@cmohry@NayabSainiBJP@Districtnuh
आदरणीय मुख्यमंत्री जी
फिरोजपुर झिरका में ट्रिपल इंजन की सरकार होते हुए भी जनता का आक्रोश दिन प्रतिदिन नगरपालिका की तरफ बढ़ता जा रहा है। झिरका नगरपालिका प्रशासन में भ्रष्टाचार चरमसीमा पर है। प्रॉपर्टी आईडीबनाने में लाखों रुपए रिश्वत लेते है, सीमेंट कंक्रीट की सड़क बनाते समय टेंडर के अनुरूप काम नहीं करते है, नालों की सफाई कागजों में ज़्यादा होती है, असलियत नालें ख़ुद बया करते है, गली मोहल्लों में सड़को की हालत काफ़ी ख़राब है। कुल मिला कर सफ़ाई की व्यवस्था चरमराई हुई है।
आदरणीय मुखमंत्री जी मैं आप के पास (12.11.26) की कुछ फोटो भेज रहा हूँ, यह वार्ड नंबर 3, सैनी मोहल्ले की है जो की सिटी पुलिस स्टेशन के सामने वाला मोहल्ला है। इस वार्ड से पार्षद श्रीमती ज्योति सैनी जी daughter-in-law श्री दीन दयाल सैनी जी है।
कल शाम को नगरपालिका के ME श्री सरफराज जी एवम JE श्री संजीव जी ने बिना लोगो को लिखित अधिसूचना जारी किये, लोगो के स्टेप्स/चबूतरे तोड़ दिये। जैसा की फोटो में देखा जा सकता है। इस से सैनी मोहल्ले के लोगो में काफ़ी आक्रोश था। इस सैनी मोहल्ले में ना के बराबर ट्रैफिक होता है, क्यो की यह गली काफ़ी छोटी है। ज्यादातर गरीब परिवार यहा रहते है। इन स्टेप्स/चबूतरे के नीचे नाली की सफाई भी आसानी से की जा सकती थी, लेकिन बिना किसी को नोटिस दिए, घर के आगे JCB चला कर गरीब लोगो को परेशान किया गया है।
समाज के लोगो में आक्रोश इस लिए भी ज़्यादा है क्यो की नगरपालिका के प्रशासन को नालों से अवैध कब्जों को हटाना चाहिए, ना की छोटी नाली पर बने स्टेप्स को तोड़ा जाए। नगरपालिका प्रशासन पूंजीपतियों द्वारा नालों के ऊपर अतिक्रमण/अवैध कब्जों को हटाने में कोई रुचि नही दिखाता जब की चंडीगढ़ से हरियाणा सरकार द्वारा इन के पास नालों से अतिक्रमण हटाने के आदेश भी आए हुए है। यहाँ पर दोहरा मापदंड चला कर सरकार को गुमराह करने की कोशिश की जाती रही हैं।
आदरणीय मुख्यमंत्री जी, आप से समाज के लोगों ने प्रार्थना की है की आप सैनी मोहल्ले (Near City Police Station)में प्रशासन चंडीगढ़ से एक टीम भेजे जो यह पता करे की लोगो को तोड़ने से पहले क्या लिखित अधिसूचना जारी की गई थी या नही।
दूसरा, नगरपालिका के रिकॉर्ड में नाले कितने फुट चौड़े है। क्या नगरपालिका प्रशासन ने इन नालों की नपाई करा कर उन पर हो रहे अवैध कब्जों को सरकारी आदेश होने के बावजूद हटाने की कोशिश की।
समाज के लोगों को ऐसा लगता है कि झिरका की नगरपालिका सरकारी आदेशों की अवहेलना कर रही हैं। जहाँ आदेश है वहाँ पर कार्यवाही नहीं करते और गरीब लोगो को बिना लिखित अधिसूचना के परेशान किया जा रहा हैं।
आप से अनुरोध है कृपया इस मामले में संज्ञान लें और नगरपालिका प्रशासन पर उचित कार्यवाही करें।
भवदीय
रमेश कामरा
पूर्व अधिकारी, विदेश मंत्रालय
निवासी: वार्ड 10, फिरोजपुर झिरका
फ़ोन: 9999400392
Email: [email protected]
@cmohry@NayabSainiBJP@Districtnuh
आदरणीय मुख्यमंत्री जी, मैं, रमेश कामरा, विदेश मंत्रालय से रिटायर्ड ऑफिसर हूँ और आप से बहुत उम्मीद के साथ एक बार फिर से गुहार लगा रहा हूँ। इस से पहले भी मैंने फिरोजपुर झिरका में नालों की सफ़ाई के बारे में 1.10.26 और 4.10.26 में लिख चुका हूँ। एक बार फिर से आप को फोटो और वीडियो भेज रहा हूँ। मैं एक जिम्मेदार नागरिक हूँ और दिल से सरकार का सम्मान करता हूँ, और सरकार से यह अपेक्षा रखता हूँ की सरकार सफ़ाई, स्वच्छता और सुंदरता पर ध्यान दे । शहर अगर साफ़, सुथरा और स्वच्छ होगा तो जनता भी स्वस्थ होगी।
दूसरा महत्वपूर्ण विषय—फिरोजपुर झिरका की सर्विस रोड जो अंबेडकर चौक/बस स्टैंड से दिल्ली और अलवर की ओर जाने वाली दोनों तरफ की सर्विस लाइनों, लगभग 3 किलोमीटर ( each side) की हालत बेहद खराब है। सर्विस लाइन के साथ बने नालें की हालत आप फोटो और वीडियो में देख सकता है।
इस नाले और सर्विस लाइन पर अंबेडकर चौक/बस स्टैंड, दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ITI, सेशन कोर्ट, रेस्ट हाउस, सदर थाना, सद्भावना मंडप, जल बोर्ड, वन विभाग, BSNL कार्यालय, अनाज मंडी, सब्जी मंडी, कई निजी अस्पताल और सैकड़ों दुकानें बनी हुई हैं।
सड़क से उड़ती धूल और गंदगी से ना केवल जनता, दुकानदारों व अस्पतालों को परेशानी हो रही है बल्कि सभी कर्मचारी भी परेशान हैं।
आदरणीय मुख्यमंत्री जी झिरका में ट्रिपल इंजन की सरकार होते हुए भी, आदरणीय प्रधानमंत्री जी स्वच्छता अभियान का सपना पूरा करने में असमर्थ है। आप कृपया PWD व नगरपालिका को निर्देश देकर सर्विस रोड को सीमेंट-कंक्रीट से बनवाने और नालों की सफाई कराने की कृपा करें और आदरणीय प्रधानमंत्री जी के स्वच्छता अभियान में सहयोग करें ।
भवदीय
रमेश कामरा
पूर्व अधिकारी, विदेश मंत्रालय
निवासी वार्ड 10, फिरोजपुर झिरका
स्वच्छ फिरोजपुर झिरका हमारा अधिकार है। 🙏
#FirozpurJhirka #Nuh #Haryana #SwachhBharat #GauSeva

@gupta_rekha@CMODelhi
आदरणीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी,
दिल्ली सरकार, नई दिल्ली।
विषय: द्वारका सेक्टर-5 में BGS International Public School के साइड गेट से जुड़ी लगभग आधा किलोमीटर सड़क एवं फुटपाथ की दयनीय स्थिति के संबंध में।
मैं, रमेश कामरा, विदेश मंत्रालय का पूर्व अधिकारी एवं द्वारका सेक्टर-5 का निवासी हूँ। आपका ध्यान क्षेत्र की एक गंभीर नागरिक समस्या की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ।
