मध्यप्रदेश के रीवा में आदिवासी प्रधानाध्यापक मुन्नालाल कोल जी पर संकुल प्राचार्य द्वारा लाठी से पिटाई और जातिगत गालियों का मामला गंभीर है। यह न केवल अमानवीय है, बल्कि आदिवासी अधिकारों का भी उल्लंघन है। हम मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी, से अपील करते हैं कि इस घटना का तुरंत संज्ञान लें, निष्पक्ष जांच करें, और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें। @MPPoliceDeptt@DGP_MP
सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के साथ डॉक्टर द्वारा किये अभद्र व्यवहार के मामले में, आज रतलाम जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित कार्यक्रम स्थल से विधायक को डिटेन करना और राजस्थान से BAP विधायकों को मध्यप्रदेश बॉर्डर पर रोक कर मध्यप्रदेश सरकार ने तानाशाही शासन व्यवस्था होने का परिचय दिया है।
"राष्ट्रवाद तभी औचित्य ग्रहण कर सकता है, जब लोगों के बीच जाति, नस्ल या रंग का अंतर भुलाकर उसमें सामाजिक भ्रातृत्व को सर्वोच्च स्थान दिया जाए"
संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।
सरहद की रक्षा करने वाले प्रहरियों को 'सीमा सुरक्षा बल' बीएसएफ के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
देश के वीर, निष्ठावान एवं साहसी जवानों को मेरा सलाम।
#BSFRaisingDay
आप सभी को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। संविधान विरोधी ताकतों के खिलाफ अपनी आवाज उठाते रहिए।
ये ना केवल हमारा अधिकार है बल्कि कर्तव्य भी है। #ConstitutionDay#संविधान_दिवस
भील आदिवासी समुदाय का जल, जंगल, जमीन, हक-अधिकार, संस्कृति, रीति-रिवाज को सुरक्षित रखना है
तो अलग राज्य का गठन होना जरूरी है
ये मांग कोई नई नहीं है ....
जोहार 🏹✊
#पुरखों_की_मांग_भीलप्रदेश#पुरखों_की_मांग_भीलप्रदेश
जब राजस्थान से मरुप्रदेश बन सकता हैं, तो चार राज्यों (महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश,राजस्थान) की सीमाओं में बाटे हुए भीलों के लिए भीलप्रदेश भी बन सकता हैं । संविधान के अनुच्छेद 03 में नये राज्यों का निर्माण का प्रावधान दिया गया है ।
#पुरखों_की_मांग_भीलप्रदेश
#आदिवासी समुदाय को बचाने के लिए उनके जल जमीन जंगल को बचाना होगा, और जल जंगल जमीन को बचाने के लिए एक स्वायत्त स्वतंत्र राज्य भीलप्रदेश चाहिए। जिसका मांग आदिम समुदाय आजादी से लेकर आज तक रह रहा है।
@JANTA_KI_AWAAZ_#पुरखों_की_मांग_भीलप्रदेश
मुंबई-जयपुर एक्सप्रेस में चार लोगों की हत्या करने वाले चेतन के बारें में RPF अधिकारी कह रहे है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था।
सवाल
1.-अगर वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था तो उसे इलाज की बजाय ड्यूटी पर क्यों भेजा?
2.-उसने केवल मुस्लिमों को और उनको बचाने की कोशिश कर रहे आदिवासी ASI को ही गोली क्यों मारी?
मध्यप्रदेश में आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाला बीजेपी से जुड़ा युवा नेता प्रवेश शुक्ला गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रवेश शुक्ला के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए ताकि आदिवासियों के प्रति इस प्रकार की विकृत मानसिकता के अपराधियों में कानून का भय व्याप्त हो। #ArrestPraveshShukla