संघ साधना में निहित शौच, तप, संतोष, स्वाध्याय और ईश्वर प्रणिधान
(आलोक आश्रम, बाड़मेर में आयोजित उच्च प्रशिक्षण शिविर का पांचवां दिन)
पतंजलि के अष्टांग योग का दूसरा अंग नियम है। इसमें जो पांच नियम - शौच, तप, संतोष, स्वाध्याय और ईश्वर प्रणिधान - बताए गए हैं, 1/4
पूज्य महाराणा प्रताप जी हमारी वीरों की जन्मदात्री भूमि के वो महावीर सपूत हुए, इतिहास जिन्हें पाकर गर्वित हुआ, वर्तमान जिनकी गाथा गाता है और भविष्य जिनसे प्रेरणा पाएगा।
आज हमारी आन, बान और शान के प्रतीक पुरुष महाराणा प्रताप जी की जयंती है। उनकी अजेय महानता को कोटि-कोटि नमन!
#MaharanaPratapJayanti
हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्टर-22 बी स्थित एक घर में कुछ दिनों पहले से खुशियों का माहौल छाया हुआ था। रिश्तेदारों की आवाजाही, मेहमानों की लिस्ट तैयार करना, शादी के कपड़े सिलवाने की चर्चाएं और सबसे महत्वपूर्ण दूल्हे स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ का घर लौटना। परिवार वाले उत्सुक थे कि अनुज कुछ दिनों में शादी की शेरवानी पहनकर अपनी मंगेतर के साथ जीवन की नई शुरुआत करेंगे। उनकी मंगेतर भी एक पायलट हैं, और दोनों की जोड़ी को देखकर परिवार सपनों में खोया हुआ था।
लेकिन 5 मार्च 2026 की शाम को सब कुछ पलट गया। असम के जोरहाट एयरबेस से एक रूटीन ट्रेनिंग सॉर्टी के लिए सुखोई Su-30 MKI लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी। इस विमान में स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ और उनके साथ फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरगकर सवार थे। टेकऑफ के लगभग आधे घंटे बाद, शाम करीब 7:42 बजे विमान रडार से गायब हो गया और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया।
भारतीय वायुसेना ने तुरंत बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कई घंटों की तलाश के बाद विमान का मलबा असम के करबी आंगलोंग जिले के घने जंगल और पहाड़ी इलाके में मिला। दुर्भाग्य से दोनों पायलट सुरक्षित ईजेक्ट नहीं कर पाए और क्रैश में ही शहीद हो गए। वायुसेना ने 6 मार्च को आधिकारिक तौर पर दोनों अधिकारियों की मौत की पुष्टि की।
अनुज वशिष्ठ का जन्म 9 अगस्त 1993 को रोहतक जिले के ककराना गांव में हुआ था। सात साल की उम्र में परिवार गुरुग्राम शिफ्ट हो गया, जहां उन्होंने केन्द्रीय विद्यालय से शुरुआती शिक्षा प्राप्त की। बचपन से ही अनुज में देशसेवा की भावना कूट-कूटकर भरी थी। उनके पिता सूबेदार (सेवानिवृत्त) आनंद प्रकाश (या आनंद कुमार) सेना में रह चुके थे, जिनकी प्रेरणा से अनुज ने https://t.co/EL3QtROjAM पूरा करने के बाद TCS में नौकरी छोड़ 2015 में भारतीय वायुसेना जॉइन की। 2016 में ट्रेनिंग पूरी कर वे अपने गांव लौटे थे, जहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया था।
अनुज एक अनुशासित, मेधावी और ड्यूटी के प्रति समर्पित अधिकारी थे। उन्होंने आरामदायक नौकरी छोड़कर यूनिफॉर्म चुना, क्योंकि उनका सपना था देश की रक्षा करना। हाल ही में ही उन्होंने शादी के लिए हामी भरी थी, और घर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं।
घर में जब वायुसेना के अधिकारी का फोन आया, तो खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार के कुछ सदस्य असम के लिए रवाना हो गए। अनुज की मां को अभी तक पूरी खबर नहीं बताई गई थी, क्योंकि परिवार उन्हें इस सदमे से बचाना चाहता था। 7-8 मार्च को उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा। रोहतक के ककराना गांव में हजारों लोग, रिश्तेदार, ग्रामीण और गणमान्य व्यक्ति जमा हुए। अंतिम संस्कार पूरे सैन्य और राज्य सम्मान के साथ हुआ। उनका छोटा भाई मनुज ने अंतिम संस्कार किया, जबकि वायुसेना की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। लोग नारे लगा रहे थे शहीद अनुज वशिष्ठ अमर रहे!"
यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि आजादी और सुरक्षा मुफ्त नहीं मिलती। कुछ लोग—जैसे अनुज वशिष्ठ युद्ध या ट्रेनिंग के दौरान ही इसकी कीमत चुकाते हैं। उनकी शहादत न सिर्फ परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए एक नया सितारा है जो हमेशा प्रेरणा देगा।
प्रकृति माँ ने उनके माता-पिता, भाई, मंगेतर, दोस्तों और पूरे परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दी है। अनुज का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा यह देश की रक्षा की नींव को और मजबूत करेगा।
जय हिंद! 🇮🇳
शहीद अनुज वशिष्ठ अमर रहे!
व्यक्ति आचरण से ही बड़ा होता है तुलसीदासजी ने मानस में लिखा है “पर उपदेश कुशल बहुतेरे जे आचरहि ते नर ना घनेरे”।उनमें आचरण की शुद्धता थी वह आचरण पहले खुद करके हमसे पीछे पड़के करवाना चाहते थे पर जड़ता के कारण वह समझ नहीं थी कि ये हमारे कल्याण के लिए विकल है।मैंने जीवन में जिन थोड़े से अनुशासित लोगों को देखा है उनमें भगवानसिंहजी सर्वोपरी थे।सुबह 4 बजे जगने से लेकर व्यायाम भजन भोजन कार्यक्रम व सोने तक सब कुछ निश्चित था जिससे वो इधर उधर नहीं होते थे।बहुत सामान्य है कि व्यक्ति समाज सेवा सुधार व सेवा के नाम जो हलचल करता है बदले में या उसकी आड़ में उसका खुद का एक हेतु छिपा होता है।वो पूर्ण निस्पृह थे उनको अपने लिए कुछ नही चाहिए था मुझे याद नही आता कि समाज सेवा के बदले कभी किसी का अभिनंदन भी स्वीकारा हो।दृढ़ संकल्प त्वरित निर्णय शक्ति तुरंत उस काम को कैसे पूरा करना है वो पूरा पीछा करते है यह बैचेनी जसवंतसिंहजी में थी।बहुत सम्मानित व्यक्तित्व होते हुए भी अहंकाररहित थे अक्सर भोजन की रसोई में जाकर सामान्य लोगों की तरह भोजन बनाने जुट जाते थे यानि बड़प्पन को कुछ लोग मन मष्तिस्क में चढ़ा लेते है वो ऐसे नहीं थे।एकदम सादा व सहज ।विनोदी बहुत थे क़िस्से हँसी मजाक पर गुरू गंभीर भी थे।नई बात को सुनना व स्वीकारना व नवाचार करना यह पहल उनमें बहुत थी।मैंने उतना कष्ट सहिष्णु व्यक्ति भी नही देखा ।उनका 90 के दशक में बहुत भारी रोड़ एक्सीडेंट हुवा शरीर का पोर पोर टूटा हुवा था।भयंकर दर्द रहता था बहुत से अंग अंदर से डेमेज थे पर उनके चेहरे पर शिकन नही थी ना अपनी दैनिक रूटीन पर ये बात हावी हुई साथ वालो को पता रहता था कि आज भयंकर दर्द में है।मेरा उनके सानिध्य का लंबा काल रहा बहुत बातें है क़िस्से अनुभव फिर कभी ।पर आज तो वो चले भी गये ओर हम जयंती के नाते याद कर रहे हैं ये कल्पना अजीब सी लगती है।वो सरल व दृढ़ प्रतिज्ञ साधक थे जिनकी इस भारत भूमि व मानवता को सदैव ज़रूरत रहेगी।श्रधैय भगवानसिंहजी को शत शत नमन ।