BGS International Public School, सेक्टर-5, द्वारका के साइड गेट से जुड़ी लगभग आधा किलोमीटर सड़क की हालत अत्यंत दयनीय है। सड़क इतनी जर्जर है कि उसे सड़क कहना भी मुश्किल है। जगह-जगह मिट्टी, गड्ढे, मलबा और कूड़ा-कचरा फैला हुआ है। इस मार्ग से स्कूल की बसें नियमित रूप से आती-जाती हैं।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस सड़क पर वाहनों के आवागमन से भारी मात्रा में धूल उड़ती है। मुझे समझ नहीं आता कि इस प्रदूषित वातावरण का आसपास के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और उनके स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ रहा होगा।
इस सड़क से केवल BGS International Public School ही नहीं, बल्कि निम्नलिखित संस्थान भी प्रभावित हो रहे हैं:
BGS International Public School
Great Mission Public School
Sneh Kunj – Home for Spastics
Power Grid Corporation of India Ltd.
Navin Apartments एवं आसपास की आवासीय कॉलोनियाँ।
माननीय मुख्यमंत्री जी, मेरा आपसे विनम्र अनुरोध है कि:
संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए जाएँ।
लगभग आधा किलोमीटर सड़क का स्थायी रूप से पुनर्निर्माण कराया जाए।
सड़क के दोनों ओर फुटपाथ का निर्माण कराया जाए।
सड़क किनारे फैले कूड़े-कचरे एवं मलबे को तत्काल हटवाया जाए।
सड़क निर्माण होने तक धूल-मिट्टी से राहत के लिए आवश्यक अस्थायी व्यवस्था की जाए।
माननीय मुख्यमंत्री जी, यह केवल आधा किलोमीटर सड़क का मामला है, लेकिन इससे हजारों स्कूली बच्चों, दिव्यांग बच्चों, कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
मैं इस पत्र के साथ सड़क की वास्तविक स्थिति दर्शाने वाला एक वीडियो एवं कुछ फोटो भी संलग्न कर रहा हूँ, ताकि समस्या की गंभीरता का स्वयं अवलोकन किया जा सके।
आशा है कि आप इस समस्या पर व्यक्तिगत ध्यान देते हुए संबंधित विभाग को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देंगे।
सादर,
रमेश कामरा
पूर्व अधिकारी, विदेश मंत्रालय
निवासी: द्वारका सेक्टर-5, नई दिल्ली
@cmohry@NayabSainiBJP
आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी,
हरियाणा सरकार, चंडीगढ़।
विषय: श्रीमती मोनिका, JBT अध्यापिका, GMSPS, फरीदाबाद को चिकित्सा एवं पारिवारिक परिस्थितियों के आधार पर अवैतनिक अवकाश (Leave Without Pay) प्रदान करने के संबंध में।
मैं, रमेश कामरा, विदेश मंत्रालय, भारत सरकार का सेवानिवृत्त अधिकारी हूँ। आपका ध्यान श्रीमती मोनिका, JBT अध्यापिका, GMSPS, फरीदाबाद के एक गंभीर एवं मानवीय मामले की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ।
उनके पति श्री लोकेश कुमार मेरे साथ Consulate General of India, Kandhar ( कंधार-अफगानिस्तान) में कार्य कर चुके हैं तथा वर्तमान में भारतीय उच्चायोग, लंदन में अटैची के पद पर कार्यरत हैं।
दुर्भाग्यवश, श्रीमती मोनिका कैंसर से पीड़ित हैं और उनका उपचार चल रहा है। उनके पति ने पत्नी एवं बच्चे को अपने साथ लंदन ले जाने के लिए आवश्यक NOC सहित अवैतनिक अवकाश का आवेदन DEEO, फरीदाबाद के माध्यम से निदेशक, मौलिक शिक्षा विभाग, हरियाणा को भेजा है।
विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की विदेशों में नियुक्ति के दौरान सामान्यतः उनके परिवार भी साथ रहते हैं। हरियाणा सरकार सहित विभिन्न राज्य सरकारों के कर्मचारियों के जीवनसाथियों को भी ऐसी परिस्थितियों में नियमानुसार अवैतनिक अवकाश प्रदान किए जाने के उदाहरण हैं।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि श्रीमती मोनिका की गंभीर बीमारी एवं पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए मानवीय आधार पर हस्तक्षेप करें तथा निदेशक, मौलिक शिक्षा विभाग, हरियाणा को उनके अवैतनिक अवकाश के आवेदन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश दें।
आपकी कृपा से इस कठिन समय में एक पीड़ित परिवार को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।
सादर धन्यवाद।
भवदीय,
रमेश कामरा
सेवानिवृत्त अधिकारी
विदेश मंत्रालय, भारत सरकार
@CMODelhi
आदरणीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी,
दिल्ली सरकार, नई दिल्ली।
विषय: द्वारका सेक्टर-5 में BGS International Public School के साइड गेट से जुड़ी लगभग आधा किलोमीटर सड़क एवं फुटपाथ की दयनीय स्थिति के संबंध में।
मैं, रमेश कामरा, विदेश मंत्रालय का पूर्व अधिकारी एवं द्वारका सेक्टर-5 का निवासी हूँ। आपका ध्यान क्षेत्र की एक गंभीर नागरिक समस्या की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ।
BGS International Public School, सेक्टर-5, द्वारका के साइड गेट से जुड़ी लगभग आधा किलोमीटर सड़क की हालत अत्यंत दयनीय है। सड़क इतनी जर्जर है कि उसे सड़क कहना भी मुश्किल है। जगह-जगह मिट्टी, गड्ढे, मलबा और कूड़ा-कचरा फैला हुआ है। इस मार्ग से स्कूल की बसें नियमित रूप से आती-जाती हैं।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस सड़क पर वाहनों के आवागमन से भारी मात्रा में धूल उड़ती है। मुझे समझ नहीं आता कि इस प्रदूषित वातावरण का आसपास के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और उनके स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ रहा होगा।
इस सड़क से केवल BGS International Public School ही नहीं, बल्कि निम्नलिखित संस्थान भी प्रभावित हो रहे हैं:
BGS International Public School
Great Mission Public School
Sneh Kunj – Home for Spastics
Power Grid Corporation of India Ltd.
