माँ भारती के अनन्य साधक, यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस के अवसर पर पथरिया के बड़े तालाब घाट पर आयोजित 'आशीर्वाद का दिया' कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस भव्य संध्या पर घाट पर 5000 दीपों की दिव्य आभा जगमगाई। सभी ने दीप प्रज्वलित कर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी नेतृत्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और गरीब कल्याण की योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उपस्थित जनसमूह ने हृदय से आशीर्वाद के दीप जलाकर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
#HappyBdayPMModi
#SevaSankalpAbhiyan
कल पथरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लखरोनी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित होकर व्यासपीठ से कथा श्रवण का पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर 'आशीर्वाद का दिया' प्रज्वलित कर यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए मंगलकामना की।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिन के अवसर पर बड़े तालाब, पथरिया में 5 हजार आशीर्वाद के दीये प्रज्ज्वलित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए सामूहिक रूप से मंगलकामनाएं की गईं।
इन दीपों की रोशनी में जन-जन का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद समाहित है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति और विकास के नए आयाम स्थापित करता रहे तथा उनका मार्गदर्शन सदैव राष्ट्र को मिलता रहे, यही हमारी प्रार्थना है। 🙏🪔
#आशीर्वाद_का_दीया #HappyBirthdayPMModi
अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा में समर्पित कर विश्वपटल पर
माँ भारती का गौरव बढ़ाने वाले देश के यशस्वी प्रधानसेवक, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
#HappyBdayPMModi
बदलते वैश्विक परिदृश्य में समता और समानता के साथ ही समग्र विकास का संकल्प सिद्ध किया जा सकता है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का ब्रिक्स सत्र के दौरान प्रभावी समापन भाषण...
हम अपने बुजुर्गों से दूरी बनाते हैं और यही देखकर नई पीढ़ी हमसे दूर होने लगती है।
हम उम्र देखकर लोगों को हलके में लेने की भूल करते हैं, जबकि अनुभव वो अनमोल दौलत है जिसे कमाने में जीवन बीत जाता है।
"बुजुर्गों का सम्मान और उनका अनुभव वो विरासत है, जिसे सहेजकर ही नई पीढ़ी को सही दिशा दी जा सकती है।"
@Lakhan_BJP@prahladspatel@CMMadhyaPradesh@BJP4MP
मेरे प्रभार जिले विदिशा में अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में कैंसर डे-केयर सेंटर के शुभारंभ के निमित्त पधारे माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जितेंद्र सिंह जी एवं माननीय केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी का स्टेट हैंगर, भोपाल पर आत्मीय स्वागत किया।
@DrJitendraSingh@ChouhanShivraj
आज स्टेट हैंगर, भोपाल से माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @DrJitendraSingh जी एवं माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी के साथ विदिशा में आयोजित कार्यक्रम के निमित्त हवाई यात्रा की।
आज प्रभार जिले विदिशा के अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी एवं माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @DrJitendraSingh जी के साथ कैंसर डे-केयर सेंटर का शुभारंभ किया।
यह डे-केयर सेंटर विदिशा एवं आसपास के जिलों के कैंसर मरीजों को बेहतर उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर विधायक श्री मुकेश टंडन जी, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री सुरेंद्र पटवा जी, विधायक श्री हरिसिंह सप्रे जी, विधायक श्री हरि सिंह रघुवंशी जी, पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह जी, बुधनी विधायक श्री रमाकांत भार्गव जी, साँची विधायक श्री प्रभुराम चौधरी जी, भाजपा जिला अध्यक्ष द्वय श्री महाराज सिंह जी, श्री राकेश शर्मा जी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
आज भोपाल आवास कार्यालय में श्रम विभाग की समीक्षा बैठक में आगामी योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान प्रदेश के प्रमुख जिलों—शहडोल, बालाघाट एवं सिंगरौली में 'श्रमोदय विद्यालय' तथा नरसिंहपुर में 'श्रमोदय आईटीआई' के निर्माण हेतु तैयार किए गए प्रारूपों का प्रस्तुतीकरण देखा एवं इस सम्बन्ध में निर्माण एजेंसी को आवश्यक निर्देश दिए।
अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए तथा समस्त परियोजनाएँ निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण की जाएँ।
बैठक में श्रम विभाग के सचिव श्री रघुराज राजेंद्रन, मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल (@mpbocw ) एवं असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल की सचिव श्रीमती रानी बाटड सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
#श्रमिककल्याण #श्रमोदयविद्यालय @BJP4MP #श्रमोदयआईटीआई #श्रमविभाग #MPBOCW #विकसितमध्यप्रदेश #MadhyaPradesh
आज का दिन परम आनंद से परिपूर्ण रहा। मेरा यह परम सौभाग्य है कि उज्जयिनी में राजोचित वैभव और भक्ति के पावन महोत्सव '#शाही_सवारी ' में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। #बाबा_महाकाल की चौखट पर नतमस्तक होकर उनकी पवित्र पालकी को कंधा देने का दुर्लभ पुण्य मिला।
पूरी उज्जैन नगरी भव्यता और अगाध भक्ति-रस से सराबोर होकर अलौकिक छटा बिखेर रही थी। सवारी का वह दिव्य दृश्य अत्यंत #अद्भुत_और_हृदयस्पर्शी था।
देवाधिदेव महादेव बाबा महाकाल सभी के सकल मनोरथ पूर्ण करें।
जय महाकाल!
