भीषण बारिश से कई राज्यों, विशेषकर महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश में, भारी तबाही और अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।
इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूँ।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि संकट की घड़ी में प्रशासन और लोगों की हर संभव सहायता करें। सभी से आग्रह है कि प्रशासन की सलाह का पालन करें और सतर्क रहें। आपके और आपके परिवार की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।
दलित बेटी की हत्या हुई है उसके लिए संवैधानिक तरीके से न्याय माँगना कोई अपराध नहीं है SSP मेरठ द्वारा लाठीचार्ज मारपीट करने का अधिकार संविधान ने नहीं दिया है ! ये बहुत निंदनीय हैं
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संविधान सभा के सदस्य, उप-प्रधानमंत्री, पूर्व रक्षा मंत्री, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं विचारक श्री बाबू जगजीवन राम जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन।
इंडिया गठबंधन के महत्वपूर्ण स्तंभ,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री @yadavakhilesh जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से मंगलकामना है कि आप सदैव स्वस्थ, दीर्घायु रहें।
#AkhileshYadav
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम (@AdvRajendraPal) जी के उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक और क्रांतिकारी धरती पर प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, वंदन और अभिनंदन!
यमुना एक्सप्रेसवे पर उमड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस अपार जनसैलाब और भव्य स्वागत ने यह साफ कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में बदलाव की बयार और तेज होने वाली है।
आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (लखनऊ) में आपकी गरिमामयी उपस्थिति में पदभार ग्रहण का यह कार्यक्रम, राज्य में संगठन को एक नई ऊर्जा, मजबूती और नई दिशा देने की ओर हमारा एक और मजबूत कदम है।
आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस 'सामाजिक न्याय' और 'जन-अधिकारों' की लड़ाई को गांव-गांव, बूथ-बूथ तक लेकर जाएगी।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी, श्री राजेंद्र पाल गौतम #RajendraGautam MLA जी के उत्तर प्रदेश की धरती पर प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, वंदन और अभिनंदन।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी के नेतृत्व में आज मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के दर्शन-पूजन हेतु अयोध्या जाने वाला था।
यह कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार की पुलिस द्वारा मुझे आज लखनऊ स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया गया।
प्रभु श्री राम सबके हैं। उनके दर्शन-पूजन के लिए जाने से रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन और सरकार की दमनकारी मानसिकता को दर्शाता है।
आस्था को रोकने की यह कार्रवाई अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और अस्वीकार्य है।
दलितों, शोषितों , पिछड़ो की हक और न्याय की लड़ाई लड़ने वाले , लाखों करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्रोत ,आखिरी पंक्ति के कार्यकर्ता की आवाज बुलंद करने वाले राष्ट्रीय सचिव , अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी , मेरे नेता बड़े भाई आदरणीय@Narwal_inc जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाए
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) एससी विभाग के माननीय चेयरपर्सन श्री राजेंद्र पाल गौतम जी को उत्तर प्रदेश का एआईसीसी प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
Rajendra Gautam MLA
Rahul Gandhi
कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी (@priyankagandhi) जी आज विभिन्न कार्यक्रमों का उद्घाटन करेंगी और संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगी।
📍 वायनाड, केरल
सामाजिक न्याय, समानता और आरक्षण के महान अग्रदूत राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
वंचितों, पिछड़ों और शोषितों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष हम सभी को सामाजिक न्याय और समानता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर में बंधुआ मज़दूरी का ऐसा दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है जो किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
खबरों के मुताबिक, मज़दूरों को बंधक बनाकर रखा गया था। उन्हें मेहनताना देने की जगह भयानक यातनाएं दी जाती थीं। सूखी रोटी और मवेशियों का चारा खिलाया जाता था। धारदार हथियारों और कोड़े से मारा जाता था। कुत्तों से कटवाया जाता था।
यह सिर्फ़ कुछ व्यक्तियों पर क्रूरता नहीं, बल्कि मानवीय गरिमा पर और हमारे संविधान पर हमला है। मामले में सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए और दोषियों को ऐसी सज़ा मिलनी चाहिए जो नज़ीर बने।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव हिमाचल प्रदेश व् चंडीगढ़ के सहप्रभारी बड़े भाई विदित चौधरी जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनायें ।
@vidit_congress
जन-जन की आवाज़, संविधान के सशक्त प्रहरी, सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे के लिए निरंतर संघर्षरत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री @RahulGandhi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर वीरांगना, अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
#RaniLakshmibai