Navin Apartments एवं आसपास की आवासीय कॉलोनियाँ।
माननीय मुख्यमंत्री जी, मेरा आपसे विनम्र अनुरोध है कि:
संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए जाएँ।
लगभग आधा किलोमीटर सड़क का स्थायी रूप से पुनर्निर्माण कराया जाए।
सड़क के दोनों ओर फुटपाथ का निर्माण कराया जाए।
सड़क किनारे फैले कूड़े-कचरे एवं मलबे को तत्काल हटवाया जाए।
सड़क निर्माण होने तक धूल-मिट्टी से राहत के लिए आवश्यक अस्थायी व्यवस्था की जाए।
माननीय मुख्यमंत्री जी, यह केवल आधा किलोमीटर सड़क का मामला है, लेकिन इससे हजारों स्कूली बच्चों, दिव्यांग बच्चों, कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
मैं इस पत्र के साथ सड़क की वास्तविक स्थिति दर्शाने वाला एक वीडियो एवं कुछ फोटो भी संलग्न कर रहा हूँ, ताकि समस्या की गंभीरता का स्वयं अवलोकन किया जा सके।
आशा है कि आप इस समस्या पर व्यक्तिगत ध्यान देते हुए संबंधित विभाग को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देंगे।
सादर,
रमेश कामरा
पूर्व अधिकारी, विदेश मंत्रालय
निवासी: द्वारका सेक्टर-5, नई दिल्ली
@Districtnuh@PMOIndia@cmohry@RaoNarbir
श्रीमान जिला उपायुक्त (DC) महोदय,
जिला नूंह (मेवात), हरियाणा सरकार।
विषय: अरावली पहाड़ियों (फ़िरोज़पुर झिरका तहसील) में वर्षा जल संचयन (Rainwater Harvesting) हेतु कृत्रिम झील के निर्माण एवं इको-टूरिज्म (Eco-Tourism) केंद्र के विकास के संबंध में प्रस्ताव।
महोदय,
सविनय निवेदन यह है कि मैं इस पत्र के माध्यम से आपका ध्यान हमारे क्षेत्र नूंह (मेवात) के फ़िरोज़पुर झिरका तहसील के अंतर्गत अरावली की पहाड़ियों में जल संरक्षण और पर्यटन विकास की एक अत्यंत महत्वपूर्ण संभावना की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ। यह स्थान देश की राजधानी दिल्ली से मात्र 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
वर्तमान में, मानसून के दौरान अरावली की इन पहाड़ियों से भारी मात्रा में शुद्ध वर्षा जल बहकर आता है। उचित जल संचयन (Rainwater Harvesting) व्यवस्था न होने के कारण यह अमूल्य पानी बेकार बह जाता है, जिससे न केवल जल की बर्बादी होती है बल्कि निचले इलाकों में जल-भराव की स्थिति भी उत्पन्न होती है।
इस समस्या के स्थायी समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए मेरा एक विज़न व प्रस्ताव इस प्रकार है:
1जल संरक्षण हेतु कृत्रिम झील का निर्माण: फ़िरोज़पुर झिरका के अंतर्गत अरावली की दो पहाड़ियों के बीच एक प्राकृतिक घाटी (Valley) मौजूद है, जिसके बीच से वर्तमान में सड़क गुजरती है और साथ ही वन विभाग (Forest Department) की खाली भूमि उपलब्ध है। यदि तकनीकी विशेषज्ञों की देखरेख में इन दो पहाड़ियों के बीच एक मजबूत सुरक्षा दीवार (Earthen Dam/Embankment) या चेक डैम का निर्माण किया जाए, तो पहाड़ियों से बहकर आने वाले लाखों गैलन पानी को रोककर एक विशाल कृत्रिम झील (Artificial Lake) का रूप दिया जा सकता है।
2भूजल स्तर (Groundwater Level) में सुधार: इस झील के निर्माण से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वाटर रीचार्जिंग (Water Recharging) होगी, जिससे फ़िरोज़पुर झिरका और आसपास के दर्जनों गांवों का गिरता हुआ भूजल स्तर सुधरेगा और किसानों व आम जनता के लिए पानी की किल्लत दूर होगी।
3इको-टूरिज्म (Eco-Tourism) हब के रूप में विकास: दिल्ली-NCR के नजदीक होने के कारण, इस सुंदर पहाड़ी परिवेश के बीच विकसित होने वाली यह झील एक बेहतरीन वीकेंड टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन सकती है। झील के चारों ओर वॉकवे, हरित पट्टी (Green Belt), लाइटिंग और बोटिंग जैसी सुविधाएं विकसित करके इसे एक आधुनिक पर्यटन केंद्र का रूप दिया जा सकता है। इससे मेवात क्षेत्र की एक सकारात्मक छवि राष्ट्रीय स्तर पर उभरेगी।
4. Religious Tourism
इस प्रस्तावित स्थल के अत्यंत समीप अरावली की गोद में महाभारत कालीन ऐतिहासिक 'श्री झिरकेश्वर महादेव मंदिर' (झीर मंदिर) स्थित है, जहाँ पांडवों ने अपने अज्ञातवास के दौरान तपस्या की थी। वर्षभर और विशेषकर सावन मास व शिवरात्रि में यहाँ देश के कोने-केने से लाखों श्रद्धालु दर्शन हेतु आते हैं।इस मंदिर के समीप एक सुंदर कृत्रिम झील का निर्माण होने से यह पूरा क्षेत्र एक भव्य 'धार्मिक एवं इको-टूरिज्म कॉरिडोर' के रूप में विकसित हो जाएगा।
चूंकि यह प्रस्तावित भूमि वन विभाग के अंतर्गत आती है, अतः इस पर उचित (Technical Feasibility Study) एवं वन संरक्षण अधिनियम (Forest Conservation Act) के तहत आवश्यक स्वीकृतियों की प्रक्रिया सरकारी स्तर पर ही संभव है।
अतः आपसे विनम्र प्रार्थना है कि:
•सिंचाई विभाग, वन विभाग और जल संसाधन प्राधिकरण (HWRA) के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम गठित कर इस स्थान का भौतिक निरीक्षण (Site Inspection) करवाया जाए।
