@nehafolksinger नेता बनने की कोशिश में तो दीदी आप भी लगी हुई ह��ं, अफसोस कि अब तक बन नहीं पाईं। लगे रहिए, कभी न कभी कोई न कोई दल जरूर सुनेगा — वैसे तो अब तक सुन ही लेना चाहिए था। वैसे आपका सईद हुसैन शाह धोखे से मारा गया, इसलिए आपकी पीड़ा जायज है। @nehafolksinger
मुझे इस बात का अत्यंत दुख है कि महाकुंभ में हुए हादसे में हमें कुछ पुण्यात्माओं को खोना पड़ा है। श्रद्धालुओं के संयम और सहयोग से वहां जिस प्रकार पावन स्नान की प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू हुई, वो मेरे लिए बहुत संतोष की बात है।
महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में हुई घटना अत्यंत दु:खद है, मर्माहत करने वाली है।
मृतकों को विनम्र श्रद्धांजलि व मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं...
अपनी मधुर आवाज़ से पाँच दशकों से अधिक समय तक भारती�� संगीत को नई ऊँचाई देने वाली बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति।
#shardasinha
#sharda
भारत के महान उद्योगपति और प्रेरणादायक व्यक्तित्व श्री रतन टाटा जी का निधन राष्ट्र और वैश्विक समुदाय के लिए एक अपूरणीय क्षति है। आपकी सादगी, नेतृत्व और दूरदर्शिता सदैव हमारी प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें!
ॐ शांति!
#ratantata
@AshwiniVaishnaw@AshwiniVaishnaw थोड़ा ध्यान मंत्रालय पर भी दे दीजिए सर, टिकट बुक करने जाओ तो server down है लेकिन पैसे जरुर कट जाते हैं और बाद में Refund भी नहीं होते हैं, अगर पैसे की कमी है तो यह भी बता दीजिए हर महीने वेतन से थोड़े पैसे हम आपक�� मंत्रालय के लिए बचा लेंगे।
जय हिंद!
मैं एक आम आदमी हूं।
कभी कैब ड्राइवर के रूप में बैठे-बैठे मर जाता हूं, क्योंकि लापरवारी के लबादे में लिपटी एयरपोर्ट की छत मेरे ऊपर गिर जाती है।
कभी राह चलते प्रचार का होर्डिंग बोर्ड गिरने से मारा जाता हूं।
कभी ट्रेन मैं बैठे-बैठे सरिया मेरे सीने से पार हो जाता है, तो कभी ���िडिल बर्थ गिरने से मेरी मौत हो जाती है।
इन सब से भी बच गया तो ट्रेन हादसे में मेरी जान चली जाती है। कभी पुल गिरने से मारा जाता हूं, कभी इमारत।
मैं कोई जिंदा शरीर नहीं, बल्कि संख्या भर हूं। क्योंकि इस देश के हादसों में मौत सिर्फ पहली होती है,बाकी सब सरकार के लिए संख्या होते हैं। मृतकों की संख्या बढ़कर इतनी हुई वाली हेडलाइन हूं मैं। मैं वहीं हूं जिसकी मौत का जिम्मेदार आज तक नहीं मिला, जांच रिपोर��ट क�� नाम पर किसी सरकारी तहखाने की फाइल में धूल फांकने वाला लाल स्याही से लिखा नाम हूं मैं।
मैं मरा तो कीमत लगा दी जाएगी। 10 लाख, 20 में मेरी जिंदगी तोल दी जाएगी। हमारी नहीं, उनकी सरकार की गलती है,ये बात बोल दी जाएगी।