माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी, झारखंड की बेटी छोटी कुमारी ने जैक इंटर आर्ट्स में 487 अंक लाकर स्टेट टॉपर बनकर पूरे राज्य का नाम रोशन किया। लेकिन आज वह मात्र ₹16,000 की हॉस्टल फीस के अभाव में अपनी पढ़ाई शुरू नहीं कर पा रही है। कृपया संज्ञान लेकर इनका सहयोग करें।
Dear @JioCare सरायकेला जिला अंतर्गत कुकडू प्रखंड के तिरुलडीह क्षेत्र में बिजली कटते ही Jio का नेटवर्क पूरी तरह बंद हो जाता है।
क्या यहां टावर पर जनरेटर/बैकअप की सुविधा नहीं है, या ���ीजल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है?
कृपया तत्काल जांच कर समस्या का समाधान करें।
@reliancejio
@drm_rnc@RailMinIndia, चांडिल-मुरी रेलखंड के तिरुलडीह रेलवे स्टेशन का ��्रांसफार्मर पिछले डेढ़ वर्ष से खराब है, लेकिन अब तक बदला नहीं गया। रेलवे स्टेशन की बिजली ग्रामीणों के ट्रांसफार्मर से जोड़ी गई है, जिससे ग्रामीणों का ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो रहा है, कृपया संज्ञान लें।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी,ईचागढ़ की अनाथ ST छात्रा शुक्रमनी सिंह मु��डा का कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन नहीं हुआ।पिछले वर्ष केवल 3 माह आयु कम होने से प्रवेश नहीं मिला था।कृपया मानवीय आधार पर मामले की समीक्षा कर, नियमों के तहत संभव हो तो उसे प्रवेश दिलाने की कृपा करें।🙏
पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक एवं सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक को विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता तथा आपरा��िक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध करने का निर्णय मैंने लिया है।
चाईबासा के आयुक्त एवं रांची के ADG को क्षेत्र में लगातार कैंप कर स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, DIG जमशेदपुर में रहकर कानून-व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही या जवाबदेही से बचने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
चांडिल-मुरी रेलखंड के बीच स्थित तिरुलडीह रेलवे स्टेशन में ज्यादातर पोल की लाइट खराब पड़ी हैं,जिससे यात्रियों को रात के समय काफी परेशानी हो रही है,कृपया जल्द संज्ञान लेकर सभी खराब लाइटों की मरम्मत करानें की की कृपा किया जाए या नया लाइट लगाया जाए।@RailMinIndia@RailwaySeva@drmrnc
सरायकेला जिले के JBAV कुकड़ू में विद्यालय परिसर में लाइट की व्यवस्था नहीं है, रात में छात्राओं को दिक्क़त होती है, वहीं विद्यालय भवन की ऊपरी मंजिल की चार��ीवारी में चारों ओर दरारें पड़ चुकी है, दुर्घटना हो सकती है, आदरणीय सर कृपया संज्ञान लिया जाए। @HemantSorenJMM @DCseraikella
हेसालौंग रेलवे स्टेशन (चांडिल-मुरी सेक्शन) पर यात्रियों के लिए लगाए गए चापानल में रेलवे ��धिकारियों द्वारा ताला लगाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय है।यात्रियों को पीने का पानी तक न मिलना गंभीर लापरवाही है।कृपया तत्काल संज्ञान लिया जाए। @RailMinIndia @drmrnc @RailwaySeva @rpfser
तिरुलडीह रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे द्वारा बनाई गई सड़क के किनारे रेलवे की जमीन पर एक पेड़ की सूखी डाल लटक रही है, जो कभी भी गिर सकती है। इससे ��ाहगीरों को गंभीर खतरा है और दुर्घटना हो सकती है।
कृपया संज्ञान लिया जाए। @RailMinIndia @drmrnc @SethSanjayMP @RailwaySeva @GMSERAILWAY
रांची रेलमण्डल के चांडिल-मुरी रेलखंड अंतर्गत बाकरकुड़ी रेलवे स्टेशन के सामने ��ने अंडरपास में जलजमाव से आम जनता को भारी परेशानी हो रही है।
कृपया स्थायी जल निकासी की व्यवस्था शीघ्र कराई जाए।
@RailMinIndia @SouthEasternRail @drmrnc @GMSERAILWAY @RailMinIndia @AshwiniVaishnaw