जो बोला था योगी जी ने ठीक वही तो सिला दिया।
हत्यारे आतंकवादियों को मिट्टी में मिला दिया।
राम,कृष्ण, शंकर की धरती विमला कर दी बाबा ने।
मानसून से पहले यूपी शिमला कर दी बाबा ने।
@myogiadityanath@myogioffice
कल शाम राघवेन्द्र सरकार की जन्मभूमि अयोध्या धाम में कविता सुनाकर धन्य हो गया, लोकप्रिय कथावाचक प्रेमभूषण जी महाराज का भरपूर समर्थन मिला, सन्त प्रवर राजकुमार दास जी ने रामचरितमानस कविता पर अपने स्थान से उठकर माल्यार्पण कर सम्मानित किया⛳️
आज भारत सरकार में केन्द्रीय मन्त्री आदरणीय @girirajsinghbjp जी से उनके आवास पर भेंट हुई, दोनों पैरों की शल्यचिकित्सा की पीड़ा के बाद भी उन्होंने घण्टे भर तक स्नेहिल समय दिया, मेरी कुछ विशेष कवितायें भी सुनीं। सनातन धर्म के लिए लड़ने वाले दादा को राम जी शीघ्र पूर्ण स्वस्थ करें।
भारतीय अण्डर-19 महिला क्रिकेट की टीम को विश्वकप की जीतने की शुभकामनाओं सहित-
देख लो विराट हो गया है देश का ललाट
देके जय मन्त्र भी पुनीत गईं बेटियाँ।
बेटियों के साथ खेल खेलते हैं वे भी देखें
कैसे आज खेल में भी जीत गईं बेटियाँ।
#kamalagney#girls#cricket#under19women
अहोभाग्य! कल कुरुक्षेत्र में सनातन धर्म के सर्वोच्च शिखर जगन्नाथ धाम बिहारी, गोवर्धन पीठ के पूज्यपाद शंकराचार्य गुरुदेव श्री निश्छलानन्द जी महाराज के सम्मुख काव्यपाठ किया, सभी भक्तों का मेरी कविता के साथ-साथ पंक्तियों का जयघोष अब तक कर्ण को आनन्द दे रहा है⛳️
#kamalagney#travel
मध्यप्रदेश के लोकप्रिय चैनल न्यूज वर्ल्ड पर चल रही ‘ रामयात्रा’ शृंखला में प्रभु राम जी के जन्मोत्सव के महत्वपूर्ण एपिसोड में हुआ मेरा शूट, चैनल के स्वामी राम भक्त श्री अश्वनी मिश्रा जी को साधुवाद,साथ ही कार्यक्रम के ऐंकर बड़े भैया सुमित ओरछा जी का बहुत आभार⛳️जय सिया राम।