"समाज हमारे ज्ञान से प्रभावित हो सकता है, किन्तु उसका वह प्रभाव अत्यंत क्षणिक होता है, यदि हम उसी ज्ञान को हमारे आचरण में परिवर्तित कर अपने ज्ञान का स्वयं एक जीता जागता आदर्श बन सकें तो उससे प्रत्येक व्यक्ति के मन में हमारे प्रति श्रद्धा होगी और हमसे वह अवश्य ही प्रेरणा लेगा।"
"अविश्वास की कैद में सैकड़ों वर्षों से त्राहि-त्राहि करने वाले समाज को आज विश्वास की आवश्यकता है।"
पूज्य श्री तनसिंह जी ('एक भिखारी की आत्म कथा' पुस्तक से साभार)
#ShriKYS
"कायरता कृपणता की बहन है। जो कायर हैं, वे न तो उदार हो सकते हैं और न ही त्याग कर सकते हैं, जो त्यागी और उदार नहीं हैं, वे सामूहिक जीवन में अपने उत्तरदायित्व को नहीं निभा सकते।"
पूज्य श्री तनसिंह जी ('समाज चरित्र' पुस्तक से साभार)
#ShriKYS
"महापुरुषों के अनुयायी उनके अनुकरण को जितना महत्त्व नहीं दे पाये, उतना उनके नाम और यश के लिए झगड़ते रहे हैं। उनके उपदेश, जो उनके मुख्य बात थी, केवल किताबों में बंद होकर अलमारियों में अटक गए।"
पूज्य श्री तनसिंह जी की 'डायरी' से साभार
#ShriKYS
"जब तक हम साधना के क्षेत्र में साध्य के लिए स्थितप्रज्ञ बने कार्य करते हैं तब तक हमें कामनाओं का त्याग करना पड़ेगा और जय-पराजय तथा इच्छा-आकांक्षाओं की प्राप्ति-अप्राप्ति में समभाव रखना पड़ेगा, अन्यथा हमारी जीवनदायिनी शक्तियां इंद्रिय भोग में कुंठित होकर समाप्त हो जायेंगी।" 1/2
"आजकल के विश्वविद्यालयों की परीक्षा स्मरण शक्ति की परीक्षा है, जिसमें रटने वाले व्यक्तियों का बोलबाला है। तेजस्वी और प्रतिभाशाली व्यक्तियों के स्वतंत्र विकास का साधन तो स्वाधीन चेष्टा और अध्ययन ही है।"
पूज्य श्री तनसिंह जी ('शिक्षक की समस्याएँ' पुस्तक से साभार)
#ShriKYS
@Kapil_Jyani_ यह डॉक्टर नहीं हेवान है, इनके सर्टिफिकेट की पूर्णता जानकारी होनी चाहिए ऐसे बहुत सारे राजस्थान में निजी हॉस्पिटल खोल कर अपने आपको भगवान मानते है ।।
"हमारे समाज में हनुमान तो बहुत कम हुए हैं, विभीषणों की संख्या अधिक रही है। उन विभीषणों ने अनेक कपट वेष धारण कर समाज की पीठ में छुरे भोंके हैं। उनके कृत्यों की समाज को अगणित कीमतें चुकानी पड़ी हैं। इतनी कीमतें चुकाई गई हैं, कि अब उसके पास चुकाने की शक्ति ही शिथिल पड़ गई।" 1/2
"फुहड़पन चाहे शरीर, मन अथवा आत्मा का हो- श्रेयसाधन का बाधक है। क्योंकि वह श्रेय से भिन्न तत्व है और भिन्नता के साधन से एकता असाध्य है।"
पूज्य श्री तनसिंह जी की 'डायरी' से साभार
#ShriKYS
"भय जहां कहीं होगा वहां स्वतंत्रता नहीं, मुक्ति भी नहीं। अबाध गति से कार्य को चलाना निर्भयता का ही परिणाम हो सकता है।"
पूज्य श्री तनसिंह जी ('समाज चरित्र' पुस्तक से साभार)
#ShriKYS
"बुद्धि और तर्क को अत्यन्त पैना बना कर भी आप सफल नहीं होओगे, जब तक कि उनके साथ श्रद्धा-भाव का निर्माण नहीं कर डालते। भाषणों में तर्कों की भरमार होती है, लेकिन श्रद्धा बिना उनकी इतनी प्रतिष्ठा नहीं होती जितनी कि होनी चाहिए। इसलिए गीता तर्क और श्रद्धा का समन्वय चाहती है। 1/2