बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे से ये फिर से साबित हो गया कि " जीत उसकी जरूर होती है , जो लगातार लड़ता है , जनता से जिसका निरंतर जुड़ाव होता है , जो कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का सम्मान करता है और उनके साथ संपर्क व् संवाद कायम रखता है "..
ये जीत भाजपा के विरोध और लोकतंत्र में जनता के विश्वास की जीत है l विजेता को हार्दिक बधाई और जन-समर्पित कार्यकाल व् भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं 🎊🎉
प्रशांत किशोर ने कहा था कि हम बांकीपुर का चुनाव एक शर्त पर जीत सकते हैं. अगर दशकों से बीजेपी को वोट कर रहे लोग हमारे पक्ष में मतदान करते हैं. तो अब तक के रुझान से यही लगता है कि बीजेपी के लोगों ने भी PK को वोट कर दिया है
बिहार में बहुत बड़ा सियासी उलटफेर?
बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में शुरुआत में प्रशांत किशोर आगे!
यह बहुत बड़ी खबर है! बीजेपी ले नेशनल प्रेजिडेंट के इस सीट में बीजेपी एकतरफा चुनाव जीतती रही है! ऐसे में शुरू में पीछे रहना भी बहुत बड़ा बदलाव है!
आगे देखते हैं
हिंसा हार के डर से जन्म लेती है।
भाजपा हताश है इसीलिए देश के बच्चों के बाद अब सांसद तक पर प्राणघातक हमले करवा रही है। उनकी प्रेस कांफ्रेंस में एक हमलावर के चाकू लेकर पहुँचने की घटना बेहद गंभीर मामला है और माननीय सांसद की सुरक्षा में लगे सरकारी महकमे की भारी चूक भी। जाँच हो।
जनप्रिय सांसद श्री पप्पू यादव जी की लोकप्रियता, भाजपा पचा नहीं पा रही है क्योंकि भाजपा अपने कुकृत्यों की वजह से हर तरह से बदनाम हो चुकी है।
माननीय लोकसभा अध्यक्ष जी संज्ञान लें!
श्री पप्पू यादव जी सदैव यूँ ही सक्रिय रहें।
@pappuyadavjapl
इस लड़की के पीछे
पूरा बीजेपी आईटी सेल लगा है
पूरी गोदी मीडिया लगी है
पुलिस लगी है
दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी एक लड़की से डर गई, ऐसे ही नहीं इन्हें कायर कहा जाता है।
Surplus शिक्षकों के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री जी का पूरा बयान सुना। अधिकांश साथी आधा बयान सुन कर लहालोट हो रहे हैं कि rationalisation ऐच्छिक है। ये ऐच्छिक वाली बात तो पहले से ही क्लियर है। लेकिन आगे सुनिए वो क्या कह रहे हैं। वो कह रहे हैं कि सरप्लस शिक्षकों की नैतिक जिम्मेदारी है कि वो अपना स्कूल छोड़ दें। अन्यथा विभाग निर्णय लेगा कि क्या करना है। किसी भी हालात में अपना प्रखंड छोड़ना ही पड़ेगा।
इस से यह स्पष्ट होता है कि:-
१) पहले rationalisation ऐच्छिक होगा। अभी मौका है कि खुद से ऑप्शन चुन कर स्कूल बदल लीजिए। पूरी संभावना है कि कोई मन लायक स्कूल मिल जाए।
२) उसके बाद जबरन होगा। उस समय हो सकता है कि विभाग ऑप्शन ही न दे। जबरन randomisation से कहीं भी भेज दे।
ये सब मैं विभाग की अंदरूनी चर्चा के आधार पर बता रहा हूं। याद रहे कि मैंने ही सबसे पहले बताया था कि वरीय शिक्षकों को सरप्लस चिन्हित किया जा रहा है। इस बार बता रहा हूं। वक्त रहते सावधान हो जाइए!
ये जो श्री केदारेश्वर महादेव का धाम है
यहाँ सबको मिलता ‘मनचाहा वरदान’ है
ये उस ‘शिवशक्ति अक्ष रेखा’ पर विद्यमान है
जिस पर ‘शिव जी’ के बाक़ी सारे धाम हैं
यहाँ मंदिर के आगे ‘नंदी’ विराजमान हैं
प्रवेश द्वार पर ‘प्रभु राम और श्याम’ हैं
अंदर चमत्कारी ’शालिग्राम’ हैं
जिनके दर्शन से बनते सब भाग्यवान हैं
ये जो श्री केदारेश्वर महादेव’ का धाम है
यहाँ सबको मिलता ‘मनचाहा वरदान’ है
यहाँ आने की जो मन में लेता ठान है
उसका उस पल से ही होता उत्थान है
यहाँ आकर बनते सबके बिगड़े काम हैं
यहाँ ’शंकर जी’ करते सबका कल्याण हैं
सबकी मनोकामनाओं का रखते ध्यान हैं
ये सबकी इच्छापूर्ति का ’परम स्थान’ है
ये जो श्री केदारेश्वर महादेव’ का धाम है
यहाँ सबको मिलता ‘मनचाहा वरदान’ है
श्रावण मास सबके लिए सर्वथा सर्व शुभ हो!
सबके लिए सावन सर्वथा शुभ हो!
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी को धन्यवाद।
आख़िरकार मुझे जेल भेजकर आपने मुझे जनता के बीच और मज़बूती से खड़ा होने का अवसर दिया। इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
मैं संघर्ष से डरने वाला नहीं हूँ। जनता की आवाज़ उठाना मेरा कर्तव्य है, और उसे हमेशा उठाता रहूँगा।
संघर्ष जारी रहेगा।
जय बिहार! जय बिहार! जय बिहार!
जय हिंद! भारत माता की जय!
🙏 सावन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
सम्राट चौधरी जी, सावन में भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाना मत भूलिएगा, और पूरे श्रद्धाभाव से जल अर्पित करते रहिए।
हर-हर महादेव! 🔱