जंतर-मंतर से उठी युवाओं की आवाज अब सत्ता के गलियारों तक गूंज रही है - “मोदी इस्तीफा दो… धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो…”
यह केवल नारा नहीं, बल्कि पेपर लीक, परीक्षा घोटालों और अपने भविष्य से हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ देश के छात्र-युवाओं का आक्रोश है। निष्पक्ष परीक्षा, जवाबदेही और न्याय की मांग करने वाले युवाओं को लाठियों एवं आंसू गैस से दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी आवाज और अधिक बुलंद होकर सड़कों से संसद तक पहुंच रही है।
#संसद_मार्च #DharmendraPradhanResign
विपक्ष के नेता को सड़क से जिस तरह उठाया गया और बुरी तरह घायल किया गया, वह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है...अब उस सड़क का नाम 'लोक कल्याण मार्ग' है और लोगों के कल्याण के लिए राहुल गांधी वहां बैठे थे और उनको, प्रियंका गांधी और तमाम नेताओं को उठा लिया गया, यह कहां का लोकतंत्र है? वे नौजवानों की लड़ाई लड़ रहे हैं। आप मांफी मांगने के बजाय नेता प्रतिपक्ष को जेल में बंद कर रहे हैं, इसको कौन बर्दाश्त करेगा? पूरा देश, पूरे नौजवान, पूरा विपक्ष एकजुट है। हमें न्याय चाहिए...हम नौजवानों की लड़ाई लड़ते रहेंगे... : श्री सचिन पायलट
@SachinPilot
प्रोटेस्ट करने आए युवाओं ने जो मांग उठाई है, वही मांग पूरे विपक्ष की है, चाहे वह सोनम वांगचुक हों या देश भर के लोग। वे एजुकेशन मिनिस्टर के खिलाफ एक्शन और उनका इस्तीफा चाहते हैं, एजुकेशन सिस्टम पूरी तरह से फैल हो गया है और करप्शन में डूब गया है। युवा खुद को बेबस महसूस कर रहे हैं, और उनसे बातचीत करने के बजाय, सरकार ने लाठीचार्ज और आंसू गैस से जवाब दिया। देश के युवाओं के साथ सरकार का बर्ताव न सिर्फ गैर-कानूनी और गलत था, बल्कि डेमोक्रेटिक वैल्यूज़ के भी खिलाफ था। सरकार को माफी मांगनी चाहिए, एजुकेशन मिनिस्टर का इस्तीफा मांगना चाहिए, और पार्लियामेंट में चर्चा से बचने के बजाय एक्शन लेना चाहिए। पुलिस के जरिए लोगों को दबाने की उनकी कोशिशों से बहुत नेगेटिव मैसेज गया है, और लोगों का सब्र जवाब दे रहा है : श्री सचिन पायलट
@SachinPilot
नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के साथ हुए दुर्व्यवहार के खिलाफ़ श्री सचिन पायलट जी ने कहा आज पूरा देश लोकतंत्र, संविधान और सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होकर खड़ा है।
@RahulGandhi@SachinPilot
देश देख रहा है—युवाओं के अधिकारों की आवाज़ उठाने वाले नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के साथ किस प्रकार का व्यवहार किया जा रहा है।
लोकतांत्रिक विरोध को पुलिस बल से दबाने का यह प्रयास अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
@RahulGandhi@INCIndia
नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री @RahulGandhi जी के आह्वान पर देशव्यापी अभियान ‘छात्रों की गूँज’ के अन्तर्गत आयोजित 'छात्र संवाद' में AICC राष्ट्रीय महासचिव, जनप्रिय नेता आदरणीय श्री @SachinPilot जी छात्र-युवाओं से संवाद करेंगे।
आप समस्त युवा शक्ति अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर शिक्षा क्रांति के इस शंखनाद का हिस्सा बनें। @INCIndia
सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों और जनसेवा की राजनीति के सशक्त हस्ताक्षर, कांग्रेस परिवार के मार्गदर्शक, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
@kharge
सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों और जनसेवा की राजनीति के सशक्त हस्ताक्षर, कांग्रेस परिवार के मार्गदर्शक, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
@kharge
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ।
मैं ईश्वर से कामना करता हूँ कि आप सदैव स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु रहें। हम सभी आपके कुशल नेतृत्व में जन-जन तक कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को पहुंचाते रहें।
वंचितों के अधिकारों के प्रति समर्पित आपका जीवन और संवैधानिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। आपके दूरदर्शी नेतृत्व और जनसेवा के संकल्प से संगठन निरंतर सशक्त हो और नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे तथा देश में सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती मिले।
@kharge
जंतर-मंतर पर युवाओं का आक्रोश अब जनगीत बनकर गूंज रहा है।
NEET सहित विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक, भ्रष्टाचार और शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे छात्र-युवाओं ने गीत के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया। इन शब्दों में वर्षों की मेहनत के बावजूद न्याय से वंचित लाखों अभ्यर्थियों की पीड़ा और सरकार के प्रति गहरा आक्रोश स्पष्ट दिखाई देता है।
सरकार युवाओं की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करे, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाए और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करे।
#DharmendraPradhanResign #NEETPaperLeak #JantarMantar #StudentsProtest
कांग्रेस ओबीसी विभाग की महिला विंग की राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त होने पर पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीमती सुचित्रा आर्य जी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ।
मुझे विश्वास है कि आपके अनुभव और सशक्त नेतृत्व से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा महिलाओं एवं ओबीसी वर्ग की आवाज और अधिक प्रभावी ढंग से उठेगी। साथ ही, नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को भी हार्दिक बधाई। आप सभी का कार्यकाल सफल और उपलब्धियों से परिपूर्ण हो। @suchitraarya@INCOBCDept
दौसा सांसद श्री मुरारी लाल मीना जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आने वाला वर्ष आपके लिए मंगलमय हो और आपके जीवन में ढेर सारी खुशहाली एवं समृद्धि लाए। इस अवसर पर मैं कामना करता हूँ कि आप जनसेवा के मार्ग पर अग्रसर रहें और अपने कार्यों के माध्यम से समाज, क्षेत्र एवं देश की प्रगति और विकास में अपना अमूल्य योगदान देते रहें।
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफलता प्रदान करें।
जन्मदिन की पुनः शुभकामनाएँ।
@AapkaMurarilal
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज करना और आँसू गैस के गोले दागना पूरी तरह ग़लत है। मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ।
पेपर लीक जैसे बेहद गंभीर मुद्दे पर सरकार को छात्रों की माँगों को गंभीरता से सुनना चाहिए और उनसे संवाद करना चाहिए, न कि बल प्रयोग का रास्ता अपनाना चाहिए।
छात्रों की आवाज़ को दबाने के बजाय उनकी चिंताओं का समाधान किया जाना चाहिए।
सरकार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा लेना चाहिए और परीक्षाओं में हो रही धांधली को रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने भी छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की माँग को लेकर कई बार सरकार को घेरा है।