आपके सेकेंड्री या अतिरिक्त SIM को सिर्फ जिंदा रखने के एवज में टेलीकॉम कंपनियां 300 रुपए महीने तक वसूल रही हैं। बहुत से लोगों के लिए यह खर्च भी बोझ है, लेकिन OTP या पुराने मोबाइल नंबर की वजह से उन्हें मजबूरी में इसे चालू रखना पड़ता है।
अब TRAI ने एक बार फिर टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे ऐसे रिचार्ज प्लान लेकर आएं, जिनमें सिर्फ SMS और कॉलिंग की सुविधा हो-फालतू में यूजर को डेटा प्लान के पैसे न देने पड़ें।
The SC/ST Act used against Ajeet Bharti is draconian
RT if you support him and if you want amendments in the SC/ST Law
This case should be made an example of how the SC/ST Act is misused
#JaspalRana उम्र में मुझसे छोटा था।मुझे भैया कहता था लेकिन हम हमेशा दोस्त रहे।बाज़ार में बिंदास घूमना, सड़क पर खड़े हो कर पान खाना, weekend पर साथ कॉफ़ी पीना..बहुत अनमोल पल साथ बिताए।
बहुत जल्दी चले गए मेरे दोस्त!
जहाँ रहो ख़ुश रहो मेरे चैंपियन 🙏
Thank you, my friend, for your most gracious wishes.
I fully agree with you. India-Israel friendship will continue to grow from strength-to-strength in the years to come.
@IsraeliPM@netanyahu
अभी कोचिंग माफिया पर बहस चल ही रही थी कि इस बीच पटना में दो कोचिंग संस्थानों और उनके संचालकों के बीच कोचिंग गैंगवार जैसा माहौल बन गया। हर कुछ घंटों में उस पूरे विवाद से जुड़ा कोई नया अपडेट सामने आ जा रहा है।
इन दोनों कोचिंगों में पढ़ने वाले छात्र भी शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं और एक-दूसरे को खुली चुनौती देते नजर आ रहे हैं।
"Tatkal ticket booking has become nearly impossible for common passengers. Whether Sleeper or 3AC, tickets get exhausted within seconds every day. Authorities are requested to investigate and ensure a fair booking system for genuine travelers. #IndianRailways#Tatkal"@ajeetbharti
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि दुनिया के कई हिस्सों में इजरायल को वैधता के संकट और आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन भारत इसका अपवाद है।
नेतन्याहू ने कहा, “भारत में इजरायल के प्रति एक तरह का पागलपन भरा प्यार है, सचमुच पागलपन भरा। मुझे लगता है कि मेरे सबसे ज्यादा फॉलोअर्स भारत से ही हैं।”
सरकारी विभागों में हावी होते कंसल्टेंट कल्चर पर भी गंभीर बातचीत होनी चाहिए।
राज्य सरकारों से लेकर केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों तक, जिन लोगों को आज की प्रशासनिक कार्यप्रणाली की जानकारी है, वे जानते हैं कि सरकार की कंसल्टेंट कंपनियों पर निर्भरता कितनी तेजी से बढ़ चुकी है।