@DadaGuruVani@gautamtetwalbjp@bjpdilipahirwar@patel_pushplata
#बाबा_महाकाल #महाकाल_की_शाही_सवारी #उज्जैन #जय_श्री_महाकाल #MahakalSawari #BabaMahakal #Ujjain #हर_हर_महादेव
@SarvjeetSingh_1@grps_lodhi
"बच्चे भी जीवन के सच्चे शिक्षक होते हैं। जो पाठ उम्र और किताबें सालों में नहीं सिखा पातीं, वह बच्चे पल भर में सिखा देते हैं। हमारे चेहरे पर छपी अनुभव की लकीरों में, एक प्यारी सी लकीर हमारे बच्चों के नाम की भी होती है।"
@Lakhan_BJP@prahladspatel@rahulsinghdmo
आज पथरिया में जिला कुशवाहा समाज द्वारा आयोजित भगवान लव-कुश जयंती समारोह एवं भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित होने का पावन अवसर प्राप्त हुआ।
इस गरिमामयी अवसर पर उपस्थित सम्मानीय जनों को संबोधित किया। साथ ही समाज के मेधावी बच्चों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया।
कुशवाहा समाज सदैव से ही कर्मठता, स्वाभिमान और उच्च संस्कारों का प्रतीक रहा है। भगवान लव-कुश जी का आदर्श जीवन हमें सिखाता है कि ज्ञान और शौर्य, संस्कार और पराक्रम का संतुलन ही श्रेष्ठ व्यक्तित्व का निर्माण करता है।
युवा साथियों से मेरा विशेष आह्वान है कि विद्यार्थी जीवन सबसे अमूल्य पड़ाव है। इसे मोबाइल की आभासी दुनिया या नशे की गर्त में व्यर्थ न करें। सकारात्मक दिशा में की गई कड़ी मेहनत ही आपके उज्ज्वल भविष्य की नींव है।
स्मरण रहे, जब घर में बेटा-बेटी पढ़-लिखकर आगे बढ़ते हैं, तो केवल एक परिवार ही नहीं, बल्कि आने वाली कई पीढ़ियों का भविष्य संवरता है। शिक्षा ही समाज को नई दिशा और सामर्थ्य देती है।
भगवान लव-कुश जी के आशीर्वाद से समाज में शिक्षा, समरसता, एकता और निरंतर प्रगति का मार्ग प्रशस्त हो, यही मंगलकामना है।
आज पथरिया विधानसभा के ग्राम नरसिंहगढ़ में 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सार्वजनिक भवन (शादी घर) का भूमिपूजन किया।
लगभग 6 हजार वर्गफीट में बनने वाले इस भवन में विशाल हॉल एवं कमरों का निर्माण होगा। इस भवन का मुख्य उद्देश्य हमारे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विवाह जैसे मांगलिक आयोजनों के लिए एक सम्मानजनक एवं सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराना है। साथ ही इसका उपयोग सामाजिक बैठकों एवं अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए भी किया जा सकेगा।
नरसिंहगढ़ एक बड़ा केंद्र है, यहाँ लंबे समय से एक सार्वजनिक भवन की आवश्यकता थी। इस निर्माण कार्य से क्षेत्रवासियों की यह मांग पूरी होगी।
"जब मैं स्पोर्ट्स की बात करता हूं...तो ये केवल मेडल जीतने तक सीमित नहीं है। ये विकसित भारत के निर्माण में...भारत की खेलशक्ति और युवाशक्ति को एक साथ जोड़ने का अभियान है"
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा खेलो इंडिया डायलॉग, खेल की बात पर संबोधन
#kheloIndia
आज पथरिया विधानसभा के ग्राम ककरा, कोपरा, चंपत पिपरिया, मोठा, सकतपुर, बकायन एवं लुकायन में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना एवं आत्मीय संवाद किया।
इस अवसर पर सभी के द्वारा प्राप्त आत्मीय स्नेह के लिए हृदय से आभार।