•इस दूरदर्शी परियोजना के लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (Detailed Project Report - DPR) तैयार करने के आदेश जारी किए जाएं ताकि इस 'ड्रीम प्रोजेक्ट' को अमलीजामा पहनाया जा सके।
मैं इस पत्र के साथ वर्तमान स्थिति (वर्षा जल का बहाव और वन विभाग की खाली भूमि) तथा परियोजना के बाद के एक संभावित दृश्य (Concept Visual) की तस्वीरें भी संलग्न कर रहा हूँ, जो इस विज़न को स्पष्ट रूप से दर्शाती हैं।
मेवात के सुनहरे भविष्य, जल सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के हित में आपके सकारात्मक सहयोग की पूरी आकांक्षा है।
धन्यवाद।
भवदीय
रमेश कामरा
पूर्व अधिकारी, विदेश मंत्रालय
निवासी: वार्ड 10, फिरोजपुर झिरका, ज़िला नूह
मोबाइल नंबर: 9999400392
Email: [email protected]
संलग्नक (Attachments):
1तस्वीर 1: अरावली पहाड़ियों से बहते हुए वर्षा जल की वर्तमान स्थिति।
2तस्वीर 2: दो पहाड़ियों के बीच वन विभाग की खाली भूमि और सड़क का वर्तमान दृश्य।
3तस्वीर 3: कृत्रिम झील और पर्यटन केंद्र के रूप में संभावित विज़न का एआई-जनरेटेड प्रारूप (Dream Project Design)।
@cmohry@NayabSainiBJP@Districtnuh
सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी,
हरियाणा सरकार, चंडीगढ़।
प्रतिलिपि:
श्रीमान उपायुक्त महोदय, जिला नूँह (मेवात), हरियाणा।
विषय: फिरोजपुर झिरका में अरावली पहाड़ियों के वर्षा जल के संचयन हेतु कृत्रिम झील (अमृत सरोवर) विकसित करने तथा भूजल संरक्षण एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के संबंध में।
आदरणीय महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं फिरोजपुर झिरका का निवासी हूँ और अपने ऐतिहासिक शहर के पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन तथा पर्यटन विकास से जुड़े एक महत्वपूर्ण जनहित के प्रस्ताव की ओर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूँ और इस के बारे में पहले भी लिख चुका हूँ ।
फिरोजपुर झिरका अरावली की सुंदर पहाड़ियों के बीच बसा एक ऐतिहासिक शहर है। यहाँ स्थित प्राचीन झिरकेश्वर महादेव मंदिर के आसपास प्राकृतिक जलधाराएँ दिखाई देती हैं। मानसून के दौरान पहाड़ियों से बड़ी मात्रा में वर्षा जल नीचे बहता है। उचित जल संचयन व्यवस्था के अभाव में इस बहुमूल्य जल का पर्याप्त उपयोग नहीं हो पाता।
प्रस्तावित परियोजना
धोबी घाट से मुक्ति धाम/गोशाला तक अरावली की तलहटी में उपलब्ध उपयुक्त भूमि एवं प्राकृतिक जल प्रवाह का सर्वेक्षण कर एक सुंदर कृत्रिम झील अथवा वर्षा जल संग्रहण जलाशय विकसित करने की संभावनाओं पर विचार किया जाए। इस परियोजना को जल शक्ति अभियान अथवा अमृत सरोवर जैसी उपयुक्त सरकारी योजनाओं के अंतर्गत शामिल करने की संभावना भी जाँची जा सकती है।
परियोजना के प्रमुख लाभ
1. भूजल स्तर में सुधार: वर्षा जल का संचयन एवं उपयुक्त स्थानों पर भूजल पुनर्भरण होने से क्षेत्र की दीर्घकालीन जल उपलब्धता में सुधार करने में मदद मिल सकती है।
2. पर्यटन एवं स्थानीय रोजगार: झिरकेश्वर महादेव मंदिर के निकट पहाड़ियों की प्राकृतिक सुंदरता के बीच झील विकसित होने से धार्मिक पर्यटन और पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा हो सकते हैं।
3. पर्यावरण एवं जैव-विविधता: स्थानीय प्रजातियों के पौधों, हरित क्षेत्र तथा पक्षियों के अनुकूल आवास विकसित करने से क्षेत्र के पर्यावरण संरक्षण में योगदान मिल सकता है।
4. वर्षा जल का बेहतर उपयोग: पहाड़ियों से आने वाले पानी को वैज्ञानिक तरीके से एकत्रित करके जल के अनियंत्रित बहाव को कम करने तथा उपलब्ध जल संसाधनों का बेहतर उपयोग करने की संभावना विकसित की जा सकती है।
क्रियान्वयन हेतु सुझाव
संबंधित विभागों द्वारा पहाड़ियों के जलग्रहण क्षेत्र (Catchment Area) और प्राकृतिक जल प्रवाह का सर्वेक्षण कराया जाए।
झील के लिए उपयुक्त स्थल, भूमि की उपलब्धता, जल संग्रहण क्षमता तथा भूजल पुनर्भरण की संभावनाओं का तकनीकी अध्ययन किया जाए।
मिट्टी एवं गाद के जमाव को नियंत्रित करने के लिए सिल्ट ट्रैप और आवश्यकतानुसार छोटे चेक डैम की संभावनाओं का आकलन किया जाए।
झील के आसपास स्थानीय पौधों की हरित पट्टी, पैदल पथ तथा सीमित पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन सुविधाओं की योजना बनाई जाए।
परियोजना की लागत, पर्यावरणीय प्रभाव, आवश्यक अनुमतियों और वित्तपोषण के स्रोतों सहित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाए।
माननीय मुख्यमंत्री जी,
