माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, यूपी लोअर PCS की अत्यधिक कटऑफ से हजारों योग्य अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा से वंचित हो गए हैं। अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तुलना में इस बार भी मुख्य परीक्षा के लिए अपेक्षाकृत कम अभ्यर्थियों को अवसर मिला है। आपसे विनम्र निवेदन है कि अभ्यर्थियों के हित में कटऑफ की समीक्षा कर कम से कम 60 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में अवसर प्रदान करने की कृपा करें। @myogiadityanath@myogioffice@brajeshpathakup@kpmaurya1
प्रेस विज्ञप्ति
29/07/2026
प्रयागराज में छात्रों का पैदल मार्च सम्पन्न, 4 अगस्त को "हुंकार महापंचाय��" का ऐलान
विषय: UPSSSC लेखपाल पेपर लीक, लोअर भर्ती में PET की उच्च कटऑफ, वेटिंग लिस्ट जारी करने एवं अन्य छात्र हितों से जुड़ी मांगों को लेकर छात्र आंदोलन।
आज दिनांक 29 जुलाई 2026 को प्रयागराज के गंगेश्वर मंदिर, सलोरी से छात्रों द्वारा एक शांतिपूर्ण पैदल मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र-छात्राएं एकत्रित हुए। मौके पर प्रशासन की भी भारी तैनाती रही।
पैदल मार्च शुरू होने से पूर्व , ACP कर्नलगंज द्वारा कई बार फोन पर वार्ता की गई, जिसमें छात्रों से मार्च स्थगित करने एवं आगे न बढ़ने का आग्रह किया गया। इसके बावजूद छात्रों ने लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए गोविंदपुर चौराहे तक पैदल मार्च निकाला।
छात्रों का कहना है कि उन्होंने अपनी समस्याओं के समाधान हेतु कई बार जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश शासन एवं संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे हैं तथा लिखित रूप से वार्ता और समाधान का अनुरोध किया है। लेकिन अब तक किसी भी मांग पर कोई ठोस एवं संतोषजनक निर्णय नहीं लिया गया है।
इसी क्रम में उपस्थित छात्रों की सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 4 अगस्त 2026 को शाम 5:00 बजे, गंगेश्वर मंदिर के प���स, सलोरी (प्रयागराज) में "हुंकार महापंचायत" का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आगे की आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
छात्रों की प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं—
UPSSSC लेखपाल पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर पुनः परीक्षा कराई जाए।
लोअर भर्ती में PET की अत्यधिक कटऑफ कम करते हुए मुख्य परीक्षा में कम से कम 4 लाख अभ्यर्थियों को सम्मिलित होने का अवसर दिया जाए।
सभी भर्तियों की वेटिंग लिस्ट शीघ्र जारी की जाए।
लंबित भर्तियों एवं अन्य छात्र हितों से संबंधित मांगों का शीघ्र समाधान किया जाए।
भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पार��र्शिता सुनिश्चित की जाए।
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने प्रदेश के सभी प्रतियोगी छात्रों से 4 अगस्त की हुंकार महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर छात्र हितों की इस लोकतांत्रिक लड़ाई को मजबूत बनाने की अपील की है।
निवेदक:
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच 9654097174
@rashtrapatibhvn @PMOIndia @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @dgpup @DM_PRAYAGRAJ
सर लोअर पीसीएस की ये भर्ती 7 वर्ष बाद आई है जिसमें सिर्फ 38 गुना शॉर्टलिस्ट किये गए बच्चे जिससे हजारों छात्र बाहर हो गए हैं जबकि पूर्व में लेखपाल जूनियर असिस्टेंट में 45 से 60 गुना तक शॉर्टलिस्ट किये गए हैं। इसमें भी ले लीजिए 45 या 60 गुना। @myogiadityanath@brajeshpathakup 🙏
"एक भी सीट खाली नहीं, हर योग्य अभ्यर्थी को अवसर मिले।"
माननीय मुख्यमंत्री जी, कृपया UPSSSC की सभी भर्तियों में Waiting List लागू करें। @myogioffice@PMOIndia@TheNewspinch
उत्तर प्रदेश सरकार से निवेदन है कि इन मामले पर छात्रों की आवाज को सुने समझे और जल्द निर्णय ले।
आखिर कब तक छात्र इंतजार करें ? #upsssc @lekhpalReExam @lowerPETCutoff
#WaitingList#student
#UPSSSC
UPSSSC में वेटिंग लिस्ट के लिए उपमुख्यमंत्री जी को ज्ञापन दिया गया!
💥👍❤️
उम्मीद नहीं अपितु विश्वास है, तत्काल लागू हो जाएगा।
@kpmaurya1 sir छात्रों की माँगों पर ध्यान दीजिए। वेटिंग लिस्ट लागू करिए। योगी जी से भी निवेदन है कृपया संज्ञान लें @myogiadityanath 💛😥
UPSSSC में वेटिंग लिस्ट के लिए उपमुख्यमंत्री जी को ज्ञापन दिया गया!
💥👍❤️
@kpmaurya1 sir छात्रों की माँगों पर ध्यान दीजिए। वेटिंग लिस्ट लागू करिए। योगी जी से भी निवेदन है कृपया संज्ञान लें @myogiadityanath 💛😥
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, कृपया UPSSSC की सभी भर्तियों में Waiting List / Reserve List लागू करें। इससे छोड़ी गई सीटें अगले योग्य अभ्यर्थियों को मिल सकेंगी।#waiting_list_in_upsssc@myogiadityanath@narendramodi
बिहार के सिवान में निहत्थे आंदोलनकारियों पर AK47 जैसे घातक हथियार का प्रयोग किसके कहने पर किया गया?
जो छात्र इसकी घातक फ़ायरिंग में घायल हुए हैं, उनके लि��� पूरा देश चिंतित है।
पूरी दुनिया में फैले भारतीयों और ख़ासतौर से बिहार के मूल निवासियों के बीच इससे बेहद आक्रोश फैल गया है।