सीखो तुम बालों को संवारना
किताबों को प्यार देना
और कलम चलाना
तुम सीखो नए नए कौशल
इसलिए नहीं कि कल तुम्हें ब्याह के जाना है
दूर कहीं स्वयं के पहचान से
बल्कि इसलिए कि तुम्हारे पास भी हो आय की एक दुकान
तुम्हारी भी हो एक पहचान
मिल सके तुम्हें भी समाज में सम्मान !!
सीखो तुम गोल रोटी बनाना
मीठी, अदरक वाली चाय बनाना
दाल में तड़का लगाना
तुम सीखो समोसे के साथ चटनी बनाना
इसलिए नहीं कि कल तुम्हें ब्याह के जाना है
दूर कहीं स्वयं के पहचान से
बल्कि इसलिए कि तुम्हारा भी हो एक रेस्टोरेंट
तुम्हारी भी हो एक पहचान
मिल सके तुम्हें भी समाज में सम्मान
🙏
सीखो तुम सुई में धागे पिरोना
कपड़े के दो टुकड़े को जोड़ लेना
शर्ट में दो बटन टाकना
तुम सीखो कैंची चलाना
इसलिए नहीं कि कल तुम्हें ब्याह के जाना है
दूर कहीं स्वयं के पहचान से
बल्कि इसलिए कि तुम्हारा भी हो एक दर्जी की दुकान
तुम्हारी भी हो एक पहचान
मिल सके तुम्हें भी समाज में सम्मान