पाकिस्तान को BLA और TTP ने तबाह कर रखा है. आज खैबर पख़्तूनख्वा में पुलिस लाइन कैंपस की एक मस्जिद में ज़बरदस्त ब्लास्ट हुआ. इस धमाके में 16 लोगों की अब तक मौत बतायी जा रही है और 50 से अधिक घायल हैं.
जुमे की नमाज़ चल रही थी और उसी वक्त विस्फोटकों से लदा एक ट्रक पुलिस लाइन के गेट से, जिससे मस्जिद की दीवार लगी थी टकरा गया.
विस्फोट इतना ताक़तवर था कि मस्जिद की दीवार ढह गई और आसपास की इमारतों को भी नुक़सान पहुँचा.
BIG : यह ईरान की बड़ी जीत है.
अमेरिका ने सऊदी अरब से अपने सैन्य ठिकाने हटाने की घोषणा की है. इस वीडियो क्लिप में सैनिक अपने सामान के साथ देश लौटते हुए साफ़ दिखाई दे रहे हैं.
इसे ईरान की सबसे बड़ी जीत बताया जा रहा है.
BIG: करोगे तुम तो भरोगे तुम भी
🇺🇸 फ्यूल की बढ़ती कीमतों के कारण अमेरिकी एयरलाइंस ने उड़ानें रद्द करना शुरू कर दिया है: Reuters के अनुसार.
American Airlines, United Airlines और Southwest Airlines अब कुछ उड़ानों को रद्द कर रही हैं.
ईंधन की कीमतों में तेज़ उछाल के चलते ये एयरलाइंस उड़ानों की क्षमता घटा रही हैं और अपने शेड्यूल में बदलाव कर रही हैं.
American Airlines का कहना है कि ईंधन की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी से अकेले उसकी चौथी तिमाही की लागत में करीब 1 अरब डॉलर का इजाफा हो रहा है.
🇺🇸 अमेरिका में जेट फ्यूल की कीमत अब 4.70 डॉलर प्रति गैलन पहुंच गई है, जो ईरान के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से 108% बढ़ चुकी है.
निर्गुन रूप सुलभ अति
सगुन जान नहिं कोइ।
सुगम अगम नाना चरित
सुनि मुनि मन भ्रम होइ॥
निर्गुण रूप अत्यंत सुलभ (सहज ही समझ में आ जाने वाला) है, परंतु (गुणातीत दिव्य) सगुण रूप को कोई नहीं जानता, इसलिए उन सगुण भगवान के अनेक प्रकार के सुगम और अगम चरित्रों को सुनकर मुनियों के भी मन को भ्रम हो जाता है।
अमेरिकी सीनेटर की धमकी देखिए! इन कमीनों को लगता है ये दुनिया के मालिक मुख़्तार हैं. भारत का नाम लेकर धमका रहा है.
मज़बूत देश अपनी मुश्किलों की आशंका से डरता नहीं है बल्कि हर हाल में अपने हितों से समझौता नहीं करने का साहस दिखाता है.
सरकार का जो जवाब है - “140 करोड़ भारतीयों का हित पहले” वह सौ फीसद सही है. फैसले भी उसी लिहाज से लेना चाहिए.
सरकार की सादगी पर निहाल होने का मन कर रहा है! वो यह कह रही है कि यूपीआई ट्राजैक्शन पर MDR यानी मर्चेंट पेमेंट रेट ग्राहक को नहीं, मर्चेंट को देना होगा. जिस देश में रेस्तरां वाला जीएसटी के साथ साथ अपने वेटर के नाम पर सर्विस चार्ज अलग से जोड़ देता है वह 0.4% एमडीआर देगा? एक लाख का सामान खऱीदेंगे और यूपीआई पेमेंट करेंगे तो 400 रु. दुकानदार देगा, यही कह रहे हैं ना? कर के देख लीजिए.
आप भले ही बैंक, पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर और यूपीआई ऐप प्रोवाइडर के बीच उस पैसे को बाँटिए, लेकिन जाएगा आम आदमी की जेब से ही, लिख कर रख लीजिए. एक आदमी कहां कहां टैक्स भरेगा? सब का भला आप सोचें लेकिन आम आदमी को राहत के लिए कौन सोचेगा?
दुनिया और देश की मौजूदा तमाम चुनौतियों के बीच विकास की सर्वोत्तम उपलब्धि ‘विकसित भारत’ के संकल्प को कैसे देखा जाना चाहिए?
विकास सिर्फ़ आर्थिक प्रगति भर है या सामान्य जन के जीवनस्तर से इसका संबंध भी होना चाहिए. नवाचार और उद्यमिता जैसे उपकरण किन अर्थों में सार्थक माने जा सकते हैं?
ऐसे मूल प्रश्नों पर चर्चा ना सिर्फ़ समीचीन है बल्कि सर्वथा आवश्यक भी है. आइए IIMT नोएडा!
भक्तानां हृदयावासं सर्वसंकटनाशनम्।
अनन्तं सर्वलोकेशं वन्दे विष्णुं सनातनम्॥
मैं उन सनातन विष्णु को प्रणाम करता हूँ जो भक्तों के हृदय में निवास करते हैं, सभी संकटों को दूर करते हैं और समस्त लोकों के स्वामी हैं।
जय श्रीमन्नारायण 🙏
भारत पर 100% टैरिफ़ लगानेवाला बिल अमेरिकी संसद में पास. अब ट्रम्प के दस्तख़त का इंतज़ार.
अमेरिकी संसद का निचला सदन हाउस ऑफ़ रिप्रज़ेंटेटिव ने भी रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले एक बिल को पारित कर दिया है.
यह बिल ट्रंप प्रशासन को रूस से तेल और गैस ख़रीदने वाले पाँच सबसे बड़े ख़रीदार देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार देता है.
आधिकारिक तौर पर इसे लिंडसे ग्राहम सैंक्शनिंग रशा एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026 के नाम से जाना जाता है.
इसके तहत भारत समेत चीन, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान निशाने पर आ जाएँगे.
यह बिल पहले ही सीनेट में भारी बहुमत से पारित हो चुका है, इसलिए अब इसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा.
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा निरंतर ऊर्जा प्रदान करें। आप राष्ट्रसेवा के अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए भारत को विकास, समृद्धि और नई उपलब्धियों की ओर अग्रसर करते रहें।