"RPSC अपने न��ाचारों और कुछ अच्छे निर्णयों की आड़ में; अपनी खामियों को छिपाने का कुत्सित प्रयास न करे" @RPSC1
आरक्षण व्यवस्था के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है ; बैकलॉग पदों को खत्म करने की साज़िश तो है ही साथ में इन वर्गों के प्रतिनिधित्व को कम करने का प्रयास भी है। @Radhemahwa
राजनीति विज्ञान विषय में 2021-22 के पद बैकलॉग है वो इस बार ख़त्म होने की कगार पर है। SC-ST के कुल 129 पद सामान्य श्रेणी में परिवर्तित ��ो जाएंगे। @VinodJakharIN
वर्ष 2024 की भर्ती में राजनीति विज्ञान विषय में OBC-MBC-SC-ST में भी बैकलॉग की स्थिति पैदा हुई; इससे साफ़ झलकता है कि इन वर्गों को भी अब गिरफ्त में लिया जा रहा है @DrRamSinghSamot
समय रहते सरकार और आयोग इस पर ध्यान नहीं देता है तो अभ्यर्थियों की तीखी प्रतिक्रिया के लिए भी तैयार हो जाना चाहिए। @RajCMO
@BhajanlalBjp @madandilawar
भर्ती चाहिए ���ा पद खाली रखने की व्यवस्था?
RPSC की स्कूल व्याख्याता भर्तियों के परिणाम सरकार और आयोग की पूरी भर्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।
राज्य के करोड़ों रुपये खर्च करके परीक्षा करवाई जाती है, हजारों अभ्यर्थी वर्षों तैयारी करते हैं और परिणाम आने के बाद बड़ी संख्या में पद खाली रह जाते हैं।
तो सवाल सीधा है—पद भरने हैं या सिर्फ परीक्षा करवानी है?
2024 में 2202 पदों में 13 विषयों के 409+ पद रिक्त रहे, जिनमें लगभग 230 पद SC, ST, OBC और MBC बैकलॉग के हैं।
2025 में हालात और खराब हैं—
राजनीति विज्ञान: 645 पद — मात्र 67 सफल
कृषि: 552 पद — मात्र 49 सफल
फिजिक्स: 136 पद — मात्र 24 सफल
कॉमर्स: 600 पद — मात्र 323 सफल
समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, फिजिकल एजुकेशन सहित अन्य विषयों में भी बड़ी संख्या में पद रिक्त रह रहे हैं।
गलती अभ्यर्थियों की है या परीक्षा व्यवस्था की?
RPSC को प्रथम और द्वितीय प्रश्न-पत्र के स्तर, पैटर्न, कठिनता और पेप�� सेटिंग की समीक्षा करनी होगी।
अभ्यर्थियों को स्पष्ट ब्लूप्रिंट और संदर्भ पुस्तकों की जानकारी देनी होगी।
राजनीति विज्ञान में SC-ST बैकलॉग का सवाल
2021-22 के बैकलॉग में SC के 39 और ST के 90 पद हैं। निर्धारित अवधि में भर्ती नहीं हुई तो इन पदों के सामान्य में परिवर्तित होने का खतरा है।
2024 में भी बैकलॉग बना और 2025 में भी बनने की स्थिति है।
सरकार बताए—आरक्षित वर्ग के पद खाली क्यों छोड़े जा रहे हैं?
छात्र दोषी नहीं हैं।
अगर परीक्षा व्यवस्था ऐसी है कि स्वीकृत पदों के अनुपात में अभ्यर्थी ही सफल नहीं हो पा रहे, तो जवाबदेही तय करनी होगी।
सरकार और RPSC को चेतावनी है—
पद खाली छोड़कर भर्ती प्रक्रिया से खिलवाड़ अब स्वीकार नहीं होगा।
यदि रिक्त पदों और बैकलॉग पर तत्काल ठोस निर्णय नहीं लिया गया तथा प्रश्नपत्र की निष्पक्ष समीक्षा नहीं हुई, तो अभ्यर्थी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
यह सिर्फ राजनीति विज्ञान का सवाल नहीं है।
यह राजस्थान के हर उस अभ्यर्थी के भविष्य का सवाल है जो सरकारी भर्ती की तैयारी कर रहा है।
सरकार जवाब दे।
RPSC जवाब दे।
#RPSC #SchoolLecturer #SavePolity #StudentsJustice
•अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य नहीं है.!
• तकनीकी दिक्कत या इंटरनेट की वजह से रजिस्ट्रेशन न होने पर परीक्षार्थी वैध एडमिट कार्ड दिखाकर मैनुअल फ्री टिकट ले सकेंगे.!
• इसके लिए परीक्षार्थी को एडमिट कार्ड की स्पष्ट फोटोकॉपी पर हस्ताक्षर करके कंडक्टर को देनी होगी.!
•यह संशोधित व���यवस्था 26 जुलाई से लागू कर दी गई है.!
जालोर के सांकड़ पुलिस चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह राव की सूझबूझ से महिला चोर को किया गिरफ्तार!
रानीवाड़ा के सेवाडा के पातालेश्वर महादेव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच महिला चोर रेशमी देवी ने भीड़ का फायदा उठाते हुए महिला के गले से सोने की चैन छीनने का प्रयास किया,और भीड़ ने उसको पकड़कर कर जालौर पुलिस के कंट्रोल रूम में सूचना दी,तभी सांकड़ चौकी प्रभारी स��रेन्द्र सिंह ने तत्परता दिखाते हुए महिला चोर को दबोच लिया,पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार यह महिला आदतन चोर है खास कर महिला बड़े बड़े मंदिरों में भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम देती है @JalorePolice #Jalore