आपसे विनम्र अनुरोध है कि फिरोजपुर झिरका के दीर्घकालीन जल संरक्षण, पर्यावरण सुधार और पर्यटन विकास को ध्यान में रखते हुए सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, जिला प्रशासन नूँह तथा संबंधित विभागों को इस प्रस्ताव का प्रारंभिक सर्वेक्षण कराने और व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश देने की कृपा करें।
यह पहल सफल होने पर फिरोजपुर झिरका के लिए जल संरक्षण और पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन का एक महत्वपूर्ण उदाहरण बन सकती है।
फिरोजपुर झिरका की जागरूक जनता इस जनहितकारी पहल में प्रशासन को पूर्ण सामाजिक सहयोग देने के लिए सदैव तत्पर है।
सधन्यवाद।
भवदीय,
रमेश कामरा
पूर्व अधिकारी, विदेश मंत्रालय, भारत सरकार
निवासी: वार्ड नं. 10, फिरोजपुर झिरका
जिला नूँह (मेवात), हरियाणा
मोबाइल: 9999400392
ईमेल: [email protected]
@PMOIndia@cmohry@NayabSainiBJP
आदरणीय प्रधानमंत्री जी,
सादर नमस्कार।
मैं आपका ध्यान हरियाणा के उन गेस्ट टीचर्स की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ, जो पिछले लगभग 20 वर्षों से प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। इन शिक्षकों की संख्या उपलब्ध विवरण के अनुसार लगभग 10,757 बताई जाती है। इनका योगदान प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के निर्माण में रहा है।
इस के साथ-साथ शिक्षकों से नाना प्रकार की सेवा में सहयोग करने को कहा जाता है जैसे आजकल BLO का काम कराया जा रहा है, चुनावो में ड्यूटी, जनसंख्या जनगणना, टीकाकरण आदि में इन का सहयोग लिया जाता हैं ।
गेस्ट टीचर्स की नियुक्ति की शुरुआत वर्ष 2005-06 के आसपास तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुई थी। इसके बाद प्रदेश में सरकारें बदलती रही, मुख्यमंत्री बदले, लेकिन इन शिक्षकों की सेवा-सुरक्षा, वेतन संबंधी अपेक्षाओं और नियमित नियुक्ति की माँग का स्थायी समाधान नहीं हो सका।
माननीय प्रधानमंत्री जी, लगभग दो दशकों तक विद्यालयों में शिक्षण कार्य करना कोई छोटी बात नहीं है। इतने लंबे समय तक सेवाएँ लेने के बाद भी यदि शिक्षक नियमित सेवा-संबंधी लाभों से वंचित महसूस करते हैं, तो उनके मन में असुरक्षा और निराशा उत्पन्न होना स्वाभाविक है।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी जैसा कि आप जानते हैं वर्तमान में गेस्ट टीचर्स (TGT) को वर्तमान में लगभग ₹25,000 से ₹30,000 प्रतिमाह तक वेतन मिल रहा है और गेस्ट टीचर (PGT) ₹35,000 से ₹40,000 तक का वेतन प्राप्त होता है। अगर इन सभी को नियमित कर दिया जाये तो इन के वेतन में approximate ₹30,000 प्रतिमाह से लाभ होगा।
यदि केवल उदाहरण के तौर पर किसी शिक्षक की संभावित मासिक आर्थिक हानि ₹30,000 मानी जाए, तो एक वर्ष में यह ₹3.60 लाख और बीजेपी के 12 वर्षों में ₹43.20 लाख हो जाती है। यह केवल एक गणितीय उदाहरण है।
यदि 10,000 शिक्षकों के लिए प्रति शिक्षक ₹35 लाख की अनुमानित आर्थिक हानि मानी जाए, तो कुल राशि ₹3,500 करोड़ होती है। यह भी एक अनुमान है, न कि प्रमाणित सरकारी देनदारी। वास्तविक स्थिति जानने के लिए सरकार को वेतन, सेवा-अवधि और देय लाभों का पारदर्शी आकलन कराना चाहिए। शिक्षकों की आर्थिक हानि में कांग्रेस की सरकार में काम करने वाला पीरियड नहीं जोड़ा गया है। कुल मिलाकर शिक्षकों की अनुमानित आर्थिक हानि काफ़ी हो चुकी है ।
माननीय प्रधानमंत्री जी, यह विषय किसी एक राजनीतिक दल की सरकार तक सीमित नहीं है। पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई यह व्यवस्था और उसके बाद भाजपा सरकार के लगभग 12 वर्षों का कार्यकाल—दोनों में इस समस्या का स्थायी समाधान अपेक्षित था। अब समय आ गया है कि इस लंबे विवाद का मानवीय, न्यायसंगत और व्यावहारिक समाधान निकाला जाए।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी जैसा कि आप जानते है शिक्षक राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। उनका सम्मान, उचित पारिश्रमिक और भविष्य की सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिये।
मेरा यह मानना है कि शिक्षक यदि वर्षों तक अनिश्चितता में रहेंगे और अपनी माँगों के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे, तो इससे शिक्षा व्यवस्था और प्रशासन—दोनों के प्रति विश्वास प्रभावित होगा।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि:
सभी पात्र गेस्ट टीचर्स की सेवा को ध्यान में रखते हुए नियमितीकरण अथवा अन्य उपयुक्त स्थायी सेवा-व्यवस्था पर समयबद्ध निर्णय लिया जाए।
नियमितीकरण से संबंधित सभी कानूनी, संवैधानिक और वित्तीय पहलुओं की समीक्षा कर एक स्पष्ट नीति घोषित की जाए।
समान कार्य, योग्यता और लागू सेवा-नियमों के अनुरूप उचित वेतन एवं अन्य लाभ सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर विचार किया जाए।
पिछले वर्षों के वेतन-अंतर और एरियर की गणना के लिए एक पारदर्शी समिति गठित की जाए तथा नियमानुसार देय राशि का भुगतान किया जाए।
