आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा में समाजवादी पार्टी संसदीय दल के नेता एवं अपने नेता आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस शुभ अवसर पर उन्हें 'चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर जी' की प्रतिमा भेंट कर सम्मान व्यक्त किया तथा PDA (पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक) समाज के अधिकार, सम्मान, भागीदारी और सामाजिक न्याय की लड़ाई को और अधिक मजबूती, एकजुटता एवं प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
@samajwadiparty@yadavakhilesh
बलिया की रसड़ा विधानसभा से बसपा के वरिष्ठ विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिजनों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
@umashankarsingh
अत्यंत दुःखद!
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं आज़मगढ़ की निज़ामाबाद विधानसभा से लोकप्रिय विधायक जनाब आलम बदी साहब के इंतकाल का अत्यंत दुःखद है।
शोकाकुल परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
🙏🏻 🌸विनम्र एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।🌸 🙏🏻
भाजपा की ‘धर्म’ और ‘धन’ दोनों राजनीति का अंत हो गया है।
दुनिया भर में कच्चे तेल के दाम गिरने से पेट्रोल-डीज़ल के दामों में भारी कमी आई है और दूसरे देशों की पब्लिक को तेल के घटे दामों के रूप में लाभ मिला है लेकिन इसके विपरीत भारत में भाजपा सरकार दाम नहीं घटा रही है, कंपनियों को लगातार फ़ायदा पहुँचाने में लगी है। भाजपा सरकार कंपनियों की सगी है जनता की नहीं।
भारत में तेल या किसी भी चीज़ के दाम का अपना अनोखा ‘भ्रष्ट अर्थशास्त्र’ है जो माँग-आपूर्ति से नहीं बल्कि भाजपाई कमीशनख़ोरी से चलता है, जो कंपनियों के मुनाफ़े से जुड़ा है। सामान्य शब्दों में कहें तो कंपनियों का प्रॉफिट-लाभ जितनी ज़्यादा होगा, भाजपा को कमीशन भी उतना ज़्यादा मिलेगा। इसीलिए हमारे यहाँ हर चीज़ के दाम बढ़ने या कुल मिलाकर कहें कि महंगाई बढ़ने का कारण भाजपा की कमीशनख़ोरी है, जिसका ख़ामियाज़ा आम जनता को महंगे तेल, परिवहन, यातायात, खाद्य पदार्थ व अन्य सभी सामान ख़रीद कर भुगतना पड़ रहा है।
भाजपा के जिन अनभिज्ञ, भोले-भाले समर्थकों को लगता था कि भाजपा ऐसा निकृष्ट कार्य नहीं कर सकती है, मंदिर-चोरी के बाद उनको भी समझ आ गया है कि भाजपाइयों के लिए ‘धन’ ही ‘धर्म’ है। अब तो भाजपा और उनके संगी-साथियों को देखकर लोग दरवाज़ा बंद कर ले रहे हैं।
भाजपा की धर्म की राजनीति का अंत हो गया है, इसीलिए वो अब केवल ‘धन’ की राजनीति करेगी, इससे भ्रष्टाचार भी बेतहाशा बढ़ेगा और महंगाई भी क्योंकि भाजपा के जिन करोड़ों वोटों में कमी आई है, उन वोटों की कमी को भाजपा पैसे से ख़रीद कर पूरा करना चाहेगी लेकिन धर्म के नाम पर की गई चोरी के पैसों को कोई नहीं लेना चाहेगा। यही ‘अधर्मी भाजपा’ की सबसे बड़ी चिंता है। भारत की धर्मभीरू जनता पाप के पैसों की हिस्सेदार नहीं बनेगी।
‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी के खुलने की वजह से भाजपा की ‘धर्म’ और ‘धन’ दोनों राजनीति का अंत हो गया है। भाजपा अब कहीं की नहीं रही।
जो भाजपा का साथी, वो रामघाती!
फूलपुर-पवई विधानसभा के यशस्वी एवं लोकप्रिय विधायक आदरणीय श्री रमाकांत यादव (चाचा) जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं निरंतर जनसेवा का सामर्थ्य प्रदान करें। आप सदैव स्वस्थ, ऊर्जावान एवं यशस्वी रहें।
@ramakantyadav
PDA जननायक, हम सभी के प्रेरणास्रोत, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा में समाजवादी पार्टी संसदीय दल के नेता आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी एवं मंगलमय जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें तथा आप सदैव ऊर्जा, समर्पण और जनसेवा के भाव के साथ प्रदेश एवं देश की जनता का मार्गदर्शन करते हुए सतत सक्रिय नेतृत्व प्रदान करते रहें।
जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!
@yadavakhilesh
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं राज्यसभा सांसद प्रोफ़ेसर रामगोपाल यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।
@samajwadiparty
'यौम-ए-आशूरा' के पावन अवसर पर हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) एवं कर्बला के समस्त शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि। 🌸🙏🏻
उनका त्याग, सत्य, न्याय और इंसानियत के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव मानवता को साहस, धैर्य और धर्मनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा।
आज सुल्तानपुर, (मोहम्मदाबाद गोहना), मऊ में जिला पंचायत सदस्य श्री संतोष कुमार राजभर जी के यहाँ आशीर्वाद एवं प्रीतिभोज के शुभ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
नवदंपति को शुभाशीष!
आज अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा फरिहा में मोहम्मद इसराइल जी के बड़े पुत्र स्व० हाफ़िज़ अब्दुल्ला जी के आकस्मिक निधन पर उनके अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की तथा अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। 🙏🏻🕊️
आज अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा जहानियाँपुर निवासी स्वर्गीय रामश्री यादव जी के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
ट्रेन दुर्घटना में उनके असामयिक निधन पर आज उनके आवास पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की तथा अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। 🙏💐