अयोध्या महानगर की तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को सुबह 8 बजे से आरम्भ होकर रिकाबगंज चौराहा होते हुए चौक स्थित शहीद स्मृतिका स्थल पर पहुंचेगी। आप सादर आमंत्रित हैं।
🇮🇳 हर घर तिरंगा
आज लखनऊ में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “राष्ट्र प्रथम” के मूलमंत्र से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
इस विशाल तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं एवं मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर राष्ट्रभक्ति के संकल्प को और मजबूत किया।
तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारे गौरव, स्वाभिमान, एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा हम सभी के भीतर देश के प्रति समर्पण, सेवा और राष्ट्र प्रथम की भावना को और प्रबल करती है।
आइए, हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से अपने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और अपने राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी के भाव को और मजबूत करें।
इस अवसर पर प्रदेश यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी , माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी, माननीय उपमुख्यमंत्री माननीय श्री केशव प्रसाद मौर्य जी, माननीय श्री बृजेश पाठक जी एवं अन्य वरिष्ठ मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित रहे I
तिरंगा हमारी शान है,
#Tiranga #तिरंगा_यात्रा #HarGharTiranga #NarendraModi #BJPUttarPradesh
कविगुरु गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
गुरुदेव टैगोर जी ने अपनी लेखनी से भारत की आत्मा को स्वर दिया और स्वतंत्रता आंदोलन में नई चेतना का संचार किया। उनकी अमर कृति 'जन गण मन' राष्ट्र की एकात्म चेतना और आत्मगौरव का प्रतीक है।
विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना कर कविगुरु ने भारतीय संस्कृति, दर्शन और शिक्षा के वैभव को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित किया। उनका साहित्य आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत है।
কবিগুরু রবীন্দ্রনাথ ঠাকুরের প্রয়াণ দিবসে তাঁকে জানাই কোটি কোটি প্রণাম।
নিজের অনন্য সাহিত্যসৃষ্টির মাধ্যমে কবিগুরু রবীন্দ্রনাথ ঠাকুর ভারতবর্ষের আত্মাকে কণ্ঠস্বর দিয়েছেন এবং স্বাধীনতা আন্দোলনে নতুন চেতনার সঞ্চার করেছেন। তাঁর অমর সৃষ্টি 'জন গণ মন' আমাদের জাতীয় ঐক্য, আত্মমর্যাদা ও দেশপ্রেমের চিরন্তন প্রতীক।
বিশ্বভারতী বিশ্ববিদ্যালয় প্রতিষ্ঠার মাধ্যমে তিনি ভারতীয় সংস্কৃতি, দর্শন ও শিক্ষার গৌরবকে বিশ্বদরবারে প্রতিষ্ঠিত করেছেন। তাঁর সাহিত্য, দর্শন ও চিন্তাধারা আজও কোটি কোটি ভারতবাসীর কাছে অনুপ্রেরণার এক অক্ষয় উৎস।
जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, राम नाम लेने पर लाठियां बरसाईं और मंदिर निर्माण रोकने के लिए वकीलों की पूरी फौज खड़ी कर दी… आज वही लोग राम मंदिर के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।
-मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath
सनातन को बदनाम करने की पटकथा भी खुद लिखी, मंच भी खुद तैयार किया, और जब देशभर में विरोध हुआ तो पप्पू यादव को ढाल बना लिया।
यही समाजवादी पार्टी का असली चरित्र है
जनता सब देख रही है। सनातन के अपमान का हिसाब 2027 में जनता अपने वोट से देगी।
संत श्री रविदास जी का सम्मान, सामाजिक समरसता का संकल्प...
भाजपा के लिए संत रविदास जी के विचार और उनका सम्मान केवल शब्द नहीं, बल्कि समाज के व्यापक हित में आगे बढ़ाने का संकल्प है।
लोकतंत्र का सर्वोच्च मंदिर कहे जाने वाले संसद के परिसर में आज विपक्ष ने राजनीति का जो निम्न स्तर दिखाया है, उसने देश को शर्मसार कर दिया है।
यह सिर्फ एक राजनीतिक विरोध नहीं बल्कि हमारी सदियों पुरानी सनातन परंपराओं, पूज्य संतों और करोड़ों रामभक्तों की आस्था का शर्मनाक अपमान है।
आज पावन श्रावण मास के प्रथम दिवस पर धर्म की नगरी काशी में प्रभु श्री काशी विश्वनाथ जी के प्रथम दर्शन एवं पूजन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। बाबा विश्वनाथ के श्रीचरणों में नमन कर समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र की निरंतर उन्नति की प्रार्थना किया।
देवों के देव महादेव की असीम कृपा हम सभी पर बनी रहे तथा हमारा भारत सदैव धर्म, संस्कृति, शांति और वैभव के पथ पर अग्रसर रहे।
आप सभी को पवित्र श्रावण (सावन) मास की हार्दिक शुभकामनाएँ।
हर-हर महादेव! 🚩
ॐ नमः शिवाय।
#Varanasi #NarendraModi #Kashi #BJP