वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक @budaunpolice डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत #थाना_अलापुर#buduanpolice को मिली बडी सफलता, जाली मुद्रा की तस्करी करने वाले 03 अभियुक्तगण मय माल सहित गिरफ्तार।
सामाजिक न्याय के पुरोधा, समतामूलक समाज के प्रबल पैरोकार, सप्त क्रांति के आह्वानकर्ता, अद्भुत चिंतक, महान राजनेता डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
समाज में व्याप्त प्रत्येक प्रकार की जड़ता के विरुद्ध आपका संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
माँ भारती की सुरक्षा हेतु सदैव तैनात रहने वाली भारतीय वायु सेना के स्थापना दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
भारतीय वायुसेना, पराक्रम और देश सेवा की अद्भुत मिसाल है, जिस पर हमें गर्व है, जिनके राष्ट्रसमर्पण एवं कर्तव्य परायणता से हम सुरक्षित एवं गौरवान्वित महसूस करते हैं।
जय हिंद जय भारत
आज आगरा में अखिल भारतीय कुशवाहा क्षत्रिय महासभा के तत्ववाधान में प्रतिभा सम्मान समारोह एवम राष्ट्रीय कार्यकारिणी समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही
परिवार द्वारा मिले स्नेह, मान-सम्मान से अभिभूत हूँ,आप सब ही मेरी शक्ति हैं, साधुवाद इस प्रेम के लिए
विश्व शांति के दूत, पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के पाक अवसर पर समस्त देशवासियों एवं मुस्लिम भाइयों-बहनो�� को बहुत-बहुत शुभकामनायें।
जन्मदिन के इस अवसर पर उनके जीवन-आदर्शो से प्रेरणा लेकर समृद्धि, शांति व भाईचारा कायम करने का संकल्प लें।
पावन पर्व 'शरद पूर्णिमा' की आप सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।
अमृत रुपी खीर आप सभी के जीवन में विचार, कर्मशीलता, तेज , विद्या, शांति, प्रकाश, कीर्ति, सुख, प्रेम, सौंदर्य, प्रकाश, धन, स्थायित्व और आरोग्यता की अमृतमयी रश्मियों से आच्छादित करे, यही कामना करती हूं ।
विश्व डाक दिवस की सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ!
आज भले ही इंटरनेट के दौर में डाक का महत्व कम आंका जाता हो, लेकिन डाक सेवा की प्रासंगिकता एवं विश्वसनीयता आज भी बेहद सुगम व उपयोगी है।
आज विश्व डाक दिवस के अवसर पर मैं सभी डाककर्मियों के सेवाभाव को अभिनंदन करती हूं
#WorldPostDay
सत्यमेवेश्वरो लोके सत्ये धर्मः सदाश्रितः।
सत्यमूलनि सर्वाणि सत्यान्नास्ति परं पदम्॥
महाकाव्य रामायण के रचयिता आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
#ValmikiJayanti#वाल्मीकि_जयंती
देश के वंचितों-उपेछितों, पीड़ितों-शोषितों व दलितों-पिछड़ों के अंदर सम्मान व स्वाभिमान की भूख पैदा करने वाले तथा सत्ता शासन में हिस्सेदारी दिलाने वाले, सामाजिक परिवर्तन आंदोलन के महानायक एवं बहुजन समाज के मसीहा मां0 कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उन्हें शत शत नमन ।
अद्भुत सकल सृष्टि के कर्ता,
सत्य ज्ञान श्रुति जग हित धर्ता,
अतुल तेज तुम्हारो जग माही,
कोई विश्वमही जानत नाही
निर्माण व सृजन के प्रतीक, शिल्पकला में सर्वोच्च देव शिल्पी तथा सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं
#विश्वकर्मापूजा
#सेवा_पखवाड़ा
लोकसभा क्षेत्र बदायूं की नगर पालिका परिषद बिसौली,नगर पंचायत रुदायन, नगर पालिका परिषद सहसवान में देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित नमो प्रदर्शनी (मोदी व्यक्तित्व) का शुभारंभ किया।
#संघे_शक्ति_कलियुगे
लोकसभा क्षेत्र बदायूं में आयोजित क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग(महिला मोर्चा ब्रज क्षेत्र) के प्रथम सत्र में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीता शाक्य जी,प्रदेश प्रभारी विजय पाठक जी,प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा जी व अन्य पदाधिकारियों के साथ उपस्थित रही।