The numbers tell a story of a revolution that has changed the face of the Indian economy forever! 🌏 What started as a vision in 2016 has evolved into a powerhouse of innovation, grit, and national pride. Witnessing the leap from just 502 startups to a staggering 2,07,135 in ten years is nothing short of extraordinary. #10YearsOfStartupIndia
पद्म विभूषण से सम्मानित, देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ
जनरल बिपिन रावत जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
भारतीय सशस्त्र बलों के सुदृढ़ीकरण, सैन्य आधुनिकीकरण और राष्ट्र सुरक्षा मेंउनकी अद्वितीय नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शी सोच और असाधारण योगदानसदैव स्मरणीय एवं प्रेरणास्रोत रहेंगे।
देवउठनी एकादशी एवं तुलसी जी विवाह की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस पावन पर्व पर श्री हरि विष्णु से प्रार्थना है कि आपके जीवन में मांगलिक प्रसंग सुख, समृद्धि एवं प्रसन्नता प्रदान करें, कुटुंब में धन-धान्य की सतत वृद्धि हो।
#DevotthanEkadashi#TulsiVivah
जहाँ रोशनी, वहीं समृद्धि — यही है विकसित दिल्ली का संकल्प।
आज अमर कॉलोनी गुरु नानक मार्केट में माननीय नई दिल्ली सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज जी की गरिमामयी उपस्थिति में हाई मास्ट लाइट का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया गया.यह महत्वपूर्ण सुविधा निगम पार्षद भाई शरद कपूर जी द्वारा अपने पार्षद निधि (Councillor Fund) से कराई गई पहल का परिणाम है।
इस अवसर पर अमर कॉलोनी मंडल अध्यक्ष श्री सचिन आहूजा जी, मंडल पदाधिकारीगण, मार्केट की RWA के पदाधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
यह हाई मास्ट लाइट जनसुरक्षा, व्यापारिक सुगमता और ‘भरोसे के साथ विकास’ की दिशा में उठाया गया एक सार्थक एवं दूरदर्शी कदम है।
#ViksitDelhi
@BansuriSwaraj
महान सुर साधिका, स्वर सम्राज्ञी, 'भारत रत्न' लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
सुर और कला का अद्वितीय संगम, सरलता और सद्भाव की मूर्ति—लता दीदी का जीवन संगीत जगत में सदैव एक अमिट मिसाल बना रहेगा।
नवरात्रि शक्ति की उपासना और नारीशक्ति के उत्सव का प्रतीक है। बिज़नेस से लेकर खेल, शिक्षा से लेकर विज्ञान तक हर क्षेत्र में भारत की बेटियां अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। — आदरणीय प्रधानमंत्री श्री
@narendramodi जी #MannKiBaat
आज सभी सम्मानित साथियों के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के 'मन की बात' के 126 वें एपिसोड को सुना, प्रधानमंत्री जी ने नवरात्रि, विजयादशमी और आगामी त्योहारों की शुभकामनाएँ दी और हमारे पर्व और त्यौहार भारत की संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं यह भी बताया। उन्होंने शहीद भगत सिंह जी और स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर जी को उनकी जयंती पर याद किया और देशवासियों से 2 अक्टूबर को खादी उत्पाद खरीदने की अपील की।
Vocal for Local' को खरीदारी का मंत्र बना दीजिए।#MannKiBaat #vocal4local
आज हुडको एवं लाजपत नगर-3 में आयोजित भव्य डांडिया महोत्सव में शामिल होकर स्थानीय नागरिकों के साथ उत्सव की खुशियाँ बांटने का सौभाग्य मिला।रंगीन परिधानों की छटा, सुरम्य संगीत और पारंपरिक डांडिया नृत्य ने माहौल को उल्लास और ऊर्जा से भर दिया। यह आयोजन हमारी समृद्ध संस्कृति, सामाजिक एकता और सामूहिक सौहार्द का प्रतीक है।
निगम पार्षद श्री शरद कपूर जी, श्री अमित भाटी जी, RWA प्रतिनिधियों एवं स्थानीय जनता की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने इस उत्सव को विशेष बना दिया।#NavratriUtsav
आज डिफेन्स कॉलोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान एवं INA कॉलोनी में दुर्गा पूजा के शुभारम्भ अवसर पर सम्मिलित होकर माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
#DurgaPuja
अजेय भारत – विजयी भारत! 🇮🇳🏆
भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा शानदार खेल का प्रदर्शन कर एशिया कप अपने नाम करने पर बहुत-बहुत बधाई! यह हर देशवासी के लिए एक गौरव का क्षण है। यह हर भारतवासी के लिए गर्व, उत्साह और जश्न का पल है।
#AsiaCup#VijayiBharat#TeamIndia
पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
माँ भवानी से प्रार्थना है कि वे आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें।
@kjsehrawat
स्वच्छ गलियाँ, सुगम जीवन – यही है विकसित दिल्ली का आधार।
आज पंत नगर में नई सीवर लाइन का लोकार्पण निगम पार्षद श्री शरद कपूर जी, RWA पदाधिकारियों और स्थानीय निवासियों के साथ किया।
यह सिर्फ़ विकास नहीं, बल्कि स्वच्छ और आधुनिक पंत नगर की नई शुरुआत है #ViksitDelhi#SwachhDelhi
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ एक ही मंच साझा करना मेरे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में से एक है। उनके आशीर्वाद और स्नेह की छत्रछाया में हमारे जैसे तमाम कार्यकर्ता भाजपा का झंडा बुलंद करेंगे। इस बार कस्तूरबा नगर के साथ पूरी दिल्ली कमल खिलाने वाली है।
#DelhiElections2025 #KasturbaNagarWithBJP #NeerajBasoya
@BJP4India@BJP4Delhi@narendramodi
हर पार्क, हर मोहल्ला – विकसित और हरित दिल्ली की दिशा में!
आज डी-ब्लॉक पार्क, लाजपत नगर-1 में निगम पार्षद श्री शरद कपूर जी और RWA के सम्मानित साथियों द्वारा निगम पार्षद फंड से निर्मित "गज़ेबो" का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया।इस अवसर पर पवन जी, रोहित तनेजा जी, सोनू, सैंडी और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।#viksitdellhi
माँ भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले,
परमवीर चक्र से सम्मानित वीर अब्दुल हमीद जी को उनके बलिदान दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
उनकी अदम्य वीरता और बलिदान हमेशा हमारे लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा। हम सदा उनके त्याग को याद रखेंगे।
#VeerAbdulHamid