भारी-भरकम रकम पर प्रोजेक्ट्स Big 4 कंपनियों को दिए जाते हैं, और फिर वही कंपनियां अपने कंसल्टेंट्स मंत्रालयों में बैठा देती हैं।
विभागों के कॉरिडोर्स में iPad लेकर घूमते Big 4 कंपनियों के ये युवा कंसल्टेंट्स - जिनकी कुल योग्यता कई बार सिर्फ फर्राटेदार अंग्रेजी, स्टाइलिश PPT और कुछ कॉरपोरेट जार्गन झाड़ना भर होती है।
अब विडंबना यह है कि एकदम कोर जगहों पर इन्हें इस्तेमाल किया जा रहा है।
सालों के पारंपरिक संस्थागत अनुभव और प्रशासनिक समझ रखने वाले अधिकारियों से भी ज्यादा इन पर भरोसा दिखाया जाने लगा है।
धीरे-धीरे सरकारी महकमों का वह संस्थागत अनुभव, जो दशकों में तैयार होता था, कमजोर पड़ता जा रहा है। पहले नीतियों के पीछे विभागीय समझ, सामाजिक अनुभव और प्रशासनिक स्मृति काम करती थी। अब उसकी जगह टेम्पलेट-बेस्ड गवर्नेंस और आउटसोर्स्ड थिंकिंग लेती जा रही है।
आज मंत्रालयों में जो लगातार और अव्यवहारिक प्रयोग वाले फैसले दिख रहे हैं, उनमें इस कंसल्टेंट कल्चर की बड़ी भूमिका है।
देश की सच्चाई, सामाजिक जटिलताओं और प्रशासनिक व्यवहारिकताओं की समझ इनके फैसले लेने की प्रक्रिया में अक्सर गायब नजर आती है।
सबसे बड़ी बात यह है कि इन कंसल्टेंट्स की कोई वास्तविक अकाउंटेबिलिटी नहीं होती। नीति गलत निकले, योजना विफल हो जाए, या किसी फैसले का दीर्घकालिक नुकसान सामने आए-जवाबदेही अंततः सरकार और स्थायी नौकरशाही पर आती है। कंसल्टेंट कंपनी अगला कॉन्ट्रैक्ट लेकर आगे बढ़ जाती है।
धीरे-धीरे एक ऐसा मॉडल बनता जा रहा है, जहां ब्यूरोक्रेट और कंसल्टेंट की साझेदारी में गवर्नेंस चल रही है।
सवाल कंसल्टेंट्स रखने का नहीं है। विशेषज्ञता की जरूरत हर सरकार को होती है। पूरी दुनिया में अब यह स्थापित हो चुका है। लेकिन सवाल यह है कि क्या सरकारें अपनी संस्थागत क्षमता खोती जा रही हैं? और क्या लोकतांत्रिक जवाबदेही के बाहर एक समानांतर पॉलिसी इकोसिस्टम तैयार हो चुका है?
इन सवालों पर अब गंभीर चर्चा होनी ही चाहिए।
क्या ये बात सच है कि आज MS Dhoni IPL का फेयरवेल मैच खेलेंगे और इसके बाद क्रिकेट के इस फॉर्मेट से भी संन्यास ले लेंगे?
पिछले दो-तीन सीजन से ऐसा लगता रहा कि वह सिर्फ फैंस और CSK फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं, ताकि यह जुड़ाव और यह जुनून थोड़ा और बना रहे।
अगर यह सच है, तो यह सिर्फ उनके लाखों फैंस के लिए भावुक पल नहीं होगा, बल्कि IPL ब्रांड के लिए भी एक बड़े युग के अंत जैसा होगा।
सितारे और भी आएंगे, रिकॉर्ड भी बनेंगे…
लेकिन MS जैसा कोई नहीं होगा...
