🔱
आज के दिव्य श्रृंगार दर्शन - सालासर बालाजी🙏🌸
आज 12 अक्टूबर, 2026 सोमवार - आश्विन शुक्ल पक्ष द्वितीया✨ 🌸🙏 के पावन दिन पर Salasar Balaji Mandir, Salasar Dham, Rajasthan से श्री सालासर बालाजी महाराज के दिव्य Daily Shringar Darshan I
बाबा का अलौकिक श्रृंगार, मंदिर में गूंजती जयकारें और भक्तों की अटूट श्रद्धा - यह दृश्य हर भक्त के मन को भक्ति से भर देता है।
✨ सालासर बालाजी महाराज से प्रार्थना है कि आपकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण हों और जल्द ही आपको बाबा के दरबार में दर्शन का पावन बुलाया मिले।
✨ अगर आप भी सच्चे Hanuman Bhakt हैं तो कमेंट में लिखों “जय सालासर बालाजी” 🙏
#salasarbalaji #salasardham #hanumanbhakt #salasarofficial #hanumantemple🙏🏼🕉☺️🌿👌
आज मेरी पूज्य माताजी राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की जयंती पर उनसे मिली एक ऐसी सीख को फिर से स्मरण कर रही हूँ, जो आज भी मेरे विचारों और कार्यशैली का अभिन्न हिस्सा है।
मुझे याद है, हम घंटों की यात्रा करके अपने कार्यकर्ताओं के घरों तक पहुँचते थे। रात के एक बजे भी पहुँचते, तो हमारा स्वागत पूरे उत्साह और आत्मीयता से होता। हम उनके परिवारों, पड़ोसियों और मित्रों से मिलते, उनसे बातचीत करते और विचारधारा, संगठन तथा जनसेवा से जुड़े विषयों पर चर्चा करते। इन मुलाकातों में केवल राजनीतिक संवाद नहीं, बल्कि दिलों का जुड़ाव बनता था।
कार्यकर्ता से हमारा जुड़ाव ही हमारी विचारधारा, रणनीति और संगठन की प्रगति का मूल आधार होना चाहिए। जनसेवा का वास्तविक अर्थ भी इसी आत्मीयता और विश्वास में निहित है।
राजनीति में भीड़ का आकार नहीं, बल्कि रिश्तों की गहराई मायने रखती है। भीड़ जुटाई जा सकती है, लेकिन विश्वास निरंतर सेवा, समर्पण और अपनेपन से ही अर्जित होता है।
कार्यकर्ता संगठन की शक्ति ही नहीं, उसकी आत्मा भी है। अम्मा महाराज से मिली यह सीख सदैव मेरा मार्गदर्शन करती रहेगी कि संगठन की असली मजबूती संख्या में नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के साथ हमारे रिश्तों और जनता के विश्वास में है।
सादर नमन!
#RajmataScindia
आज झालावाड़ के कोलोना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में उपस्थित रही। इस कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। एक मुख-एक रूख और एक सूत्र को ज़ेहन में रख कर ही यह चुनाव लड़ना है।
नगर निकाय चुनावों में भाजपा को मिली जीत के लिए राजस्थान के मतदाताओं का आभार व्यक्त करती हूँ। यह जीत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व व मुख्यमंत्री जी के विकास की जीत है।
राजस्थान में आने वाले पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव में भी भाजपा को बड़ी सफलता मिलेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को सब काम छोड़कर पूरी मेहनत से जुटना होगा।
#BJP4Rajasthan #MeraJhalawar
India need to accelerate the transition by blending #thorium directly into its PHWR fleets rather than waiting for stage 3 of nuclear programme if really want to achieve its 100GW nuclear power by 2047 as we have the largest thorium reserves & little uranium. #EnergyIndependence
झालावाड़ का गौरव, राजस्थान का सम्मान!
शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर पचपहाड़ के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के शिक्षक डॉ. दिव्येंदु सेन जी को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाना पूरे झालावाड़ और राजस्थान के लिए गर्व का विषय है।
डॉ. सेन जी ने शिक्षा को नवाचार और विज्ञान से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को एस्ट्रोनॉमी सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण दिया और उनके साथ मिलकर 12 क्षुद्र ग्रहों की खोज में योगदान दिया। वहीं, ‘ट्री टॉक’ जैसी अभिनव पहल के माध्यम से विद्यालय के 500 पेड़ों पर QR कोड लगाकर पर्यावरण शिक्षा को भी नई दिशा दी।
डॉ. दिव्येंदु सेन जी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। आपकी यह उपलब्धि प्रदेश के शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
#MeraJhalawar
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद जी बैरवा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करती हूं।
@DrPremBairwa
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया जी के जयपुर स्थित निवास पर उनसे रक्षासूत्र बंधवाकर स्नेह प्राप्त किया।
भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशियाँ लेकर आए।
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
@VasundharaBJP
रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पावन पर्व है। इस अवसर पर हर वर्ष की भांति आज भी दादा श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी की स्मृतियां मन को भावुक कर गईं। आपका स्नेह और मार्गदर्शन मेरे जीवन में सदैव जीवंत रहेगा।
#Rakshabandhan
श्री सालासर बालाजी धाम के 272 वें स्थापना दिवस पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस पावन मौके पर कामना करता हूँ कि बालाजी महाराज की कृपा सभी भक्तों पर सदैव बनी रहे।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्व. श्री कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
स्व. कल्याण सिंह जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में अपने सार्वजनिक जीवन में अनेक महत्वपूर्ण कार्यों के माध्यम से राष्ट्र एवं समाज की सेवा की।
उनका दृढ़ व्यक्तित्व, राष्ट्रनिष्ठा और सिद्धांतों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी।
#KalyanSinghji
प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री @ajaeybjp ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर में भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य गणों के साथ आयोजित प्रथम बैठक में कार्यकर्ताओं से परिचय एवं किसान मोर्चा की भूमिका, कार्यों एवं संगठनात्मक विषयों को लेकर संवाद किया।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री @KailashBaytu, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री श्री शैलाराम सारण, किसान मोर्चा प्रभारी श्री @JS_Bishnoi सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं वरिष्ठ जननेता स्वर्गीय श्री मदनलाल सैनी जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।
सादगी, कर्मठता और संगठन के प्रति आपका समर्पण अनुकरणीय था। आपके विचार, संघर्ष और लोकसेवा के आदर्श सदैव सभी को प्रेरित करते रहेंगे।
@BJP4Rajasthan
#MadanLalSaini