गेस्ट टीचर्स के प्रतिनिधियों के साथ शीघ्र वार्ता करके उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि आंदोलन की स्थिति उत्पन्न न हो और विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित न हो।
आशा है कि आपकी सरकार इस विषय पर संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र ठोस निर्णय लेगी।
सादर धन्यवाद।
भवदीय,
रमेश कामरा
पूर्व अधिकारी, विदेश मंत्रालय, भारत सरकार
निवासी: वार्ड नं. 10, फिरोजपुर झिरका,
जिला नूंह, हरियाणा।
@cmohry@NayabSainiBJP@Districtnuh
आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी,
सादर निवेदन है कि DHBVNL के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण फिरोजपुर झिरका एवं जिला नूँह के अनेक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से आम जनता भारी परेशानी झेल रही है। बिजली के अभाव में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों के सामने पीने/नहाने धोने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस समय किसानों की बुवाई का महत्वपूर्ण सीजन चल रहा है। बिजली की अनिश्चितता के कारण सिंचाई और बुवाई प्रभावित होने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
माननीय मुख्यमंत्री जी, कर्मचारियों की माँगों पर बातचीत करना और आवश्यक सेवाओं को निर्बाध बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जानी चाहिए थी।
फिरोजपुर झिरका एवं जिला नूँह की जनता की आपसे विनम्र माँग है कि:
बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएँ।
पेयजल आपूर्ति और किसानों की सिंचाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
कर्मचारी संगठनों से तत्काल बातचीत कर हड़ताल समाप्त कराने का प्रयास किया जाए।
भविष्य में ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए स्थायी वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान भी आवश्यक है, लेकिन आम जनता, ग्रामीण परिवारों और किसानों को इसका खामियाजा नहीं भुगतना चाहिए।
माननीय मुख्यमंत्री जी, कृपया इस गंभीर जनसमस्या पर तत्काल संज्ञान लेकर फिरोजपुर झिरका एवं मेवात की जनता को राहत प्रदान करें।
सादर,
रमेश कामरा
पूर्व अधिकारी, विदेश मंत्रालय
निवासी: वार्ड 10, फिरोजपुर झिरका
जिला नूँह, हरियाणा
@nehafolksinger@NehaBora_CJP@_SonalDahiya
ख़ूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी। आज मुझे फ़क्र है की हमारी बहने और हमारी बेटिया आज जम कर लड़ रही है जिन के पास पॉवर भी है, बाहुबल भी है एवं पैसा भी है। सलाम करता हूँ आप तीनो (नेहा सिंह राठौड़, नेहा बोरा एवं सोनल दहिया जी) जो अपने अपने-अपने तारीको से सरकार से लड़ रही है।Big salute to all of you.
https://t.co/poMckZ6KbW
@nitin_gadkari@MORTHIndia@NHAI_Official
आदरणीय श्री नितिन गडकरी जी,
हम मेवात के लोग इस पत्र के माध्यम से आपका ध्यान हरियाणा के नूंह (मेवात) से लेकर राजस्थान के रामगढ़ बॉर्डर तक राष्ट्रीय राजमार्ग 248A (NH-248A) के लगभग 50 किलोमीटर लंबे हिस्से की अत्यंत दयनीय स्थिति की ओर आकर्षित करना चाहते हैं। मेवात की जनता को आपकी कार्यशैली पर अटूट विश्वास है, इसी उम्मीद के साथ हम यह गुहार लगा रहे हैं। इस मार्ग पर रोज़ हो रहे सड़क हादसों से पूरा क्षेत्र बेहद परेशान और भयभीत है। हालत इतने बदतर है की यहा के स्थानीय लोग एवं मीडिया इस रोड को खूनी रोड से बुलाने लगे है।
महोदय, इस हाईवे के अंतर्गत फ़िरोज़पुर झिरका तहसील का एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रशासनिक और व्यावसायिक क्षेत्र आता है। इस मुख्य सड़क के किनारे एक काफी बड़ी सर्विस लाइन (Service Lane) है, जो वर्तमान में पूरी तरह से जर्जर और बदहाल हो चुकी है। चुनावी घोषणाओं में तो यह सड़क कई बार कागजों पर बन चुकी है, लेकिन धरातल पर सच्चाई इसके विपरीत है।
इस बदहाल सर्विस लाइन के कारण पूरे दिन इतनी भारी मात्रा में धूल-मिट्टी उड़ती है कि वहाँ झाड़ू लगाना भी नामुमकिन हो गया है। ध्यान देने योग्य बात यह है कि इसी सर्विस लाइन पर फ़िरोज़पुर झिरका के तमाम महत्वपूर्ण कार्यालय और बाज़ार स्थित हैं, जिनमें शामिल हैं:
सचिवालय (Secretariat), कोर्ट (Court), तहसील कार्यालय और रेस्ट हाउस
पुलिस सदर थाना, DSP ऑफिस और फॉरेस्ट विभाग का कार्यालय
जल विभाग और बीएसएनएल (BSNL) का ऑफिस
अनाज मंडी, सब्जी मंडी और सैकड़ों स्थानीय दुकानें
इस भारी धूल-मिट्टी के कारण यहाँ काम करने वाले तमाम सरकारी कर्मचारी, रोजाना आने वाले हज़ारों आम नागरिक और स्थानीय दुकानदार गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं और उनका जीना दूभर हो गया है।
