते हैं, आप क्या करते हो?
KM - मैं गांजे पीता हूं, स्मैक बेचता हूं, बदमाशों का साथ देता हूं, कभी गहलोत तो कभी भजनलाल के साथ रहता हूं.
KM - ज्यादा मत बोलो, सारी पोल खोल दूंगा आज.
HB - अरे छोड़ो, डॉक्टर साब, गया जमाना आपका, सब जान गए आपको.
KM - तुम लुटेरे हो, कागज दूं क्या, मेरे हाथ से लिए तुमने पैसे...
HB - अपनी सीमा में रहो, काहे के डॉक्टर साब
KM - मैंने तुम्हे खड़ा किया, तुम्हे बनाया...सारी नेतागिरी भुला दूंगा.
#Rajasthan #HanumanBeniwal #si_भर्ती_2021
आज जयपुर की धरा पर जो दृश्य दिखा,वह सिर्फ एक रैली नहीं, जनसंकल्प था। यह उस चेतना का स्वरूप था जिसमें जवानों की ताक़त, किसानों की उम्मीद, महिलाओं का आत्मबल और युवाओं का आक्रोश एक साथ गूंज उठा। मैं हृदय से उन जवानों का धन्यवाद करता हूं जो अनुशासन और निष्ठा के साथ दूर-दराज़ से चलकर इस आंदोलन का हिस्सा बने। आपकी उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि जब अधिकारों की बात हो, तो सिपाही सड़क पर भी मोर्चा संभालता है। किसानों का आभार प्रकट करता हूं, जिनकी मिट्टी से यह आंदोलन खिला है और जो अपने खेत-खलिहान छोड़कर यह दिखाने आए कि वे सिर्फ हल चलाना ही नहीं, हक की लड़ाई भी बखूबी जानते हैं। मां-बहनों का सादर अभिनंदन करता हूं जिनकी चुप्पी आज गर्जना बनकर गूंजी और जिन्होंने अपनी भागीदारी से इस लड़ाई को सिर्फ राजनीतिक नहीं, सामाजिक और नैतिक आधार दिया। युवाओं के लिए तो शब्द भी कम पड़ रहे हैं, क्योंकि आप ही वह लहर हो जिसने इस आंदोलन को तूफ़ान में बदल दिया और आपकी आंखों में जो आक्रोश था, वही हमारी आवाज़ बनकर सत्ता के दरवाज़े तक पहुंचा है। मीडिया के सभी साथियों को भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने निष्पक्षता से इस जनसंग्राम को दिखाया और भीड़ की गिनती नहीं, उस विचार को पकड़ने का प्रयास किया जो बदलाव की तरफ बढ़ रहा है। आज का दिन एकजुटता, संघर्ष और आत्मबल का प्रतीक बन गया है। आप सभी की भागीदारी ने यह सिद्ध कर दिया कि जब मुद्दा न्याय का हो, तो कोई अकेला नहीं होता, पूरा राजस्थान साथ खड़ा होता है।
आपका साथ ही मेरी ताक़त है,
आपकी आवाज़ ही मेरा संकल्प है।
हम लड़े हैं, और अब जीत तय है, क्योंकि यह आवाज़ अब रुकेगी नहीं। आप सभी को धन्यवाद।
जय राजस्थान
जय युवा शक्ति।
#युवा_आक्रोश_महारैली
S.I. भर्ती को रद्द करवाने,RPSC के पुनर्गठन सहित अन्य मांगों को लेकर आज राजधानी जयपुर में आयोजित हो रही "युवा आक्रोश महारैली" में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर राजस्थान के युवाओं के हितों की आवाज बुलंद करें
स्थान - आवासन मंडल मैदान (हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड), शिप्रा पथ थाने के सामने, वीटी रोड़,मानसरोवर,जयपुर
समय - आज दोपहर 12:15 बजे
#युवा_आक्रोश_महारैली
गुरुजन भी अब बेरोजगारों के साथ खड़े है।
मेहनत और ईमानदारी की इस लड़ाई में अब हर आवाज़ जरूरी है।
25 मई को जयपुर चलो, ये सिर्फ प्रदर्शन नहीं, न्याय की पुकार है।
#युवा_आक्रोश_महारैली
मुझे प्रदेश की हर गांव ढाणी में जोश देख कर लग रहा है हनुमान जी ने एक लाख का बोला लेकिन युवा इससे कई ज़्यादा संख्या में पहुँच रहे है।
हिस्ट्री रिपीट 2018 ✌️❤️
@hanumanbeniwal#युवा_आक्रोश_महारैली
युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ अब नहीं सहेगा देश!
कल जयपुर की युवा आक्रोश महारैली में दिखेगा एकजुटता का असली चेहरा।
अब आर-पार की लड़ाई है!
#युवा_आक्रोश_महारैली