प्रदेश के 58 संवर्गों में रिकॉर्ड 27,534 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदोन्नति हुई है।
मुझे हमारी पुलिस के सभी अधिकारियों पर गर्व है। जब भी जो अवसर मिला और जो भी दायित्व सौंपा गया, उन्होंने उसे बहुत अच्छे से निभाकर दिखाया।
नई बटालियन के गठन के साथ ही बैगा, भारिया एवं सहरिया जैसी अति पिछड़ी जनजातियों की कंपनियों का गठन भी किया जाएगा, ताकि इन समुदायों के युवाओं को पुलिस बल में बड़ी संख्या में अवसर मिल सके।
पवित्र श्रावण माह के द्वितीय सोमवार के अवसर पर आज जबलपुर में परम पूज्य श्रद्धेय दादा गुरु जी के सानिध्य में संस्कार कांवड़ यात्रा में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
मां नर्मदा का जल लेकर निकले कांवड़ यात्रियों का उत्साह अतुलनीय है। यह अद्भुत यात्रा हमारी धार्मिक-सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। कांवड़ियों को यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
भगवान शिव की कृपा से समस्त प्रदेशवासियों का मंगल व कल्याण हो, यही प्रार्थना है।
हर हर महादेव!
आज माननीय केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री @RamMNK जी के साथ मप्र में एयरपोर्ट निर्माण एवं हवाई सेवाओं के विकास-विस्तार की समीक्षा की।
प्रदेश में 8 एयरपोर्ट बन चुके हैं। सागर, नीमच, छिंदवाड़ा, मण्डला, खण्डवा, रतलाम, मंदसौर, उमरिया एवं शहडोल एयरस्ट्रिप्स को केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत एयरपोर्ट में परिवर्तित करने का प्रस्ताव तैयार है। उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट का निर्माण जारी है। शिवपुरी का एयरपोर्ट ग्रीनफील्ड होगा। सिंगरौली में भी जल्द एयरपोर्ट बनेगा।
अब तक 170 से अधिक गंभीर मरीजों को पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा का लाभ प्राप्त हुआ है। 99 प्रतिशत प्रकरण में मरीजों की जान बचाई गई। आयुष्मान कार्डधारकों के लिए यह सेवा नि:शुल्क है।
मध्यप्रदेश में जल्द ही बनेंगे पांच नए एयरपोर्ट्स…
राजा भोज विमानतल, भोपाल से आज माननीय केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री @RamMNK जी के साथ प्रदेश में 4 नई हवाई सेवाओं (भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता एवं जबलपुर-कोलकाता) का शुभारंभ कर उड़ानों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
हमारी सरकार प्रदेश में हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए तेजी से काम कर रही है। आज ही प्रदेश में पांच नए एयरपोर्ट बनाने की मंजूरी मिली है, जिसमें सबसे पहले सिंगरौली में एयरपोर्ट बनाया जाएगा।
बीते दो वर्षों में 10 से अधिक नए हवाई रूट शुरू हुए हैं। प्रदेश के सभी अंचलों तक हवाई कनेक्टिविटी पहुंचाने के प्रयास जारी हैं। नई सीधी उड़ानों से उद्योगपतियों, व्यापारियों और पर्यटकों के समय एवं धन दोनों की बचत होगी तथा प्रदेश के विकास और पर्यटन को नई गति मिलेगी।
@rshuklabjp@VishvasSarang
'कृषक कल्याण वर्ष-2026' के अंतर्गत आज राजगढ़ में आयोजित 'बलराम कृषि महोत्सव' में भोपाल से वर्चुअली जुड़कर किसानों से संवाद किया।
हमारा उद्देश्य खेती से होने वाली आय को दोगुना करने के साथ-साथ मत्स्य पालन, पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन के माध्यम से किसानों की आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित करना है।
अंग्रेज़ों के जमाने में मध्यप्रदेश को 4 एयरपोर्ट मिले, वहीं 1978 में जनता पार्टी की सरकार में खजुराहो में एयरपोर्ट बना। अब हमारी सरकार के तीन साल के कार्यकाल में मध्यप्रदेश में 3 नए एयरपोर्ट बनाए गए।
लहराए तिरंगा, गूंजे हिंद का जयगान;
एकता के रंग में रंगा, अपना हिंदुस्तान।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रभक्ति, एकता और अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुंचा रहा है। इसी राष्ट्रभावना को लेकर आज टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी, प्रदेश प्रभारी श्री @bjpdrmahendra जी एवं गणमान्य जनप्रतिनिधियों के साथ "तिरंगा यात्रा" में भाग लिया।
यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स, युवा साथियों, स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत यह यात्रा जन-जन को "हर घर तिरंगा" अभियान से जोड़ने का कार्य करेगी।
#HarGharTiranga #HarGharTiranga2026
वंदे मातरम्...
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आह्वान पर "हर घर तिरंगा" अभियान में सक्रिय सहभागिता कर मैंने प्रशस्ति-पत्र प्राप्त किया है।
आप भी अपने घर एवं प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराकर, उसकी फोटो https://t.co/sFh1VPVINP पर साझा करें।
जय हिंद!
#HarGharTiranga #SelfieWithTiranga
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा...
आज भोपाल निवास पर 'तिरंगा' फहराकर 'हर घर तिरंगा' अभियान का शुभारंभ किया।
मैं उन सभी अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करता हूं, जिनके बलिदान से हमें स्वतंत्रता मिली। इस पावन अवसर पर निवास स्थित समस्त स्टाफ के साथ 'तिरंगा यात्रा' में भी सहभागिता की।
आइए, तिरंगे की आन-बान-शान को सर्वोच्च रखते हुए हम सभी संकल्प लें कि देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सदैव अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
जय हिंद!
#HarGharTiranga #HarGharTiranga2026