हमारी जानकारी के अनुसार, इस 50 किमी पैच का कॉन्ट्रैक्ट KCC बिल्डकॉन (KCC Buildcon) को दिया जा चुका है और फॉरेस्ट विभाग की ओर से ज़मीन की क्लीयरेंस भी दी जा चुकी है। इसके बावजूद धरातल पर काम न के बराबर है।
अतः आपसे हाथ जोड़कर विनम्र प्रार्थना है कि:
KCC बिल्डकॉन को इस 50 किलोमीटर के हिस्से का निर्माण कार्य तुरंत और युद्ध स्तर पर शुरू करने के सख्त निर्देश दिए जाएं।
एक विशेष और त्वरित राहत के रूप में: यदि किसी तकनीकी या अन्य कारण से मुख्य सड़क के निर्माण में समय लग रहा है, तो कम से कम फ़िरोज़पुर झिरका के इस प्रशासनिक व व्यावसायिक क्षेत्र वाली सर्विस लाइन को तुरंत कंक्रीट/सीमेंट (PQC) का पक्का बना दिया जाए। इससे इस पूरे इलाके की ढंग से सफाई हो सकेगी और उड़ती धूल से त्रस्त कर्मचारियों व दुकानदारों को तुरंत बड़ी राहत मिलेगी।
मेवात की समस्त जनता और फ़िरोज़पुर झिरका के व्यापारी व कर्मचारी वर्ग को पूर्ण विश्वास है कि आप इस जनहित के मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत उचित आदेश जारी करेंगे।
भवदीय,
रमेश कामरा, पूर्व अधिकारी, विदेश मंत्रालय
[फ़िरोज़पुर झिरका के समस्त दुकानदारों, कर्मचारियों व मेवात के नागरिकों की ओर से]
निवासी: वार्ड 10, फिरोजपुर झिरका, मेवात (हरियाणा). मोबाइल नंबर: 9999400392
@cmohry@NayabSainiBJP@Districtnuh
आदरणीय मुख्यमंत्री जी मैं आपका ध्यान फिरोजपुर झिरका की एक जनहित की महत्वपूर्ण समस्या की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ।
फिरोजपुर झिरका बस स्टैंड/अंबेडकर चौक के पास सड़क के किनारे कुछ स्थानों पर खुले में कच्चे मीट की बिक्री तथा मुर्गा-मछली काटने का कार्य होता है। इसी स्थान पर बस एवं जीप रुकती हैं और यात्री अपनी अगली सवारी का इंतजार करते हैं। इस के आस पास मिठाई, फल फ्रूट एवं अन्य खाद्य पदार्थों की रेहड़ियां/दुकानें भी हैं।
ऐसे सार्वजनिक स्थान पर खुले में मीट काटे जाने से यात्रियों, महिलाओं, बच्चों और उन परिवारों को भी असुविधा होती है जो मीट का सेवन नहीं करते अथवा सार्वजनिक स्थान पर पशु काटे जाने का दृश्य नहीं देखना चाहते। इसके साथ-साथ स्वच्छता, दुर्गंध, कचरे और मीट के अपशिष्ट के उचित निस्तारण की समस्या भी रहती है।
मेरा माननीय मुख्यमंत्री जी से विनम्र सुझाव है कि नगरपालिका की उपयुक्त भूमि पर एक आधुनिक, स्वच्छ एवं व्यवस्थित “मीट मंडी” का निर्माण कराया जाए, ठीक उसी प्रकार जैसे शहरों में अनाज मंडी और सब्जी मंडी होती हैं।
हमारी झिरका की नगरपालिका के पास मीट मंडी के लिए उपयुक्त स्थान भी उपलब्ध है। जहाँ पहले पशु पेठ लगती थी, यह स्थान मीट मंडी बनाने के लिए काफी उपयुक्त है और इस का छेत्रफल भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अगर नगरपालिका यहाँ पर मीट मंडी बनाती है, तो इन दुकानों को किराए पर दे कर, इस से नगरपालिका को राजस्व भी प्राप्त होगा।दूसरा, बस स्टैंड के आस पास के छेत्र में गंदगी भी नहीं फेकेगी।
मैं एक बात और स्पष्ट करना चाहता हूँ कि मेरा उद्देश्य किसी भी मीट विक्रेता की रोज़ी-रोटी को नुकसान पहुंचाना या किसी दुकानदार को अचानक हटाना बिल्कुल नहीं है।
इस के लिए, पहले नगरपालिका द्वारा मीट मंडी का निर्माण किया जाए, वहां पानी, बिजली, ड्रेनेज, सफाई और मीट के अपशिष्ट के उचित निस्तारण की व्यवस्था की जाए। मंडी तैयार होने के बाद ही वर्तमान में सड़क किनारे मीट बेचने वाले दुकानदारों को उचित प्रक्रिया के तहत वहां सम्मानपूर्वक शिफ्ट किया जाए। इससे दुकानदारों का रोजगार भी सुरक्षित रहेगा और उन्हें एक निर्धारित एवं सुविधायुक्त स्थान मिलेगा। दूसरी ओर बस स्टैंड, अंबेडकर चौक, के आसपास का क्षेत्र भी साफ-सुथरा और व्यवस्थित रहेगा।
मेरा उद्देश्य किसी व्यक्ति या समुदाय के विरुद्ध कार्रवाई नहीं, बल्कि एक ऐसी व्यवस्था बनाना है जिससे दुकानदारों की रोज़ी-रोटी भी सुरक्षित रहे और आम जनता को स्वच्छ एवं बेहतर सार्वजनिक वातावरण भी मिले।
माननीय मुख्यमंत्री जी आप से फिरोजपुर झिरका के लोगो को काफ़ी उम्मीदे है। इस लिये आप से विनम्र निवेदन है की आप इस जनहित के सुझाव पर सकारात्मक विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की कृपा करें।
भवदीय
रमेश कामरा
पूर्व अधिकारी, विदेश मंत्रालय
निवासी : वार्ड 10, फिरोजपुर झिरका
जिला मेवात : हरियाणा
व्यवस्थित बाजार • सुरक्षित रोजगार •
क्लीन झिरका - ग्रीन झिरका
@cmohry@NayabSainiBJP@Districtnuh
आदरणीय मुख्यमंत्री जी आप से बहुत उम्मीद के साथ एक बार फिर से गुहार लगा रहा हूँ।
फिरोजपुर झिरका में गोमाताएँ भूख मिटाने के लिए कूड़े के ढेर से खाना ढूँढने को मजबूर हैं। कृपया आवारा गोमाताओं को सुरक्षित गौशालाओं में भेजने की व्यवस्था करें।
दूसरा महत्वपूर्ण विषय—फिरोजपुर झिरका की सर्विस रोड।