भारत में जब कभी भी प्रमाणिक सत्य व आचरण की बात चलेगी अपनी बात व धुन के धनी लोगों की बात चलेगी ईमानदार परिश्रमी व मानवता के सच्चे हितैषी की बात चलेगी तों तनसिंहजी का नाम सदा लिया जाएगा ।लोग उनको समाज सुधारक मानते हैं लेकिन वो थोथे व बातूनी समाज सुधारक नहीं थे।समाज सुधार के बदले समाज से माला साफ़ा स्वागत व केवल मंच से भाषण यह उन्होंने कभी नही किया ।जो रास्ता उनको लोगों को सुधारने के लिए आवश्यक लगा उसकी पहली शर्त थी “निज को न बनाया तो जग रंच नही बनता “।दूसरा था कि त्याग संघर्ष तपस्या व अपने संकल्प पर अडिग रहे बिना आप कुछ नहीं कर सकते।तीसरा था ईश्वरीय शक्ति का अवलम्बन बल्कि यह तो पहला ही था।उन्होंने जीवन भर अपने व्यक्तिगत ऊँचे आचरण से सदैव example सेट किया।त्याग में उन्होंने अपने पूरे जीवन काल में अपने व अपने परिवार के लिए कोई सम्पत्ति निर्माण नहीं किया।बल्कि जो कुछ तनख़्वाह व बाद के दिनों में व्यापार से अर्जन किया उसको मिशन के लिए समर्पित कर दिया।संघर्ष व तपस्या के मामले उनका कोई मुक़ाबला करे जैसा मुझे तो अपने आस पास के संसार मे दिखा नही।बाड़मेर के पहले नगरपालिका अध्यक्ष बाद में दो बार विधायक नेता प्रतिपक्ष व दो बार सांसद रहे ना कभी वो वोट के लिए मिमियाए ना टिकट के लिए ।पहला चुनाव उन्होंने आयुवानसिंहजी के अत्यधिक दबाव डालने पर लड़ा ।62 की लोकसभा में गायत्री देवी ने स्वतंत्र पार्टी का सिंबल 21000 का चैक भेजकर आग्रह किया कि आप को लड़ना पड़ेगा ।सिटिंग MLA रहते हुवे वो अपनी सीट बाड़मेर रावत उम्मेदसिंहजी के लिए छोड़कर राजनीति से अलग हटने का फ़ैसला कर चुके थे। 67 की लोकसभा के चुनाव से पहले बोले कि इस बार हार होगी पर हार के डर से हटूंगा नहीं ना किसी दूसरे को बलि का बकरा बनाऊँगा ।17000 वोट से लोकसभा हारे व हार के साथ ही राजनीति से हट गए ।10 साल कोई चुनाव नहीं लड़ा ।1977 के चुनाव में जनता पार्टी के महासचिव मधु लिमये चौधरी चरणसिंह के लोकदल के ज़्यादा दबाव डालने पर चुनाव लड़ा।लगभग बिना प्रचार के चुनाव जीते कुछ बड़े नेता जयपुर दिल्ली से आए जरूर पर यही कहा कि मुझे यहा चुनाव जीतने के लिए आपके समर्थन की आवश्यकता नहीं है ।77 का चुनाव बड़े मार्जिन से जीते।लोकसभा के मंच को उन्होंने सदैव गंभीरता से लिया।सांसद के रूप में प्रतिवर्ष का लेखा जोखा एक बुक लेट के रूप में जनता के सामने रखते थे।आपके प्रतिनिधि के रूप में लोकसभा में मेरा पहला वर्ष-फिर उसमें कौन से प्रश्न उठाए किन मुद्दों पर बहस की।मंत्री व सरकार से किस किस ईश्यु पर क्या बात हुई व लोकसभा में कहां कहां टूर किया।सादा मिजाज इतने थे सिर्फ़ दो जोड़ी कपड़े धोती कुर्ता पाँव में देशी पगरखी व साफ़ा यही उनका पैरवास था।उनमें संगठन खड़ा करने का कौशल था बिना भावना भड़काये लोगों को स्थायी रूप से सतत एक उद्देश्य के निमित्त समर्पित करने की कला थी ।उनमें इस बात की गहरी मनोवैज्ञानिक समझ थी कि ठोस व स्थायी जैसे टिकती हैं व कैसे बनती हैं उसके लिए उनमें पर्याप्त धैर्य व समझ थी व अधीर व नासमझ आलोचना को सहज झेलने का साहस था।चमचमाते उद्देश्यों के साथ थोड़े समय तक उछल कूद करने वाले व फिर समय गहन गर्त में तेज़ी से ओझल होते लोगों के लिए उनकी टर्म थी सोडा वाटरी उत्साह के लोग।उनकी पुस्तकें पत्र डायरी सब कुछ आम जनमानस को प्रेरित करती है ।56 साल की उम्र में उन्होंने अपने परिश्रम के पसीने से इतना कुछ किया जो किसी एक व्यक्ति के लिए एक असंभव टास्क है।उनकी जयंती पर उस गहरे व्यक्तित्व को एक उथली व अल्प बुद्धि के व्यक्ति के सादर श्रधासुमन 🙏🙏 #TanSinghJi