आज दिनांक 19 जुलाई, 2026 को राजस्थान सरकार की पूर्व मंत्री और राजस्थान विधान सभा की पूर्व स्पीकर श्रीमती सुमित्रा सिंह जी से उनके निवास स्थान पर जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हुए पिलानी के पूर्व विधायक जे. पी. चंदेलिया जी।
अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित करने वाले प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्रद्धेय सुंदर सिंह भंडारी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनके विचार एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण हम सभी का सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।
#SunderSinghBhandari
12 साल 4399 दिन विश्वास के, विकास के जनकल्याण के जनविश्वास का ऐतिहासिक कीर्तिमान देश के सर्वाधिक अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
@narendramodi
'रिफॉर्म, परफॉर्म, और ट्रांसफॉर्म' के मंत्र के साथ आज हमारा देश एक 'सशक्त अर्थव्यवस्था' के रूप में दुनिया के सामने मिसाल पेश कर रहा है वैश्विक चुनौतियों के बीच भी भारत ग्लोबल इकोनॉमी का सबसे चमकता हुआ 'ब्राइट स्पॉट' बना हुआ है, जो हर देशवासी के लिए गर्व की बात है।
#12YearsOfSeva
आज जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित @BJP4Rajasthan विधायक दल की बैठक में माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore जी के साथ प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. @alka_gurjar जी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष @DrSatishPoonia जी को राजस्थान से राज्यसभा चुनाव में @BJP4India द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा विधायक दल द्वारा उनका अभिनंदन किया गया।
जब नीति और नीयत जनहित के लिए समर्पित हों, तो सुशासन का मार्ग प्रशस्त होता है। हमारी सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को धरातल पर उतारकर इस सत्य को प्रमाणित किया है।
SAFF महिला चैम्पियनशिप 2026 में शानदार विजय हासिल कर देश का गौरव बढ़ाने वाली भारतीय महिला फुटबॉल टीम को हार्दिक बधाई।
आप सभी खिलाड़ियों का समर्पण, परिश्रम और उत्कृष्ट प्रदर्शन करोड़ों देशवासियों के लिए गर्व एवं प्रेरणा का विषय है। यह उपलब्धि भारतीय खेल जगत में महिला शक्ति के बढ़ते योगदान का सशक्त प्रमाण है।
सम्पूर्ण टीम को उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी सफलताओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं!
#SAFFWomenChampionship2026
Congratulations to Major Abhilasha Barak on being conferred the UN Military Gender Advocate of the Year Award. Major Barak is serving as an Engagement Team Commander and Gender Focal Point within the United Nations Interim Force in Lebanon (UNIFIL). This honour is a recognition of her exemplary service and also of India’s longstanding contribution to United Nations peacekeeping efforts. Her achievement is also an inspiration to countless young Indians, especially our daughters, who aspire to serve the nation and humanity.
आज मुख्यमंत्री निवास पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक में विकसित राजस्थान के संकल्प को धरातल पर उतारने और जन-कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के रोडमैप पर विस्तृत व सकारात्मक चर्चा हुई।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजस्थान से राज्यसभा चुनाव हेतु उम्मीदवार बनाए जाने पर श्री @DrSatishPoonia जी तथा श्रीमती @alka_gurjar जी का विधायक दल द्वारा अभिनंदन किया गया। सभी विधायकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनसेवा को समर्पित कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।
इस दौरान पर प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore जी, संगठन महामंत्री श्री @ajaeybjp जी, उपमुख्यमंत्री श्रीमती @KumariDiya जी एवं @DrPremBairwa जी सहित मंत्रिमंडल के सहयोगी और माननीय विधायकगण उपस्थित रहे।
मेरी पूज्य मौसी जी श्रीमती शोभा सिन्हा जी के निधन के उपरांत उनके आवास पर पहुंचकर शोक-संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएँ प्रकट की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
ॐ शांति।
आज बोकारो में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत अपनी पूज्य मौसी स्वर्गीय श्रीमती शोभा सिन्हा जी की पावन स्मृति में पौधारोपण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
संयुक्त राष्ट्र द्वारा ‘मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर’ सम्मान से सम्मानित होने पर मेजर अभिलाषा बराक जी को हार्दिक बधाई।
UNIFIL में अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करते हुए उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्ट सेवा का सशक्त परिचय दिया है। यह सम्मान वैश्विक शांति अभियानों में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका एवं प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है।
मेजर अभिलाषा बराक जी की यह उपलब्धि देश की बेटियों और युवा शक्ति के लिए एक प्रेरक उदाहरण है, जो उन्हें राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।
SAFF महिला चैम्पियनशिप 2026 जीतने पर भारतीय महिला फुटबॉल टीम को हार्दिक बधाई।
यह सफलता खिलाड़ियों के अथक परिश्रम और युवा शक्ति के सामर्थ्य का परिचायक है, साथ ही अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बढ़ती खेल शक्ति को भी प्रदर्शित करती है।
यह उपलब्धि देश की नई पीढ़ी, विशेषकर हमारी बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उन्हें अपने सपनों को साकार कर राष्ट्र का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी।
प्रख्यात अभिनेता सलीम कुमार जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
अपने सशक्त अभिनय और सहज अभिव्यक्ति से उन्होंने भारतीय सिनेमा जगत में एक अलग पहचान स्थापित की। उनकी कला ने दर्शकों के मन पर अमिट छाप छोड़ी है।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों तथा उनके असंख्य प्रशंसकों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति।
പ്രശസ്ത നടൻ സലിം കുമാറിന്റെ നിര്യാണ വാർത്ത അങ്ങേയറ്റം ദുഃഖകരമാണ്.
തന്റെ ശക്തമായ അഭിനയത്തിലൂടെയും സ്വാഭാവികമായ ആവിഷ്കാരത്തിലൂടെയും ഇന്ത്യൻ സിനിമാ ലോകത്ത് തന്റേതായ ഒരു വ്യക്തിമുദ്ര പതിപ്പിച്ച വ്യക്തിയാണ് അദ്ദേഹം. അദ്ദേഹത്തിന്റെ കഥാപാത്രങ്ങൾ പ്രേക്ഷകരുടെ മനസ്സിൽ എന്നും മായാതെ നിൽക്കും.
ദൈവം അദ്ദേഹത്തിന്റെ ആത്മാവിന് നിത്യ ശാന്തി നൽകട്ടെ. ദുഃഖിതരായ കുടുംബാംഗങ്ങൾക്കും അദ്ദേഹത്തിന്റെ എണ്ണമറ്റ ആരാധകർക്കും ഈ വലിയ ദുഃഖം താങ്ങാനുള്ള കരുത്ത് നൽകട്ടെ എന്ന് പ്രാർത്ഥിക്കുന്നു.
ഓം ശാന്തി.