अंबेडकर चौक/बस स्टैंड से दिल्ली और अलवर की ओर जाने वाली दोनों तरफ की सर्विस लाइनों, लगभग 6 किलोमीटर, की हालत बेहद खराब है।
साथ ही अंबेडकर चौक/बस स्टैंड से दिल्ली व अलवर की ओर जाने वाली लगभग 6 किमी सर्विस रोड बेहद खराब है। इस सर्विस लाइन पर सेशन कोर्ट, रेस्ट हाउस, सदर थाना, सद्भावना मंडप, जल बोर्ड, वन विभाग, BSNL कार्यालय, अनाज मंडी, सब्जी मंडी, कई निजी अस्पताल और सैकड़ों दुकानें बनी हुई हैं।
सड़क से उड़ती धूल और गंदगी से जनता, दुकानदारों व अस्पतालों को परेशानी हो रही है।
इसके साथ बने बरसाती नाले भी कूड़े-कचरे से भरे पड़े हैं, जिससे जलभराव और गंदगी की समस्या और बढ़ जाती है।मैं आप के पास सर्विस लाइन की और साथ में बने बरसाती नाले की फोटो भेज रहा हूँ।
आदरणीय मुख्यमंत्री जी आप कृपया PWD व नगरपालिका को निर्देश देकर अंबेडकर चौक, बस स्टैंड से अलवर-दिल्ली रोड की तरफ़ दोनों तरफ़ बनी सर्विस रोड को सीमेंट-कंक्रीट से बनवाने और गंदगी से भरे इन नालों की सफाई कराने के लिए दिशा निर्देश जारी करें।
भवदीय
रमेश कामरा
पूर्व अधिकारी, विदेश मंत्रालय
निवासी: वार्ड 10, फिरोजपुर झिरका
🇮🇳🇮🇳🇮🇳#क्लीन झिरका ग्रीन झिरका 🇮🇳🇮🇳🇮🇳
@cmohry@NayabSainiBJP@Districtnuh
आदरणीय मुख्यमंत्री जी मैं आप के पास दो तस्वीर भेज रहा हूँ, यह फिरोजपुर झिरका में लाल कुआँ चौक, (Heart of the City) में दुकानों के बीच स्थित एकमात्र सार्वजनिक शौचालय की है। तस्वीर अपने आप बता देती है की इस एकमात्र शौचालय की स्थिति कितनी ज़्यादा खराब है। झिरका की नगरपालिका के पास फंड्स की कोई कमी नहीं है।
आदरणीय मुख्यमंत्री जी हमारे यहाँ ट्रिपल इंजन की सरकार होने की वजह से लोग ज़्यादा दुखी होते है क्यों की ट्रिपल इंजन में लोग सरकार से ज़्यादा उम्मीद रखते है। शोचालय के साथ साथ फिरोजपुर झिरका शहर की सड़को की हालत बहुत ख़राब है। यहाँ की सड़के झाड़ू लगाने लायक नहीं है। गली, मोहल्ले की सड़के अच्छी होगी तो सफाई कर्मचारी भी अच्छी तरह से झाड़ू लगा पायेंगे।
आदरणीय मुख्यमंत्री जी एक बात बिल्कुल स्पष्ट है फिरोजपुर झिरका की नगरपालिका और ना ही PWD डिपार्टमेंट अपना काम ठीक से कर रहे है। झिरका में अंबेडकर चौक/बस स्टैंड से दाये और बाये (लेफ्ट एंड राइट साइड) पर सर्विस लाइन है, जो की काफ़ी खुली है। सर्विस लाइन का टोटल एरिया 5-6 किलोमीटर का होगा। इस सर्विस लाइन पर रेस्ट हाउस, कोर्ट, पुलिस स्टेशन, अनाज मंडी, टेलीफोन एक्सचेंज, फारेस्ट ऑफिस, वाटर सप्लाई ऑफिस और बहुत सारी दुकाने बनी हुई है। यह सब धूल/मिट्टी खाने को मजबूर है, क्यो की सर्विस लाइन में सड़क दिखाई नहीं देती। चलती हुई रोड से वाहन मिट्टी उड़ाते जाते है।
मेरी आप से प्रार्थना है की आप प्रशासन से लाल कुआं चौक पर बने शोचालय और झिरका में अंबेडकर चौक के दोनों तरफ़ बनी सर्विस लाइन का निरीक्षण कराए और प्रशासन को दिशा निर्देश दे ताकि शोचालय को demolish कर के नया बनाया जाये, इस के साथ साथ महिलाओं के लिए भी शोचालय की व्यवस्था की जाये। सर्विस लाइन बनाने के लिए concerned department को दिशा निर्देश जारी करे ताकि लंबे समय तक चलने वाला 5-6 किलोमीटर CCRoad (कंक्रीट/सीमेंट रोड) सर्विस लाइन पर बनाया जा सके।
भवदीय
रमेश कामरा
पूर्व अधिकारी, विदेश मंत्रालय
निवासी: वार्ड 10, फिरोजपुर झिरका
🇮🇳🇮🇳🇮🇳
@cmohry@NayabSainiBJP@Districtnuh
आदरणीय मुख्यमंत्री जी यह तस्वीरें Firozpur Jhirka में चावला स्वीट्स के आस पास के छेत्र हैं, जो की झिरका के judicial complex कोर्ट एवं रेस्ट हाउस से मात्र लगभग 500 मीटर की दूरी पर है। सड़क की दोनों ओर की सर्विस लेन, नाले और ड्रेनेज की स्थिति अत्यंत खराब है—कचरे से नाले भरे पड़े हैं और कई जगह रास्ता भी क्षतिग्रस्त है।
हरियाणा में ट्रिपल इंजन सरकार होने के बावजूद नगरपालिका/PWD विभाग में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ज़िम्मेदारियों को निभाने में असमर्थ दिखाई देते है। यह फोटो बताते है की उनके विभाग सफाई की तरफ़ पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे है
हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने स्वच्छ भारत अभियान में देश को साफ-सुथरा रखने के लिए एक बहुत बड़ी पहल की है। लेकिन Firozpur Jhirka में सड़क किनारे और नालों की यह स्थिति देखकर लगता है कि स्थानीय प्रशासन इस अभियान की भावना को गंभीरता से नहीं ले रहा है।
माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके का निरीक्षण कराकर नालों की सफाई एवं सर्विस लेन की नए सिरे से निर्माण करने के निर्देश दें ताकि झिरका को साफ़ सुथरा बनाया जा सकें।
भवदीय
रमेश कामरा
पूर्व अधिकारी, विदेश मंत्रालय
निवासी : वार्ड 10, फिरोजपुर झिरका
जिला- नूह (मेवात)
@cmofficehry @DiprHaryana
#FirozpurJhirka #Nuh #Haryana #SwachhBharat #CleanJhirka