जब भी छोटे शहरों और बड़े सपनों की बात होगी, MS Dhoni की बात होगी
शरीर के इन 3 द्वार को जल्दी बंद करो ऊर्जा यही से चोरी हो रही है
क्या आपको लगता है कि आप दिन भर मेहनत करते हैं लेकिन अंदर से पूरी तरह खाली और थके हुए हैं? क्या आपका फोकस बार-बार भटक जाता है? असल में, आपके शरीर में 3 ऐसे गुप्त 'पोर्टल्स' या द्वार हैं जहाँ से आपकी पूरी जीवन-शक्ति (एनर्जी) हर पल लीक हो रही है। इस वीडियो में हम प्राचीन डाओइस्ट (दावाइस्ट) परंपरा और आधुनिक सोमैटिक न्यूरोसाइंस (सोमेटिक न्यूरोसाइंस) के मेल से सीखेंगे कि कैसे इन ऊर्जा केंद्रों को फिर से व्यवस्थित किया जाए।
इस वीडियो में मैंने विस्तार से बताया है कि कैसे हमारे 'ओजस' (एसेंस), 'प्राण' (एनर्जी) और 'चेतना' (स्पिरिट) हमारे शरीर के तीन मुख्य डेंसियन (डांटियंस) में स्टोर होते हैं। हमने महादेव की शिक्षाओं और प्राचीन पांडुलिपियों के आधार पर एक ऐसी तकनीक साझा की है जिससे आप अपनी खोई हुई शक्ति को वापस पा सकते हैं। अगर आप थकान, तनाव और घबराहट से जूझ रहे हैं, तो यह वीडियो आपकी लाइफ का टर्निंग पॉइंट हो सकता है।
प्रधानमंत्री ने विदेशी मुद्रा बचाने और आर्थिक स्थिति को संतुलित करने के लिए देशवासियों से ये 7 अपील की हैं-
>जहां संभव हो, Work From Home को प्राथमिकता दें
>एक साल तक सोना खरीदने से बचें
>पेट्रोल और डीजल की खपत कम करें, मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें
>खाने के तेल के इस्तेमाल में कटौती करें
>रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करें और प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ें
>विदेशी ब्रांडेड उत्पादों का कम इस्तेमाल करें और स्वदेशी अपनाएं
>एक साल तक विदेश यात्रा से बचें
आप देखेंगे कि करीब एक-डेढ़ महीना पहले, युद्ध के शुरुआती दिनों में ही ऑस्ट्रेलिया, यूके और अन्य विकसित देशों के राष्ट्रप्रमुख अपने-अपने देश के नाम संबोधन करके इस तरह की अपील कर चुके हैं।
जिस तरह के वैश्विक हालात बने हुए हैं, यह स्वाभाविक भी है। लेकिन अपने देश में यह अपील एक-डेढ़ महीना पहले इसलिए नहीं हुई क्योंकि पांच राज्यों के चुनाव चल रहे थे।
मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों,
तकनीक केवल विकास का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता का सशक्त आधार है। प्रदेश सरकार इसी मंत्र पर आगे बढ़ रही है।
मेरे युवा साथियों, तकनीक समय की तरह है। तकनीक के साथ नहीं चलना, समय से पिछड़ जाना है। तकनीक के साथ चलने का अर्थ सुदृढ़ वर्तमान एवं स्वर्णिम भविष्य की दिशा में अग्रसर होना है।
नवीनतम तकनीक सीखें, नवाचार अपनाएं एवं आत्मनिर्भर प्रदेश के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
'अटूट आस्था का शाश्वत प्रतीक सोमनाथ'
'नया भारत' आज सनातन आस्था के सांस्कृतिक गौरव का उत्सव मना रहा है और गजनवी जैसे आततायियों के विध्वंस पर उल्लास, सृजन और वैभव का नव-अंकुर प्रस्फुटित हो रहा है।
पढ़ें @JagranNews में प्रकाशित मेरा यह लेख...
जाने-माने अर्थशास्त्री, लेखक रुचिर शर्मा की राय -
भाजपा इतनी मजबूत क्यों नजर आती है!
अगर भारत की राजनीति को देखें, खासकर राइट-विंग स्पेस में, तो वहां कोई वास्तविक प्रतिस्पर्धा नहीं है। जो भी राइट-विंग विचारधारा से जुड़ा है, उसके पास लगभग एक ही विकल्प है-बीजेपी।
दूसरी तरफ, विपक्षी राजनीति में बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा है, जिससे वोट बंट जाता है। यहां तक कि जिसे मुस्लिम वोट कहा जाता है, वह भी पूरी तरह एकजुट नहीं रहता।
बीजेपी के सामने ऐसा कोई छोटा या बड़ा राइट-विंग विकल्प मौजूद नहीं है, जो उसकी चुनौती बन सके। यही बात उसे और ज्यादा मजबूत बनाती है।
असल में, देश की राजनीति इसी वजह से एक तरह से वन-पार्टी डॉमिनेंस की ओर जाती दिखती है-क्योंकि एक तरफ पूरा वोट एक जगह समेटा हुआ है, और दूसरी तरफ 60-70% वोट कई हिस्सों में बंटा हुआ है।