राष्ट्र की सुरक्षा, सादगी और समर्पण का प्रतीक, माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी रहें तथा राष्ट्रसेवा का आपका संकल्प निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे।
#RajnathSingh#BJP
हिमाचल के मरीज बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के हकदार हैं।
जब अस्पतालों में संसाधनों की कमी हो, मरीज इलाज के लिए भटकने को मजबूर हों, तब सरकार को आत्ममंथन करना चाहिए।
जनता के स्वास्थ्य से समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। सरकार को व्यवस्था सुधारने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
LADA निधि के दुरुपयोग के खिलाफ हमारी लड़ाई सफल हुई।
माननीय HC ने हमारी याचिका पर सरकार के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसके तहत LADA की राशि अन्य योजनाओं पर खर्च की जा रही थी।
LADA का हर रुपया अब प्रभावित क्षेत्रों के विकास और जनकल्याण पर ही खर्च होना चाहिए।
कांग्रेस का चुनावी पाखंड अब जनता के सामने बेनकाब हो चुका है।
जो कल तक प्रभु श्रीराम और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से दूरी बनाते थे, वही आज चुनाव नज़दीक आते ही श्रीराम के नाम का सहारा ले रहे हैं।
हिमाचल और देश की जनता अब शब्दों से नहीं, बल्कि नेताओं के आचरण से फैसला करती है।
कांग्रेस का चुनावी पाखंड अब जनता के सामने बेनकाब हो चुका है।
जो कल तक प्रभु श्रीराम और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से दूरी बनाते थे, वही आज चुनाव नज़दीक आते ही श्रीराम के नाम का सहारा ले रहे हैं।
हिमाचल और देश की जनता अब शब्दों से नहीं, बल्कि नेताओं के आचरण से फैसला करती है।
ABVP के स्थापना दिवस पर संगठन के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि संगठन निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और युवा शक्ति को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहे।
#ABVP#AkhilBhartiyaVidyarthiParishad#JanakRaj#BJP#BJP4Himachal
पांगी की जनता के अधिकारों की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे साथियों को मेरा पूर्ण समर्थन।
बिजली, शिक्षा, मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधाएँ किसी सरकार का एहसान नहीं, बल्कि जनता का अधिकार हैं।
मेरा सरकार से आग्रह है कि इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए।
क्या कांग्रेस राज में आम आदमी सुरक्षित है?
बिलासपुर में युवक पर कुल्हाड़ी से हुआ जानलेवा हमला बेहद चिंताजनक है। लगातार बढ़ते अपराध बता रहे हैं कि कानून व्यवस्था कमजोर पड़ती जा रही है।
प्रदेश सरकार दोषियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करे और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
क्या कांग्रेस राज में आम आदमी सुरक्षित है?
बिलासपुर में युवक पर कुल्हाड़ी से हुआ जानलेवा हमला बेहद चिंताजनक है। लगातार बढ़ते अपराध बता रहे हैं कि कानून व्यवस्था कमजोर पड़ती जा रही है।
प्रदेश सरकार दोषियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करे और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
आज ग्राम पंचायत उटीप के गांव काकियां में पद्मश्री सम्मानित प्रख्यात चित्रकार श्री विजय शर्मा जी से मिलने का सौभाग्य मिला।
इस अवसर पर उन्होंने अपनी बनाई हुई सुंदर पेंटिंग भेंट की। इस स्नेहपूर्ण सम्मान के लिए उनका हृदय से आभार। उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।
आज जिला प्रशासन से मुलाकात कर ट्राइबल भवन चम्बा एवं ग्रीन टैक्स से जुड़े मुद्दों पर उपायुक्त महोदय को ज्ञापन सौंपा।
जनहित से जुड़े इन विषयों पर शीघ्र एवं सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा है, ताकि क्षेत्रवासियों और जनजातीय समाज की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके।
जनता ने जो विश्वास मुझ पर जताया, वही मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
मैंने शपथ ली थी कि अपने क्षेत्र के हर निवासी के बेहतर सुख-सुविधाओं के लिए काम करूंगा और उनके हर हक़ की आवाज़ बुलंद करूंगा। आज भी उसी संकल्प के साथ जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हूँ।
देवभूमि हिमाचल के महान सपूत, 6 बार के मुख्यमंत्री और लोगों के दिलों पर राज करने वाले स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
जनसेवा और प्रदेशवासियों के हित में उनके योगदान को सदैव श्रद्धा और सम्मान के साथ स्मरण किया जाएगा।
ॐ शांति।
"व्यवस्था परिवर्तन" के नाम पर कांग्रेस ने शिक्षा व्यवस्था को ही संकट में डाल दिया है।
मेरे विधानसभा क्षेत्र पांगी सहित प्रदेश के हर विद्यार्थी को बेहतर शिक्षा का अधिकार है।
मैं जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों के अधिकारों से कोई समझौता नहीं होने दूंगा।
सिखों के आठवें गुरु, श्री गुरु हरकिशन साहिब जी के ज्योति ज्योत दिवस पर कोटि-कोटि नमन।
करुणा, सेवा, विनम्रता और मानवता का उनका संदेश सदैव हमें जनकल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।
कोटि-कोटि श्रद्धांजलि।
#GuruHarkrishanSahibJi#JyotiJyotDiwas#JanakRaj#BJP
देवभूमि हिमाचल के वीर सपूत, परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
कारगिल युद्ध में उनका अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
शत-शत नमन। जय हिन्द!