मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में, यमुना जल समझौता एवं रामजल सेतु लिंक परियोजना को लेकर, उच्चस्तरीय बैठक ली। मुख्यमंत्री ने दोनों परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए, अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करते हुए, जनता को लाभान्वित किया जाए। सभी अधिकारी, निर्धारित अंतराल पर मौके पर पहुँचे और धरातल पर हो रही कार्य प्रगति की, निरंतर मॉनिटरिंग करें। परियोजनाओं से संबंधित भूमि अवाप्ति, विद्युत लाइन शिफ्टिंग सहित, सभी संबंधित कार्यों को लेकर, विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और काम में तेजी लाएँ, ताकि प्रदेश जल्द से जल्द, जल आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सके।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान