One Drop. One Action. A Big Difference.
Water conservation begins with everyday choices.
🚰 Turn off the tap
🔧 Fix leaks
🪣 Reuse water
🌧️ Harvest rainwater
🌱 Water wisely
One drop may seem small. But millions of responsible actions can create a powerful change.
💙 Every drop counts. Save water today, secure tomorrow.
#SaveWater #WaterConservation #EveryDropCounts #JalSanchay
जब हर बूंद का सही उपयोग होता है, तो वही बूंद खेतों में समृद्धि बनकर लहलहाती है। 🌾💧
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) का उद्देश्य सिंचाई की पहुंच बढ़ाना, जल उपयोग दक्षता को बेहतर बनाना और “More Crop Per Drop” के माध्यम से जल के हर बूंद का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना है।
🌱 हर खेत को पानी
💧 हर बूंद से अधिक फसल
जल का संरक्षण, कृषि की समृद्धि और किसानों का सशक्त भविष्य—यही है PMKSY की दिशा। 🇮🇳
#PMKSY #PradhanMantriKrishiSinchayeeYojana #HarKhetKoPani #MoreCropPerDrop #WaterConservation #JalShakti #Agriculture
Groundwater हमारी जल सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण आधार है। बारिश का पानी जब मिट्टी और चट्टानों से रिसकर जमीन में पहुँचता है, तो यही जल प्राकृतिक स्रोतों और मानव उपयोग के लिए उपलब्ध होता है।
हर बूंद का संरक्षण, Groundwater की सुरक्षा की दिशा में एक कदम है।
#भूजल#Groundwater #जलसंरक्षण #जलसुरक्षा #जलसंचय #WaterConservation #WaterSecurity #हरबूंदअनमोल
जल सवेरा — हर बूंद, बेहतर कल की ओर।
आइए, पानी बचाएँ, जल का सही उपयोग करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित रखें।
जल है, तो जीवन है।
#जलसवेरा#जलसंरक्षण#SaveWater
केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत बेहतर जल उपलब्धता से कृषि, रोजगार, व्यापार एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी, जिससे बुंदेलखंड क्षेत्र में समग्र आर्थिक विकास सुनिश्चित होगा।
सिंचाई सुविधा से फसल उत्पादन एवं किसानों की आय में वृद्धि होगी। कृषि, निर्माण एवं अन्य क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। व्यापार एवं निवेश को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। बेहतर सड़कों, बाजार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच से जीवन स्तर में सुधार होगा तथा पलायन में कमी आएगी।
#kenbetwa
भारत में जल की उपलब्धता हर क्षेत्र में समान नहीं है। कुछ नदी क्षेत्रों में अपेक्षाकृत अधिक जल उपलब्ध होता है, जबकि कुछ क्षेत्रों में जल की कमी रहती है।
Interlinking of Rivers Programme का उद्देश्य surplus और deficient river basins के बीच जल के स्थानांतरण के माध्यम से जल संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में काम करना है। इससे सिंचाई, पेयजल एवं औद्योगिक उपयोग के लिए जल उपलब्धता बढ़ाने और सूखे व बाढ़ के प्रभावों को कुछ हद तक कम करने में सहायता मिल सकती है।
जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन, बेहतर जल सुरक्षा की दिशा में एक कदम।
#InterlinkingOfRivers #RiverInterlinking #WaterManagement #WaterSecurity #JalShakti #WaterConservation #IndiaWater #Irrigation #WaterResources
Youth-led water conservation is more than volunteering ~ it’s about inspiring communities, driving innovation, and building a culture where every drop is valued. 💦
#YouthForWater#JSJBCTR#CatchtheRain
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने आज ‘मन की बात’ में ‘Catch the Rain’ अभियान का उल्लेख करते हुए जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।
