RCD ने BPSC को परिणाम घोषित करने के लिए पत्र भेज दिया। इसके बावजूद BPSC AE 29, 30 एवं 31/2025 का परिणाम अभी तक क्यों लंबित है?
जब विभाग की ओर से परिणाम जारी करने का अनुरोध किया जा चुका है, तो अब अड़चन कहाँ है? @BPSCOffice@RCD_Bihar@gadbihar#BPSCAE
BPSC AE 29, 30 एवं 31/2025 के अभ्यर्थी महीनों से अपने परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
नौकरी की तैयारी के साथ उम्र, आर्थिक स्थिति और भविष्य की योजनाएँ—हर चीज़ परिणाम की अनिश्चितता से प्रभावित हो रही है।
परिणाम घोषित कीजिए।
#BPSCAE@BPSCOffice
परीक्षा हो चुकी है। अभ्यर्थी अपनी मेहनत और उम्मीद के साथ परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। RCD भी BPSC को परिणाम घोषित करने के लिए पत्र दे चुका है।
फिर BPSC AE 29, 30 एवं 31/2025 का परिणाम रोककर रखने का औचित्य क्या है?
#BPSCAE@BPSCOffice@gadbihar
भाई, बात संविदा कर्मियों को 400 में से 133 नंबर फ्री में मिलने की है। यानी अगर कोई संविदा वाला 200 नंबर भी लाता है, तो 133 नंबर जुड़कर उसके 333 नंबर हो जाते हैं। वहीं कोई फ्रेशर 300 नंबर लाता है, तो उसके सिर्फ 300 नंबर ही रहते हैं। यही संविदा वाला नियम धीरे-धीरे बिहार की दूसरी भर्तियों में भी लागू किया जा रहा है, जिससे फ्रेशर कैंडिडेट के लिए चयन मुश्किल होता जा रहा है। क्योंकि General Competition में एक-एक नंबर, बल्कि पॉइंट-पॉइंट नंबर से चयन तय होता है।
बिहार में पुल गिरने के कारण को समझने के लिए सुनिए रमांशु सर को।
रमांशु सर ने जिस तरह बताया है कि संविदा व्यवस्था ने बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर को किस तरह बर्बाद किया है, उस पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है।
दुर्भाग्य देखिए, उसी तर्ज पर BSSC और शिक्षक भर्ती में भी संविदा व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिस व्यवस्था के परिणाम इंफ्रास्ट्रक्चर में दिखाई दे रहे हैं, उसी मॉडल को सरकारी नौकरियों में लागू करके बिहार के युवाओं के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है।
ऐसा लगता है कि नेता और भ्रष्ट अधिकारियों ने मिलकर पूरे बिहार को बर्बाद करने का जिम्मा उठा लिया है। और चिंता की बात यह है कि जिन संस्थाओं से निष्पक्षता और न्याय की उम्मीद है, वे भी इस व्यवस्था पर प्रभावी सवाल नहीं उठा रहे—चाहे BPSC हो या BSSC।
वहीं, किसी गलत व्यवस्था के खिलाफ मामला कोर्ट में पहुंचने के बाद भी अगर महीनों तक सुनवाई टलती रहती है, तो इससे गलत व्यवस्था को जारी रहने का समय ही मिलता है।
आज सवाल सिर्फ संविदा कर्मचारियों का नहीं है।
सवाल बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर, सरकारी व्यवस्था और लाखों छात्रों के भविष्य का है।
अब भी नहीं जागे तो बहुत देर हो जाएगी।
संविदा व्यवस्था हटाओ।
बिहार बचाओ।
युवाओं का भविष्य बचाओ।
#संविदा_हटाओ_बिहार_बचाओ
#BiharProtest #BPSC #BSSC #BiharJobs
#BPSC_Scam @BPSCOffice@RCD_Bihar
Backstabbing BPSC AE candidates won't go unnoticed! Dilip, Saurav, Aman, and the #ShikshaSatyagraha leaders have betrayed the trust of thousands of AE aspirants. We demand our voices be heard and our pending results released immediately! ⚖️✊
#Bpsc_AE_result_do#BPSC_AE
🚨 BPSC AE (29/2025) का RESULT जारी करो!
बस इंतज़ार करते-करते छात्र थक चुके हैं।
अब बिहार के छात्रों को उनका Result और न्याय चाहिए।
लेकिन लड़ाई सिर्फ Result तक सीमित नहीं है।
आज Engineering Cadre में संविदा वेटेज का असर साफ दिख रहा है। मेहनत करके परीक्षा देने वाला Fresher छात्र पीछे छूट रहा है।
⚠️ आज AE में है, कल यही व्यवस्था BSSC CGL, Inter Level, TRE जैसी भर्तियों में पहुँची तो लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित होगा।
हमारी मांग—
🔴 BPSC AE का Result जल्द जारी हो
🔴 संविदा वेटेज की समीक्षा/समाप्ति हो
🔴 Fresher छात्रों को समान अवसर मिले
🔴 भर्ती प्रक्रिया में मेरिट और पारदर्शिता सुनिश्चित हो
✊ आज आवाज नहीं उठाई, तो कल नौकरी के अवसर बचाना मुश्किल होगा।
संविदा हटाओ — बिहार बचाओ!
