https://t.co/S1dYsQtxrn
हौसलों से बाँध रखा है, कश्ती की डोर |
साहिल तक पहुंचेगी, चाहे भँवर होगी ||
आज तन्हा सफ़र है, कल होगा कारवां |
इतिहास के पन्नों में, कहानी अमर होगी ||
https://t.co/RVOZ2Ief1T
ज़िन्दगी के सफ़र में, आयेंगे ऐसे मोड़ भी |
छिन लेंगे तुमसे ‘दीप’, तुम्हारी पहचान को ||
बहते रहना नदियों सा, सागर को पाने तुम |
याद रखेगी दुनिया, तुम्हारे इस मिलान को ||
https://t.co/iS3HThOvRA
#PopulationDay#population
संसाधनों पर जनसंख्या का बोझ निरन्तर बढ़ता जा रहा है, ऐसे में जनसंख्या की रफ्तार घटाकर कई समस्याओं को समाप्त कर सकते हैं|
https://t.co/2LgSRyOIbf
बेइंतहां दर्द है उसकी सिसकियों में |
दर्द ए दरिया में आया हो भंवर कोई ||
अश्कों से नहाकर ‘दीप’ लौटा है वो |
सिसकता दिखा है फिर मंजर कोई ||