🚨 बड़ी खबर | औरैया में युवती पर जानलेवा हमला
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के थाना अछल्दा क्षेत्र के ग्राम जरैला (मौजा बिसलपुर) में घर के बाहर बैठी एक युवती पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
घटना के दौरान शोर मचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस द्वारा जांच एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोप पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए हैं।
कल्याणपुर में सीवर व्यवस्था की बदहाली से सड़क पर कई दिनों से जलभराव, गंदे पानी में डूबकर गुजरने को मजबूर वाहन और परेशान स्थानीय निवासी।
जनता ने नगर निगम और जनप्रतिनिधियों से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
#Kalyanpur#KanpurNews#Waterlogging
दिबियापुर में अनिल कुमार ने पड़ोसियों पर जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित का कहना है कि कई अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, न्याय न मिलने पर उन्होंने आत्मदाह की चेतावनी दी है।
🚨 औरैया: दिबियापुर थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी प्रार्थिनी आदेश कुमारी ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन आरोप है कि अब तक सुनवाई न होने से महिला परेशान है।
महिला ने मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है और न्याय की मांग की
🚨 बिग ब्रेकिंग | औरैया
सुभाष चौराहे पर प्रशासन द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे झुके हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोई दुर्घटना या घटना होती है तो उसकी स्पष्ट रिकॉर्डिंग कैसे हो सकेगी?
🚨 औरैया के जौहरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक और उसके पिता घायल।
⚖️ पीड़ित परिवार ने शिवपूजन तिवारी समेत कई लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई, मामले की जांच जारी। #Auraiya#BreakingNews#UPNews#KanoonKiNajar24
🚨 औरैया: ठठराई मोहल्ले स्थित अज़हर हेयर सैलून में कुछ युवकों द्वारा मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप।
📞 स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी, पीड़ित पक्ष ने न्याय और सख्त कार्रवाई की मांग की है। #Auraiya#UPPolice#BreakingNews
🚨 जालौन: उरई रोडवेज डिपो के एआरएम कमल किशोर आर्या का कथित अभद्र व्यवहार वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा।
🚌 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को कथित रूप से धमकाने और आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग के आरोप लगे हैं।
❓मामले को लेकर परिवहन विभाग पर सवाल
🚨 भट्टे की आड़ में चल रहा था अवैध खनन, पुलिस ने मारा छापा। बेला थाना क्षेत्र के याकूबपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज, अवैध खनन करने वालों में मचा हड़कंप।
#Auraiya#BreakingNews#IllegalMining#UPNews
औरैया में लेखपाल पर बालिका से सरकारी कार्य कराने का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित लेखपाल के खिलाफ कड़ी विभागीय व कानूनी कार्रवाई की मांग उठी।
"कृपया महोदय, उक्त प्रकरण का संज्ञान लेकर जांचोपरांत सत्यता पाए जाने पर विधिक कार्यवाही करने की कृपा करें।" अगर वादी पक्ष दोषी है तो इसपर कार्यवाही करे अन्यथा विपक्षी दोषी है तो उन पर कार्यवाही करे / परंतु एक बार जाँच अवश्य करे
दिबियापुर के राघवेंद्र उर्फ हरिओम ने न्याय में देरी का आरोप लगाया।
कहा- विपक्षी पक्ष पर मुकदमा दर्ज हुए 3 माह बीत गए, न गिरफ्तारी हुई न चार्जशीट दाखिल हुई।
राघवेंद्र ने वीडियो जारी कर कार्रवाई की मांग की
यह ट्वीट मैंने किसी पर आरोप लगाने के लिए नहीं, बल्कि जागरूकता के उद्देश्य से किया है। RPF द्वारा बताया गया था कि रेलवे स्टेशन से कई वर्षों बाद वाहन चोरी की ऐसी घटना हुई है। मेरा उद्देश्य है कि भविष्य में किसी अन्य व्यक्ति के साथ ऐसी घटना न हो और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बने।
औरैया के दिबियापुर में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में 36 घंटे बीत जाने के बावजूद पीड़ित का आरोप है कि पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
प्रार्थी ने जल्द बाइक बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।#Auraiya#Dibiyapur#bike