#BPSC_AE_result_do
#BPSCProtest #BiharStudentProtest
#संविदा_हटाओ_बिहार_बचाओ #BSSC_CGL #BSSC_InterLevel #TRE
ये सिर्फ आहट है — संविदा वेटेज के आने वाले खतरे की! ⚠️
अगर छात्र अभी नहीं जागा, तो आने वाले समय में 90% तक नौकरियाँ संविदा कर्मियों के हिस्से में जाने का खतरा है।
अभी सिर्फ इंजीनियरिंग कैडर इसका दंश झेल रहा है।
लेकिन जब यही नियम BSSC CGL, BSSC इंटर लेवल और TRE जैसी भर्तियों में लागू होगा, तब इसका असर पूरे बिहार के छात्रों पर पड़ेगा।
आज अगर आवाज़ नहीं उठी, तो कल फ्रेशर छात्रों के लिए सरकारी नौकरी के अवसर बेहद सीमित हो जाएंगे।
आज इंजीनियरिंग कैडर बर्बाद हुआ है,
कल पूरा बिहार रोएगा।
छात्र अभी जागो — संविदा वेटेज का विरोध करो।
#संविदा_हटाओ_बिहार_बचाओ
#BSSC_CGL #BSSC_InterLevel #TRE #BiharStudents
आंखों में अंगारे और सीने में इंसाफ की आग लिए बिहार के युवा इंजीनियर सड़कों पर उतर चुके हैं!
📍 गर्दनीबाग, पटना
यह सिर्फ विरोध नहीं, हक का खुला संग्राम है। रिजल्ट दो, वरना यह आवाज़ सिंहासन हिला देगी!
@BPSCOffice@RCD_Bihar@officecmbihar@LJP4India
#Bpsc_AE_result_do
TRE-TRE करने वाले दलाल छात्र नेताओं से एक सीधा सवाल!
क्या तुम्हें पता है कि बिहार में कितने विशिष्ट शिक्षक और कितने शिक्षा मित्र हैं?
क्या तुम्हें पता है कि संविदा शिक्षकों को मिलने वाला वेटेज इस भर्ती को किस तरह प्रभावित करने वाला है?
इस बहाली में 80% से भी ज्यादा सीटें संविदा शिक्षक ले जाने की स्थिति में हैं।
फिर भी तुम लोगों ने इस गंभीर मुद्दे को उठाने के बजाय सिर्फ अपनी राजनीति चमकाई है।
एक बार नीचे लगाया गया Screenshot देख लो।
इंजीनियरिंग कैडर का हाल देखो—Top 50 में 48 अभ्यर्थी संविदा वाले हैं, जबकि कुल सीट ही सिर्फ 38 हैं।
अब भी नहीं समझ आ रहा कि संविदा वेटेज कितना खतरनाक है?
तुम लोगों को पूरा मामला समझाया गया, प्रमाण दिखाए गए कि कैसे 400 में 200 अंक लाने वाला संविदा अभ्यर्थी वेटेज के कारण आगे निकल सकता है और 400 में 300 अंक लाने वाला फ्रेशर अभ्यर्थी पीछे रह जाता है।
लेकिन तुम लोगों ने TRE-TRE करके अपना मुद्दा चमकाया और BPSC AE, दरोगा भर्ती, BSSC और दूसरे अभ्यर्थियों की समस्याओं को पीछे छोड़ दिया।
और निगेटिव मार्किंग हटाने को उपलब्धि बताने वालों से भी सवाल है—
पढ़ने वाले अभ्यर्थी के लिए निगेटिव मार्किंग जरूरी है, क्योंकि इससे बिना तैयारी के तुक्का लगाने वालों को फायदा नहीं मिलता।
बिहार सिर्फ चुनौतियों से नहीं, बल्कि छात्रों के मुद्दों को अपनी राजनीति के लिए इस्तेमाल करने वाले तथाकथित छात्र नेताओं से भी परेशान है।
#bihar
#biharprotest
#tre #BPSCProtest
सिर्फ TRE पर वाहवाही लूट ली और BPSC AE, दारोग़ा, BSSC के लाखों छात्रों की पीठ में छुरा घोंप दिया!
अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए छात्रों को सिर्फ ठगा गया है और अब अपनी जीत का झूठा ढिंढोरा पीटा जा रहा है। शर्म करो!
@DileepY51270176@Bihar_se_hai
#Bpsc_AE_result_do#BPSC_Scam
क्योंकि हमारा Demand पूरा नहीं हुआ है, नेता जो अपने आप को छात्र नेता कहते है लेकिन वो है नहीं Engineer candidate के साथ धोखा किए है और ऐसे ही Juice पी के आ गए इसलिए जो हमारा Demand है "BPSC AE RESULT DO" उसके लिए हम सभी आज से gardanibaagh में एकजुट हो ताकि हमारा मांग पूरा हो और रिजल्ट जल्द से जल्द आए ।
#BPSCStudents #Bpsc_AE_result
#BPSCAE