प्रखर राष्ट्रवादी, अद्वितीय संगठनकर्ता एवं एकात्म मानववाद व अंत्योदय की ज्योति प्रज्वलित करने वाले @BJP4India के वैचारिक अधिष्ठान के प्रणेता पथप्रदर्शक श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
विगत दिनों श्री सौरभ बड़ेरिया जी के नवनिर्मित अपोलो अस्पताल के परिसर में उनके निवास पर हिंदू हृदय सम्राट पं.धीरेन्द्र शास्त्री जी से भेंट हुई। एक अद्वितीय व्यक्तित्व के धनी धर्म गुरु हैं, हिंदुत्व के प्रखर पुरोधा और उसके बावजूद भी अत्यंत विनम्र एवं मृदुभाषी उनका व्यक्तित्व है। उन
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पखवाड़ा के उपलक्ष्य में "जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व" विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन सिविल लाइंस स्थित साइंस कॉलेज सिविल में किया गया।
सृष्टि के प्रथम दिवस और वैश्विक नव वर्ष विक्रम संवत 2082 की शुरुआत पर मुख्यमंत्री मान. @DrMohanYadav5 जी की प्रेरणा से गोल बाजार स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में भगवान सूर्य की उपासना की गई और पूरे विधि विधान से सृष्टि के रचियता भगवान ब्रह्मा के प्रतीक
संस्कारधानी जबलपुर के शहीद स्मारक, गोल बाजार परिसर में आयोजित 12 दिवसीय 'पुस्तक मेला 2025' में आज के कार्यक्रम का उद्घाटन कर कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
#jabalpur#madhyapradesh#bookfair
अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार, जबलपुर द्वारा शहीद स्मारक, गोल बाजार में आयोजित विराट पुस्तक मेला में कवि संगोष्ठी में विचार व्यक्त कियें एवं कवित्री बीना शर्मा जी की पुस्तक "प्रभु नमन" का विमोचन किया।
म.प्र.जन अभियान परिषद के युवा एवं कर्मठ उपाध्यक्ष श्रीमान मोहन नागर जी के साथ आज #योगमणि#गौशाला, तिलवारा घाट #जबलपुर में गौ माता का पूजन एवं पौधारोपण किया।
@MP_JanAbhiyan
"करपूरगौरं करुणावतारं, संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा वसन्तं हृदयारविन्दे, भवं भवानीसहितं नमामि॥
महाशिवरात्रि के पावन पर्व की आप सभी को अनंत शुभकामनाएँ! महादेव आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की वृद्धि करें। जय भोलेनाथ!
श्री दत्त मंदिर, गोलबाजार, जबलपुर में श्री दास नवमी महोत्सव अंतर्गत आयोजित प्रवचन माला में सीधी से पधारें पंडित भागवत प्रसाद पाठक जी के श्रीमुख से "समर्थ रामदास के राम" विषय श्रवण का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
आज भी इस विषय पर प्रवचन सायं 7 से 8.30 तक आयोजित हैं, आप इष्ट-मित्रो सहित
महान योद्धा, धर्मध्वज के रक्षक, 'हिन्दवी स्वराज' के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें सादर नमन!
छत्रपति शिवाजी जी महाराज प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया गया। धर्म एवं राष्ट्र की सेवा हेतु आप युगों-युगों तक हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे
"सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया"
इस जीवन मंत्र के साथ पूरी दुनिया में योग एवं व्यवहारिक वेदांत का अलख जगा रहे महान संत भारत सरकार द्वारा पद्मभूषण से सम्मानित प.पू.गुरुदेव स्वामी निरंजनानंद सरस्वती जी को जन्मदिन के निमित कोटि-कोटि प्रणाम
आज तीर्थराज प्रयागराज में, भारत की शाश्वत आध्यात्मिक विरासत और लोक आस्था के प्रतीक महाकुंभ में प्रिय अनुज नीतीश भारद्वाज के साथ स्नान-ध्यान करके स्वयं को कृतार्थ अनुभव कर रहा हूँ।
आज जबलपुर स्थित श्री नाथ योगाश्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं मौलिक चिंतक माननीय श्री सुरेश जी सोनी भाईसाहब का गरिमापूर्ण व प्रेरणादायक मार्गदर्शन मिला।
इस अवसर पर बिहार योग विद्यालय द्वारा प्रकाशित "योगविद्या" एवं अन्य लगभग 200 पुस्तकें आश्रम में लायब्रेली
76वे गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
समन्वय सेवा केंद्र में मूक-बधिर एवं दिव्यांग साथियों के साथ ध्वजारोहण एवं भारत माता का वंदन किया।
भुवन भास्कर सूर्यदेव आपको और सम्पूर्ण राष्ट्र को आरोग्य प्रदान करें। हमारा राष्ट्र समृद्धि और प्रगति के सर्वोच्च शिखर पर पहुँचे। आप यशस्वी
म.प्र.जन अभियान परिषद अंतर्गत कार्यरत परामर्शदाता (मेंटर्स) का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला, जवाहर लाल नेहरु कृषि विश्वविद्यालय परिसर जबलपुर में संपन्न हुआ।
#mpjap#jabalpur@MP_JanAbhiyan