Hi, booked 2 tickets from indigo but company had cancelled tickets, Given credit shell not refund, I don't want credit shell i am in financial trouble why not being given refund. Please help me.
Email id is [email protected]
PNR given Below.
@DGCAIndia
वायरल हो रहे एक वीडियो के बारे में दावा किया गया है कि हिमालया ड्रग्स कंपनी के मालिक ने बाबरी मस्जिद का हवाला देते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों से देश की नौकरियों पर 'कब्ज़ा' करने को कहा. वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कोई और ही है. | @aqib_starlin
https://t.co/P5qsdhfnby
हाथरस में पुलिस ने मृतका का शव उसके घरवालों की गैर मौजूदगी में जला दिया. वहीं एक वीडियो के ज़रिये मीडिया और मृतका के घरवालों आदि का ये दावा झुठलाने की कोशिश की जा रही है. इसमें दिख रहा वृद्ध व्यक्ति उनका नज़दीकी रिश्तेदार नहीं है. | @Pooja_Chaudhuri
https://t.co/epfJQyHe4V
राहुल गांधी ने आलू को सोने में बदलने की मशीन का दावा कभी नहीं किया. ये गलत जानकारी बार-बार शेयर की जाती है. कृषि बिल का विरोध कर रही कांग्रेस का मज़ाक उड़ाने के लिए फिर से इस कथित बयान को शेयर किया जा रहा है. पढ़िए #AltNewsFactCheck | @Pooja_Chaudhuri
https://t.co/VPCp255loD
उमर खालिद की गिरफ़्तारी के बाद टाइम्स नाउ ने लेफ़्ट से जुड़े ऐक्टिविस्ट्स की ‘सीक्रेट’ बातचीत बताते हुए एक वीडियो चलाया. ये पुराना वीडियो असल में एक पब्लिक वेबिनार का हिस्सा था. देखिये ये वीडियो रिपोर्ट.
टाइम्स नाउ ने वेबिनार का एक वीडियो उमर खालिद और PFI के बारे में लेफ़्ट से जुड़े ऐक्टिविस्ट्स की ‘सीक्रेट बातचीत’ बताते हुए टीवी पर दिखाया. ये वीडियो असल में पिछले महीने एक फ़ेसबुक लाइव की तरह अपलोड किया गया था. पढ़िए #AltNewsFactCheck | @Pooja_Chaudhuri
https://t.co/Q9PU0H4umK
दिल्ली दंगों पर 'फ़ैक्ट-फ़ाइंडिंग' रिपोर्ट जो अमित शाह को सौंपी गयी थी वो निराधार दावों से भरी है. इसमें एक दावा ये भी था कि उमर खालिद ने डॉनल्ड ट्रंप के आगमन से पहले दंगों की बात कही थी जबकि खालिद ने कहा था, “हम हिंसा का जवाब हिंसा से नहीं देंगे."
https://t.co/ypilakbrrt
ABP न्यूज़, TOI जैसे न्यूज़ चैनल्स ने बताया कि रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती ने 'अपनी बेटी के साथ हुए अन्याय' के बारे में ट्वीट की. जब पता चला कि ये ट्वीट एक फ़र्ज़ी हैंडल से किया गया था तो उन्होंने अपनी रिपोर्ट्स फ़ैक्ट-चेक में बदल दीं. | @Priyankajha0
https://t.co/Peq29lKk7g
कुछ तस्वीरें इस दावे से शेयर हो रही हैं कि चेन्नई में 3 मुस्लिम लड़कों ने एक पुलिसवाले पर हमला कर दिया. इसे शेयर करने वालों में शेफाली वैद्या भी शामिल हैं. जबकि ये घटना 2017 की है और आरोपी मुस्लिम समुदाय से नहीं थे. #AltNewsFactCheck | @Pooja_Chaudhuri
https://t.co/jQKF1MadT6
विस्फ़ोट के बाद के कुछ वीडियोज़ शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि इज़राइल से UAE आने वाली पहली आधिकारिक फ़्लाइट के बाद अबू धाबी में विस्फ़ोट हुए. ये दावा ग़लत है. इसी सन्दर्भ में एक वीडियो और शेयर किया जा रहा है जो कि 2017 का है. | @ArchitMeta
https://t.co/ESAXhFaBRa
सोशल मीडिया पर किये जा रहे दावे के अनुसार सद्दाम हुसैन का शव जब कब्र से निकाला गया तो चेहरा वैसा ही मिला जैसे पहले था. इसके साथ वीडियो भी शेयर किया जा रहा है. ये दावा पूरी तरह से गलत है और ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है. पढ़िए #AltNewsFactCheck | @HereisKinjal
https://t.co/eJf3NL0m0C
स्विट्ज़रलैंड का 2 साल पुराना वीडियो स्वीडन के दंगों का बताया जा रहा है. दावा है कि ये मुस्लिम दंगाइयों की भीड़ है. जबकि वीडियो में दिख रही तोड़-फोड़ 2 फ़ुटबॉल क्लब्स के बीच हुए एक मैच से जुड़ी है. पढ़िए #AltNewsFactCheck | @Pooja_Chaudhuri
https://t.co/4VCjNKHU7A
रिया चक्रवर्ती मामले में मीडिया रिपोर्टिंग की आलोचना करते हुए मीम के तौर पर एक तस्वीर बनायी गयी. इसे विश्वसनीय बनाने के लिए ABP न्यूज़ के लोगो का गलत इस्तेमाल किया गया. इसके झांसे में कुछ लोग आ गए और उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया. | @Priyankajha0
https://t.co/DhKbVzJg5C
राइट विंग समूह ‘संस्कृति बचाओ मंच’ और ‘बजरंग दल’ ने भोपाल के एक रेस्तरां में मनाई जा रही बर्थडे पार्टी को सांप्रदायिक रंग दिया. बच्चों को प्रताड़ित किया गया और उनका वीडियो 'लव जिहाद' के ऐंगल से वायरल हो रहा है. पढ़िए #AltNewsFactCheck | @ArchitMeta
https://t.co/QgP7ph8fGX
26 अगस्त को न्यूज़ 18 ने इंदौर का वीडियो कराची का बताकर दिखाया. हमने इसकी सच्चाई बतायी. इसके बाद 1 सितम्बर को टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने भी इसे पाकिस्तान का बताकर चलाया और वहां की सरकार की जमकर आलोचना की. पढ़िए #AltNewsFactCheck | @Pooja_Chaudhuri
https://t.co/JmhcI2SYrP
एक वीडियो वायरल हुआ है. दावा है कि 2 महिलाएं दिल्ली के एक नाले में गिर गयीं. सोशल मीडिया यूज़र्स इसे शेयर करते हुए अरविंद केजरीवाल पर निशाना साध करे हैं. जबकि वीडियो पाकिस्तान का है और 3 साल पुराना है. पढ़िए #AltNewsFactCheck | @HereisKinjal
https://t.co/LKuWG0skRe