ऊमर नदी के उद्गम की यात्रा धवई आदिवासी ग्राम से वाहनों द्वारा प्रारंभ होकर ४कि मी बाद पहाड़ पर २ कि मी चढ़कर पूर्ण हुई ।आदिवासी माताओं बहिनों ने परम्परागत स्वागत किया साथ ही यह ग्राम पंचायत पूर्णतः महिलाओं द्वारा संचालित है ।वन विभाग,पुलिस और जनपद के अधिकारियों की उपस्थिति रही ।
आज आदिवासी अंचल से लौटने के बाद परम पूज्य श्री श्रीबाबाश्री जी के”सत्य सरोवर आसन “पर पहुँच कर नमन किया ।तत्पश्चात् निर्विकार पथ के पथिकों के साथ बैठक में शामिल होकर ,इस वर्ष गुरूपूर्णिमा उत्सव को नीलकुण्ड आसन (शक्कर एवं नर्मदा संगम)पर आयोजित करने का निर्णय लिया @shribabashri
माताजी के अस्वस्थ होने पर आज जबलपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
उसी अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे स्वामी सुबुद्धानंद जी का कुशलक्षेम जाना व आशीर्वाद लिया।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में सरकार ने समाजिक न्याय को मज़बूत करने का ऐतिहासिक फ़ैसला लिया,मेडिकल व डेंटल शिक्षा में OBC वर्ग को 27% व आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिये 10% आरक्षण प्रदान करने के ऐतिहासिक निर्णय पर प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन
आज नरसिंहपुर विधायक एव पूर्व राज्यमंत्री मा जालम सिंह पटेल जी की कोविड रिपोर्ट पॉजिटव आई है एवं सिटीस्केन नार्मल आई है पिछले4,5दिनों में जो भी उनसे मिलें हो वो सतर्क रहें यदि कोई लक्षण दिखें तो टेस्ट अवश्य करवाएं@ChouhanShivraj@BJP4MP@vdsharmabjp@prahladspatel@bhargav_gopal
सांध्य प्रकाश भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार श्री संजय सक्सेना की धर्मपत्नी के निधन का दुःखद समाचार मिला।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।
आज चन्दन देवी स्कूल, एम एल बी स्कूल, कन्या शाला सिंहपुर में माध्यान्ह भोजन अंतर्गत सूखा राशन वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
@BJP4MP@BJP4India
नरसिंहपुर में विशाल स्तर पर मनाया जायेगा राजा हिरदेशाह का बलिदान दिवस
लोधी समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक में लिया गया फैसला अंग्रेजो के खिलाफ विद्रोह की आवाज बुलंद करने वाले राजा हृदय शाह की मूर्ति का अनावरण 28 अप्रैल 2021 को नरसिंहपुर विधानसभा के ग्राम केरपानी में किया जाएगा।
महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी आज ग्वारीघाट में माँ नर्मदा जी की महाआरती में शामिल हुये।इस अवसर पर राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी,मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी,केंद्रीय राज्यमंत्री श्री प्रहलाद पटेल जी के साथ मुझे भी इस शुभावसर पर शामिल होने का शौभाग्य प्राप्त हुआ
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और खंडवा के लोकप्रिय सांसद श्री नंदकुमार चौहान जी के दुखद निधन से में स्तब्ध हूं।
उनके अचानक निधन से भाजपा परिवार को एवं पूरे मध्यप्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से विनम्र प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।।ॐ शांति।।
आज गोटेगांव विधानसभा के ग्राम पथरोड़ा में क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन में मुख्यातिथि के रूप में सम्मिलित हुआ। विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
आज ग्राम पथरोड़ा के नवयुवकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।