देशभर में तालाबों, कुओं और बावड़ियों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण तथा पुराने जलस्रोतों के पुनर्जीवन के लिए जिस प्रकार गांवों, पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं ने आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाई है, वह अत्यंत प्रेरणादायी है।
प्रधानमंत्री जी का संदेश स्पष्ट है-जल संरक्षण केवल सरकार का अभियान नहीं, बल्कि समाज का साझा संकल्प है।
#MannKiBaat #CatchTheRain #JalShakti #JalSanrakshan #JanBhagidari
हर बूंद बचाना, भविष्य संवारना है। 💧
#CatchTheRain सेल्फी या रील प्रतियोगिता में भाग लेकर वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण और सतत जल प्रबंधन की दिशा में अपने प्रयासों को देश के साथ साझा करें।
अभी भाग लें:
https://t.co/cwAq0pg0Qz
हरियाणा की धरती पर फैला भिंडवास पक्षी अभयारण्य लगभग 1,074 एकड़ में प्रकृति का एक जीवंत उत्सव समेटे हुए है। यहाँ का सफर आँखों को सुकून देता हैं और अभयारण्य से पहले ही नहर के आसपास अनगिनत जल पक्षियों की चहचहाहट एक अनोखा स्वागत करती है। बीते वर्षों में, राजस्थान के भरतपुर पक्षी अभयारण्य में जल की कमी के चलते भिंडवास का महत्व और भी बढ़ गया है। यह रामसर स्थल अब कई प्रवासी जल पक्षियों के लिए एक वैकल्पिक और सुरक्षित ठिकाना बनकर उभरा है। 250 से अधिक पक्षी प्रजातियाँ वर्षभर इस अभयारण्य को अपना विश्राम और बसेरा स्थल बनाती हैं, जिससे यह आर्द्रभूमि जैव-विविधता का केंद्र होने के साथ-साथ प्रकृति प्रेमियों के लिए एक अद्भुत अनुभव प्रदान करती है।
#भारत_के_रामसर_स्थल #IncredibleIndia #BhindawasBirdSanctuary #Wetlands #Ramsar_Sites_of_India #Ecosystem #HaryanaTourism #Jhajjar #BirdSanctuary #MigratoryBirds #WaterManagement #WetlandsofIndia
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बसी रंकला झील मानो प्रकृति का एक जीवंत कैनवास है, जहाँ हर लहर शांति की कहानी कहती है और हर हवा का झोंका सुकून का एहसास कराता है। यह मनमोहक अज्ञात झील केवल जल का विस्तार नहीं, बल्कि इतिहास और सौंदर्य का संगम है—जिसे महाराजा श्री शाहू छत्रपति ने अपनी दूरदर्शिता और उत्कृष्ट शिल्पकला से आकार दिया। चारों ओर फैली हरियाली, सजीव उद्यान और झील के किनारे बसी चहल-पहल इसे और भी खास बनाती है। यही कारण है कि रंकला झील फोटोग्राफरों और फिल्म निर्माताओं के लिए किसी सपने से कम नहीं। झील के उत्तरी छोर पर स्थित भव्य शालिनी महल इसकी शान में चार चाँद लगाता है, तो दक्षिण-पूर्व दिशा में पद्मराजे उद्यान इसकी सुंदरता को और निखारता है। इसके आसपास बनी चौपाटी और अन्य हरित स्थल इसे एक जीवंत पर्यटन स्थल बनाते हैं।
#भारत_की_अज्ञात_झीलें #MaharashtraTourism #RankalaLake #Kolhapur #LakesOfIndia #IncredibleIndia #WaterResources #WaterManagement #JalShakti #WaterConservation #ArtificialLake
अरुणाचल की ऊँचाइयों में छिपा बाप तेंग कांग झरना कुदरत का एक जलीय करिश्मा है। यहाँ रहने वाली मोनपा जनजाति इसे जीवन-ऊर्जा और आत्मिक पुनर्जागरण का पवित्र स्रोत मानती है। चारों ओर फैली सघन हरियाली इस स्थान को एक प्राकृतिक रंगमंच में बदल देती है, जहाँ गिरते जल की धुन और दृश्य सौंदर्य मिलकर मन को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, इस दिलचस्प झरने का नाम एक पौराणिक नायक बाप तेंग कांग से प्रेरित है, जो इसे और भी रहस्यमय बनाता है। हर स्तर पर गिरता पानी एक नया और अनोखा दृश्य रचता है। नीचे बना शांत कुंड खनिजों से भरपूर जल से लबालब रहता है, जहाँ एक सुकून भरी डुबकी शरीर और मन दोनों को तरोताजा कर देती है। साथ ही, यहाँ रंग-बिरंगा हिमालयन मोनाल तीतर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है।
#भारत_के_दिलचस्प_झरने #ArunachalPradeshTourism #BapTengKangWaterfall #TawangDistrict #WaterfallsOfIndia #NorthEastIndia #IncredibleIndia #KnowYourIndia #JalShakti #WaterWisdom #WaterManagement #SaveWater #Savewatersavelife