जिला पदाधिकारी, कैमूर की अध्यक्षता में भू-अर्जन, परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।
🔹भारतमाला परियोजना में रैयतों को समयबद्ध मुआवजा भुगतान के निर्देश।
🔹आर्बिट्रेशन, कोर्ट केस व लंबित विवादों के त्वरित निष्पादन पर जोर।
#Kaimur#Bihar#LandAcquisition@IPRDBihar
कैमूर में जन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु कार्यालयों में 'जन-संवाद' आयोजित। जिला पदाधिकारी द्वारा जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया। मुख्यालय व 11 प्रखंडों में अधिकारियों ने नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
#Kaimur@IPRDBihar
जिला पदाधिकारी, कैमूर ने की PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक।
• रूफटॉप सोलर पर ₹98,000 तक सब्सिडी
• 5.75% की सस्ती दर पर बैंक लोन
• BPL परिवारों को 1.1 kW सोलर मुफ्त
• 15 अक्टूबर तक 4,943 संयंत्र का लक्ष्य
आज आवेदन करें।
हेल्पलाइन: 7369001365
@IPRDBihar
जिला पदाधिकारी, कैमूर ने नगर परिषद, भभुआ के विकास कार्यों की समीक्षा की। जल-जमाव से मुक्ति हेतु BUIDCO के कार्यों, नल-जल, HFA, सुगम ट्रैफिक, पार्किंग व्यवस्था और शहर के सौंदर्यीकरण व नए पार्कों के निर्माण को समयसीमा में पूरा करने का निर्देश।
@IPRDBihar
कैमूर के कबार में संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर जिला पदाधिकारी द्वारा 'श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर' का शुभारंभ।
22 प्रमुख योजनाओं का सीधा लाभ
पात्र परिवारों को समयबद्ध योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य
#Kaimur#BiharGov#GuruRavidasJayanti#VikasShivir@IPRDBihar
महिला सशक्तिकरण को नई गति 💐
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत कैमूर की 2,392 जीविका दीदियों के खातों में ₹20,000 प्रति लाभार्थी की दर से कुल ₹4.78 करोड़ की दूसरी किस्त DBT के माध्यम से हस्तांतरित की गई।
🇮🇳
#Kaimur#Bihar#महिलासशक्तिकरण#IPRDBihar
घर की छत पर लगाएँ सोलर प्लांट और बिजली बिल से पाएँ राहत! ☀️
पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र व बिहार सरकार से पाएँ ₹98,000 तक का अनुदान।
1 kW: ₹40,000
2 kW: ₹80,000
3 kW+: ₹98,000
🔗 आवेदन: https://t.co/b0GApl1G0s
📞 हेल्पलाइन: 15555 / 7369001365
@IPRDBihar
जिला पदाधिकारी, कैमूर की अध्यक्षता में SC/ST समिति की बैठक।
• 207 पीड़ितों को ₹2.20 Cr मुआवजा वितरित
• 51 मृतक आश्रितों को पेंशन का भुगतान
• अधौरा में 100m सड़क व देवरी अंबेडकर विद्यालय हेतु संपर्क मार्ग के निर्देश
• मामलों में त्वरित व निष्पक्ष जांच का आदेश
@IPRDBihar
आज दिनांक 25.08.2026 को जिला पदाधिकारी, कैमूर के द्वारा मैनुअल स्कैवेंजर रोजगार निषेध एवं पुनर्वास अधिनियम, 2013 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की गई एवं आवश्यक दिशा निदेश दिए गए।
@IPRDBihar
कैमूर में विद्यार्थी सहयोग शिविर का सफल आयोजन 📢
बिहार सरकार के निर्देशानुसार हर माह के चौथे मंगलवार को आयोजित होने वाले 'विद्यार्थी सहयोग शिविर' का जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, कैमूर ने संयुक्त निरीक्षण किया।
@IPRDBihar
नवाचार से सशक्त होंगे ग्रामीण परिवार!
जिला पदाधिकारी, कैमूर द्वारा जीविका की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने ग्रामीण आजीविका को नई मजबूती देने के लिए रचनात्मक विचारों, नए प्रयोगों और टीम सहयोग पर विशेष बल दिया।
#Kaimur#Jeevika@IPRDBihar
📢 जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए जिला मुख्यालय से सुदूर पंचायतों तक सीधा संवाद। जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में आए 27 आवेदन, प्रखण्डों और थानों में अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं; सरकारी तंत्र सीधे जनता के द्वार।
@IPRDBihar
आज जिला पदाधिकारी, कैमूर द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न विभागों (लोक शिकायत, NIC, RTPS आदि) का औचक निरीक्षण किया गया एवं फाइलों के रख-रखाव तथा जन-सुविधाओं का जायजा लिया। सभी कर्मियों को कार्यों के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन के सख्त निर्देश दिए।
@IPRDBihar
विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु कैमूर प्रशासन तत्पर! 📚✨
जिला पदाधिकारी, कैमूर द्वारा 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' व कल (25 अगस्त) आयोजित होने वाले 'सहयोग शिविर' की समीक्षा बैठक की गई एवं आवश्यक दिशा निदेश दिया गया।
@IPRDBihar
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों के विद्यार्थियों हेतु 24×7, 1:1 इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म 'बिहार विद्या साथी' ऐप का शुभारंभ किया गया।
आयोजित लाइव स्ट्रीमिंग में विद्यार्थियों और जिला प्रशासन, कैमूर की सक्रिय भागीदारी रही।
@IPRDBihar
कैमूर के 33/11 KV मनिहारी विद्युत शक्ति उपकेंद्र पर आकाशीय बिजली गिरने से 4 पैनल क्षतिग्रस्त हो गए है।
तकनीकी टीम मरम्मत कार्य में जुटी है। विद्युत कार्यपालक अभियंता, भभुआ ने बताया कि जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। कृपया धैर्य बनाए रखें।
@IPRDBihar@EnergyBihar